होम कश्मीर भारत का था और आगे भी भारत का ही रहेगा : राजनाथ सिंह

देश

कश्मीर भारत का था और आगे भी भारत का ही रहेगा : राजनाथ सिंह

पाकिस्तान के क्रिकेटर शहीद अफरीदी के बयान पर उनका समर्थन करते हुए भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राजनाथ सिंह ने कहा- बात तो ठीक कही उन्होंने। वो पकिस्तान नहीं संभाल पा रहे, कश्मीर क्या संभालेंगे। कश्मीर भारत का पार्ट था, है, और रहेगा।

कश्मीर भारत का था और आगे भी भारत का ही रहेगा : राजनाथ सिंह

पाकिस्तान के क्रिकेटर शहीद अफरीदी के बयान पर उनका समर्थन करते हुए भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राजनाथ सिंह ने कहा- ''बात तो ठीक कही उन्होंने। वो पकिस्तान नहीं संभाल पा रहे, कश्मीर क्या संभालेंगे। कश्मीर भारत का पार्ट था, है, और रहेगा।''

बात ये है कि पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा था कि पाकिस्तान अपने 4 प्रान्त नहीं संभाला पा रहा तो कश्मीर की चिंता नहीं करनी चाहिए. राजनाथ सिंह ने कहा- “बात तो ठीक कहा उन्होंने। वो पाकिस्तान नहीं संभाल पा रहे, कश्मीर क्या संभाल पाएंगे। कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और आगे भी रहेगा।”

इससे पहले, पाक क्रिकेटर अफरीदी का एक वीडियो सामने आया जिसमें उन्होंने अपने देश और वहां की नई सरकार के रुख के विपरीत बयान देते हुए कहा है कि उनका देश कश्मीर पर कब्जा करना नहीं चाहता क्योंकि वह अपने चार प्रांतों को ही संभाल नहीं पा रहा है।

ऐसा पहली बार नहीं है जब अफरीदी ने कश्मीर मुद्दे पर कुछ बोलै है. शाहिद अफरीदी पहले भी कई बार बोल चुके हैं. पिछले साल भारत में टी-20 विश्वकप हुआ था, उस दौरान एक मैच में शाहिद ने कहा था कि हमें सपोर्ट करने के लिए कई लोग कश्मीर से भी आए थे मैं उनका धन्यवाद करता हूं. शाहिद के इस बयान पर भी काफी बवाल मचा था। 

वहीं इस तरह के बयान के अलावा शाहिद कश्मीर की आज़ादी के समर्थन में काफी ट्वीट कर चुके हैं। साल 2017 में उन्होंने ट्वीट किया था कि कश्मीर एक जन्नत है जो काफी समय से हिंसा का शिकार होती आई है। उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि अब समय है कि इस मुद्दे को सुलझाया जाए. उन्होंने लिखा था, "आई स्टैंड विथ कश्मीर, कश्मीर सॉलिडेरिटी डे। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top