होम महात्मां गांधी के जीवन के कुछ मूल मंत्र और विचार

इतिहास के पन्नों से

महात्मां गांधी के जीवन के कुछ मूल मंत्र और विचार

सम्पूर्ण देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 148वीं जयंती मना रहा है। दुनिया को अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले बापू ने कई ऐसी बातें कही है जो जीवन का मूल मंत्र हैं। बापू की बातें दुनिया भर के लोगों को प्रेरणादायी हैं।

- आदमी अपने विचारों के अनुरूप बनता है। वो वही बनता है, जो वो सोचता है।
- आप अपने अंदर वो बदलाव लाएं जो आप इस दुनिया में देखना चाहते हैं।
- कमजोर व्यक्ति कभी माफ नहीं कर सकता। क्षमा करना एक मजबूत आदमी की विशेषता है।
- किसी व्यक्ति के गंदे विचारों को अपने भीतर नहीं दो।
- खुद को बदलना आपके हाथ में हैं, इसलिए पहले स्वंय को बदलें।
- थोड़ा सा अभ्यास करना हजारों उपदेशों से बेहतर है।
- लोगों में अच्छा देखें और उनकी मदद करें।
- ताकत शारीरिक क्षमता से नहीं, बल्कि इच्छा-शक्ति से आती है।
- जिंदगी में आगे बढ़ना और विकसित करना जारी रखें।
- कोई भी मेरी अनुमति के बिना मुझे दुख नहीं पहुंचा सकता।
- विनम्रता से आप दुनिया बदल सकते हैं।
- खुशी तब मिलती है जब आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं, सब सामंजस्य में हो।
- व्यक्ति की पहचान उसके कपड़ों से नहीं, बल्कि चरित्र से होती है।
- आप आज जो करते हैं उस पर आपका भविष्य निर्भर करता है।
- पाप से घृणा करो, पापी से प्रेम।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top