होम 130 फुट ऊंची पहाड़ी पर रहता है यह शख्स अकेला

अजब-गजब

130 फुट ऊंची पहाड़ी पर रहता है यह शख्स अकेला

130 फुट ऊंची पहाड़ी पर रहता है यह शख्स अकेला

130 फुट ऊंची पहाड़ी पर रहता है यह शख्स अकेला

जॉर्जिया का 130 फुट ऊंचा कात्सखी पिलर सदियों तक उजाड़ पड़ा रहा। यह 130 फुट ऊंचा, एकदम सीधा, खंभे जैसा पहाड़ है। इसके शिखर पर अकेले रहने की कल्पना भी डरावनी लगती है। अब 63 साल का मैक्जिम काव्टारड्जे नामक एक क्रिश्चियन मोंक लगभग 25 साल से यहां अकेला रहता है। उसका मानना है कि इस खतरनाक दिखने वाले पहाड़ ही चोटी पर रहते हुए वह ईश्वर के और करीब पहुंच गया है। मैक्जिम 1993 से इस 130 फुट ऊंचे ‘कात्सखी पिलर’ पर रह रहे हैं। वे वहां अकेले ही रहते हैं और सप्ताह में सिर्फ दो बार नीचे उतरते हैं। नीचे उतरने के लिए 131 फुट की सीढ़ियां हैं। इसमें मैक्जिम को 20 मिनट लगते हैं। बाकी समय मैक्जिम के साथी उन्हें जरूरत का सामान एक चकरघिन्नी के जरिए पहुंचाते हैं।

खंभे की तरह दिखने वाले पहाड़ की चोटी पर एक छोटा-सा कॉटेज है। उसी में एक प्रार्थना कक्ष है। कुछ प्रीस्ट्स और कुछ परेशान युवा वहां कभी-कभार आकर प्रार्थना करते हैं।


मोंक बनने से पहले मैक्जिम क्रेन ऑपरेटर का काम करते थे। वे बताते हैं कि युवावस्था में वे शराब और ड्रग्स के आदी थे। फिर इस चक्कर में एक बार जेल जाने के बाद उन्होंने अपना जीवन बदलने का निर्णय लिया। जॉर्जिया में स्टीलाइटेस क्रिश्चियन संप्रदाय के लोग एेसे ऊंचे पहाड़ों के शिखर पर रहा करते थे। उनका मानना था कि इससे वे सांसारिक प्रलोभनों से दूर रहेंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top