होम रिलायंस जियो के यूजर्स को लग सकता है झटका

तकनीकी

रिलायंस जियो के यूजर्स को लग सकता है झटका

वोडाफोन ने TRAI के खिलाफ किया केस

रिलायंस जियो के यूजर्स को लग सकता है झटका

नई दिल्ली. रिलायंस जियो की फ्री सेवाओं के खिलाफ टेलीकॉम कंपनी Vodafone ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपील की है। कंपनी ने आरोप लगाया है कि नियमों के उल्लंघन के बावजूद टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने जियो को मुफ्त ऑफर जारी रखने की अनुमति दी। यह याचिका हाई कोर्ट के आदेश से यूजर्स को मिलने वाली मुफ्त सेवाओं पर असर पड़ा सकता है। हालांकि जस्टिस संजीव सचदेवा के सामने पेश किए गए मामले में रिलायंस जियो को पार्टी नहीं बनाया गया। इसमें सीधे TRAI को आरोपी बनाया गया है। मामले की सुनवाई एक फरवरी को होगी।

Vodafone ने अपनी मौखिक शिकायत में रिलायंस जियो को भी पार्टी बनाया था। Vodafone ने दावा किया कि टेलीकम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के आदेशों को लागू करने में भी TRAI नाकाम रहा है। इससे इंटरकनेक्शन यूजेज चार्जेज (IUC) पर बड़ा असर पड़ा है। वोडाफोन ने अपनी शिकायत में कहा कि TRI ने दूसरी कंपनियों को नजरअंदाज करते हुए जियो को मुफ्त सुविधाएं जारी रखने की छूट दी। इससे IUC की वजह से दूसरी कंपनियों को नुकसान हो रहा है।

Vodafone ने कहा जियो की ओर से दी जा रही फ्री सेवाएं IUC का उल्लंघन है और इसमें TRI के नियमों को भी नजरअंदाज किया गया है। TRI ने जियो को नियम तोड़ने दिया है जिसकी वजह से ऑपरेटर ने अपनी फ्री सेवाएं जारी रखी हैं। Vodafone ने कहा कि TRAI ने साल 2002 में खुद ही कहा था कि कोई भी प्रमोशनल सर्विस 90 दिनों से ज्यादा नहीं जारी रहनी चाहिए। जियो ने पहले 31 दिसंबर तक के लिए फ्री सेवाएं देने की बात कही थी लेकिन बाद में इसे मार्च 2017 तक के लिए बढ़ा दिया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top