होम शादी से पहले अपनी बैचलर पार्टी में कुछ इस अंदाज में दिखी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड

शादी से पहले अपनी बैचलर पार्टी में कुछ इस अंदाज में दिखी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा आज कल अपने मंगेतर के साथ न्यूयार्क में क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रही हैं। बहुत जल्द यह कपल शादी करने जा रहा है। ऐसे में प्रियंका अपनी शादी से पहले अपनी बैचलर लाइफ को खूब इजांय कर रही है

शादी से पहले अपनी बैचलर पार्टी में कुछ इस अंदाज में दिखी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा आज कल अपने मंगेतर के साथ न्यूयार्क में क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रही हैं। बहुत जल्द यह कपल शादी करने जा रहा है। ऐसे में प्रियंका अपनी शादी से पहले अपनी बैचलर लाइफ को खूब इजांय कर रही है, कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने ब्राइडल शॉवर को जम कर सेलीब्रेट किया था। उनके ब्राइडल शॉवर के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। अब क्वांटिको एक्ट्रेस ने अपनी बेचलरेट पार्टी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम एकांउट पर शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा, वैचलरेट वाइब्स। सामने आई तस्वीरों में प्रियंका एक खूबसूरत सफेद रंग के आउटफिट में नजर आ रही है, सामने आ रही इन तस्वीरों में प्रियंका के चेहरे की खुशी देखने लायक है।

 पार्टी में प्रियंका ने अपने परिवार और फ्रैंड्स के साथ जम कर पोज दिए, और अपनी बेचलरेट पार्टी में जम कर धमाल मचाया। 

इस पार्टी में प्रियंका काफी हॉट अवतार में नजर आ रही हैं। प्रियंका ने ये सब फोटोज अपने ऑफिशियल इंस्टा एकांउट पर शेयर की है, जिनको काफी पसंद किया जा रहा है। शेयर किए गए इन फोटोज में प्रियंका किसी परी से कम नहीं लग रही है। वीडियोज में देसीगर्ल का कातिलाना अंदाज किसी को भी घायल करने के लिए काफी है।

बता दें कि प्रियंका आज कल अपनी शादी निक जोनस को ले कर काफी सुर्खियों में रहती हैं। खबरों की माने तो वो दिसंबर में निक के साथ शादी करने जा रही हैं, हालांकि अभी तक इस खबर की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रियंका के फैंस को इस शादी का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। बहरहाल, आपको प्रियंका के बेचलरेट पार्टी की तस्वीरें कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top