होम महिला ने रेलवे स्टेशन से शादी करने के बाद बनाया संबंध

अजब-गजब

महिला ने रेलवे स्टेशन से शादी करने के बाद बनाया संबंध

45 साल की केरोल ने कैलिफॉर्निया के सेंटा फे रेलवे स्टेशन से 36 सालों तक प्यार किया और फिर उसके साथ शादी कर ली।

महिला ने रेलवे स्टेशन से शादी करने के बाद बनाया संबंध

कैलिफॉर्निया : शादी दो लोगों के बीच होती है। कभी-कभी के बाग्रहों और नक्षत्रों की वजह से इंसान को पेड़-पौधे या जानवरों से शादी करनी पड़ती है, पर इस बार महिला ने पेड़ या जानवर के साथ नहीं बल्कि एक इमारत के साथ शादी कर ली। जी हां कैलिफॉर्निया की एक महिला ने रेलवे स्टेशन के साथ शादी कर ली। 36 सालों तक रेलवे स्टेशन को प्यार करने के बाद अब जाकर महिला ने उससे शादी कर ली है। 45 साल की केरोल ने कैलिफॉर्निया के सेंटा फे रेलवे स्टेशन से 36 सालों तक प्यार किया और फिर उसके साथ शादी कर ली। शादी ही नहीं केरोल का तो यह भी कहना है कि वह मन-ही-मन स्टेशन के साथ संबंध बनाने की भी कल्पना करती हैं।

केरोल करती है कि वो जब 9 साल की थी तभी से स्टेशन के साथ प्यार के संबंध में बंध गई थी।अब उन्होंने इसके साथ शादी भी कर ली है। शादी के बाद अब वो हर दिन इस स्टेशन से मिलने के लिए जाती है। उसे प्यार करती है। उसे गले लगाती है। उसे चुमती है। केरोल ने शादी के बाद अपने नाम के साथ अपने पति का भी नाम जोड़ लिया है और अपना नाम बदलकर केरोल सेंटा रख लिया। वो सेंटा फे स्टेशन को प्यार से दैद्रा बुलाती है। केरोल कहती है कि वो स्टेशन की इमारत के साथ मानसिक तौर पर सेक्स भी करती हैं। वो रोज रेलवे स्टेशन से मिलने जाती है। उसकी दीवारों को छूती हैं और उसे किस करती हैं।

केरोल के अनुसार उन्होंने पहले एक शख्स के साथ प्यार किया, लेकिन 18 महीने के बाद ही उस शख्स ने उन्हें धोखा दे दिया और उन्हें छोड़कर चला गया। जिसके बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन से प्यार करने का फैसला किया, क्योंकि वो कभी उन्हें धोखा नहीं देगा और उन्हें छोड़कर नहीं जाएगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top