होम आसमान छू रहे है पेट्रोल और डीजल के दाम, जाने बढ़ी हुई कीमतें

अर्थ व बाजार

आसमान छू रहे है पेट्रोल और डीजल के दाम, जाने बढ़ी हुई कीमतें

तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार तीसरे दिन बढ़ाए हैं। देश के 4 प्रमुख महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में शनिवार को पेट्रोल 18 से 19 पैसे और डीजल 21 से 22 पैसे प्रति लीटर तक महँगा हो गया। दोनों जीवाश्म ईंधनों की कीमतों की समीक्षा रोजाना की जाती है।

दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल 18-18 पैसे महँगा होकर क्रमश: 83.40 रुपये, 85.21 रुपए और 90.75 रुपए प्रति लीटर पर पहुँच गया। चेन्नई में पेट्रोल 19 पैसे की वृद्धि के साथ 86.70 रुपए प्रति लीटर बिका। दिल्ली और कोलकाता में डीजल की कीमत 21-21 पैसे बढकर क्रमश: 74.63 रुपए और 76.48 रुपए प्रति लीटर पर पहुँच गया।

मुंबई और चेन्नई में डीजल 22-22 पैसे महँगा होकर क्रमश: 79.23 रुपए और 78.91 रुपए प्रति लीटर पर रहा। सितम्बर महीने में अब तक पेट्रोल दिल्ली में 4.88 रुपए, मुंबई में 4.82 रुपए और चेन्नई में  5.12 रुपए प्रति लीटर महँगा हुआ है।

डीजल के दाम दिल्ली में 4.42 रुपए, मुंबई में 4.69 रुपए और चेन्नई में 4.73 रुपए प्रति लीटर बढे हैं। पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार द्बारा वैट में एक-एक रुपए की कटौती करने से कोलकाता में इस माह अब तक पेट्रोल 3.77 रुपए और डीजल 3.42 रुपए महँगा हुआ। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top