होम यूजर ने सोनाक्षी सिन्हा की इस तस्वीर की तुलना नागा साधु से कर डाली

मिर्च मसाला

यूजर ने सोनाक्षी सिन्हा की इस तस्वीर की तुलना नागा साधु से कर डाली

बॉलीवुड की दंबग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अपनी ड्रेस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की हैं। इस तस्वीर में सोनाक्षी ने रेड कलर की ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनी हुई हैं।

यूजर ने सोनाक्षी सिन्हा की इस तस्वीर की तुलना नागा साधु से कर डाली

बॉलीवुड की दंबग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अपनी ड्रेस को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की हैं। इस तस्वीर में सोनाक्षी ने रेड कलर की ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनी हुई हैं। इस ड्रेस से सोनाक्षी बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही है, लेकिन यूजर्स को उनका ये बोल्ड अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और सोनाक्षी को जमकर ट्रोल करना शुरु कर दिया। सोनाक्षी को अपनी इस तस्वीर के कारण सोशल मीडिया पर एक बार फिर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा हैं। बताते चले कि सोनाक्षी की ये तस्वीर पिछले साल जुलाई की हैं। जिसे रिपॉस्ट की गई हैं। 
यूजर्स ने उनकी इस तस्वीर को बिल्कुल भी पसंद नहीं किया। एक यूजर ने तो उनकी तुलना नागा साधु से कर डाली। वहीं एक यूजर ने उन्हें लिखा है वेरी बैडलुक। यूजर्स ने उन्हें कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ फैंस को सोनाक्षी का ये अंदाज बेहद पसंद आया। वैसे ये पहली बार नहीं है जब किसी एक्ट्रेस को उसके आउटफिट्स को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है, इससे पहले भी बॉलीवुड अभिनेत्रियों को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा हैं। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा, मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर, फातिमा सना शेख, जैसे कई अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं। 
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top