होम चीन में गायब हुए भारतीय बिजनेसमैन, जिनपिंग सरकार से मांगी जानकारी

विदेश

चीन में गायब हुए भारतीय बिजनेसमैन, जिनपिंग सरकार से मांगी जानकारी

मंगलवार को शंघाई स्थित भारतीय कांसुलेट की ओर से चीन के विदेश मंत्रालय ऑफिस से कूटनीतिक तरीके से संपर्क किया गया है। जिसमे एक भारतीय नागरिक के बारे में चीन के झेजियांग प्रांत में गायब होने की खबरें हैं और शंघाई में भारतीय अथॉरिटीज ने चीन की सरकार से जवाब मांगा है। 

चीन में गायब हुए भारतीय बिजनेसमैन, जिनपिंग सरकार से मांगी जानकारी

बीजिंग. मंगलवार को शंघाई स्थित भारतीय कांसुलेट की ओर से चीन के विदेश मंत्रालय ऑफिस से कूटनीतिक तरीके से संपर्क किया गया है। जिसमे एक भारतीय नागरिक के बारे में चीन के झेजियांग प्रांत में गायब होने की खबरें हैं और शंघाई में भारतीय अथॉरिटीज ने चीन की सरकार से जवाब मांगा है। 

स्‍थानीय व्‍यापारियों से हुआ था विवाद 

भारत की ओर से मुंबई के रहने वाले तबरेज अकबाराली बाना के बारे में जानकारी मांगी गई है। बताया जा रहा है कि बाना, चीन की ईवू कमोडिटी मार्केट से पिछले कुछ दिनों से गायब है। बाना का स्‍थानीय व्‍यापारियों से कुछ विवाद हो गया था और इस बात की चिंता जताई गई है कि उनका अपहरण किया जा चुका है। बाना कुछ दिनों पहले ईवू पुलिस स्‍टेशन गए थे और यहां पर उन्‍होंने स्‍थानीय व्‍यापारियों की ओर से उन्‍हें मिल रही धमकियों के बारे में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही वह गायब हैं। भारतीय अधिकारियों को इस बात का डर है कि उन लोगों ने उनका अपहरण किया है जो पैसे एंठनें के लिए विदेशी व्‍यापारियों का अपहरण कर लेते हैं। पारिवारिक सूत्रों की ओर से कहा गया है कि शायद बाना को गलत व्‍यक्ति के चक्‍कर में किडनैप कर लिया गया है। सैंकड़ों भारतीय ईवू बाजार जाते हैं और यह बहुत बड़ा कमोडिटी मार्केट है। लोग यहां से सामान लेकर आते हैं और फिर उसे भारत में आउटलेट्स पर बेचते हैं। साल 2012 में चीन में दो भारतीय व्‍यापारी सुंदर अग्रवाल और दीपक रहेजा के साथ कुछ लोगों का व्‍यापारिक विवाद हो गया था।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top