होम प्यार करने के लिए ये कंपनियां देती हैं सिंगल लड़कियां को डेटिंग लीव

हक़ीक़त

प्यार करने के लिए ये कंपनियां देती हैं सिंगल लड़कियां को डेटिंग लीव

चीन की दो कंपनियों ने अपने यहां की सिंगल महिला कर्मचारियों के लिए एक अच्छी पहल की शुरुआत की है। कंपनियां अपने यहां काम कर रही वैसी महिलाओं जिनकी उम्र 25-30 साल के बीच है उन्हें साप्ताहिक छुट्टी के अलावा साल में 8 छुट्टियां अतिरिक्त दे रही है

प्यार करने के लिए ये कंपनियां देती हैं  सिंगल लड़कियां को डेटिंग लीव

बीजिंग। चीन की दो कंपनियों ने अपने यहां की सिंगल महिला कर्मचारियों के लिए एक अच्छी पहल की शुरुआत की है। कंपनियां अपने यहां काम कर रही वैसी महिलाओं जिनकी उम्र 25-30 साल के बीच है उन्हें साप्ताहिक छुट्टी के अलावा साल में 8 छुट्टियां अतिरिक्त दे रही है जिससे ये लोग अपने घर जाएं और लोगों को डेट करें। हांग्जो सोंगचेंग परफॉर्मेंस और हांग्जो सोंगचेंग पर्यटन प्रबंधन ने अपने सिंगल महिला कर्मचारियों को साल में 8 दिन की अतिरिक्त छुट्टी देने का फैसला किया है।

चीन में घट रही शादी करने वालों की संख्या -

यह कई लोगों के लिए थोड़ा आश्चर्यजनक जरूर है लेकिन, इस विचार का उद्देश्य उन मुद्दों से निपटना था जो उनके 30 के दशक में महिलाओं ने चीनी समाज में सामना किए। ऐसी महिलाओं को उनकी उम्र के कारण पुरुषों द्वारा 'कम पसंद' के रूप में देखा जाता है और उन्हें लेफ्ट ओवर वुमेन या फिर शेंगनु कहा जाता है। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार नागरिक मामलों के मंत्रालय की 2013 की रिपोर्ट के अनुसार चीन में शादी करने वालों की संख्या में गिरावट हुई है। इस रिपोर्ट में 200 मिलियन एडल्ट होने की बात भी कही गई थी।

साल में वीक ऑफ के अलावा 8 दिन की अतिरिक्त छुट्टी -

इस फैसले पर कंपनी के अधिकारियों ने कहा है कि महिला कर्मचारी ज्यादातर कंपनी के आंतरिक विभागों में काम करती है, जबकि कुछ शो परफॉर्मर हैं। इसलिए इन लोगों को बाहरी दुनिया से बहुत कम लगाव होता है। इसलिए कंपनी ने सिंगल महिला कर्मचारियों को साल में 8 दिन की छुट्टी देने के फैसला लिया है ताकि ये बाहर में लोगों से मिल जुल सके। कंपनी के इस फैसले के बाद से कर्मचारियों को खुशी हुई है।

चीन के इस स्कूल में भी सिंगल शिक्षकों को दी जाती है छुट्टी -

हांगझू के झेजियांग प्रांत के एक हाई स्कूल की ओर से अपने सिंगल और स्ट्रेस्ड आउट शिक्षकों को हर महीने दो दिन का अतिरिक्त लीव दिया जाता है। इसके पीछे स्कूल का मानना है कि इस छुट्टी के सहारे वो अपने तनाव को कम कर सकते हैं। जिसकी वजह से शिक्षक अपने जिम्मेदारियों का भी ठीक तरह से पालन करता है। स्कूल प्रबंधन का मानना है कि यह सिंगल महिला कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने में मदद करेगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top