होम भारत की रहस्यमयी गुफाएं, रोमांच के शौकीन करें यहां की सैर

भारत की रहस्यमयी गुफाएं, रोमांच के शौकीन करें यहां की सैर

घूमने के लिए हर किसी की अलग-अलग पसंद होती है। कोई हिल स्टेशन पर जाना चाहता हो तो कोई रोमांच की जगह तलाश करता है। दुनिया में इस तरह की जगहों की कोई कमी नहीं है। कुछ लोग को एडवेंचर और रोमांच का आनंद लेने के लिए विदेश जाते हैं लेकिन भारत में भी कई गुफाएं ऐसी हैं, जिसे देखकर हैरानी होती है।

भारत की रहस्यमयी गुफाएं, रोमांच के शौकीन करें यहां की सैर

घूमने के लिए हर किसी की अलग-अलग पसंद होती है। कोई हिल स्टेशन पर जाना चाहता हो तो कोई रोमांच की जगह तलाश करता है। दुनिया में इस तरह की जगहों की कोई कमी नहीं है। कुछ लोग को एडवेंचर और रोमांच का आनंद लेने के लिए विदेश जाते हैं लेकिन भारत में भी कई गुफाएं ऐसी हैं, जिसे देखकर हैरानी होती है। वहीं जाकर लोग अलग अनुभव का आनंद लेते हैं। आइए जाने कौन-सी है ये सदियों पुरानी गुफाएं।

1. बोरा गुफाएं -

यह गुफा 1807 में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के विलियम किंग जॉर्ज ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम जिले में अराकू वैली के पास अनंतगिरी की पहाडि़यों में खोजी थी। इस गुफा की गहराई 80 मीटर है। कास्टिक चूना पत्थर से बनी यह गुफा बहुत गहरी है।

2. अंडवल्ली गुफाएं -

आंध्र प्रदेश में स्थित यह गुफा विजयवाड़ा से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसा माना जाता है कि यह गुफा चौथी-पांचवी शताब्दी में बनाई गई होंगी। गुप्त काल के आर्कीटेक्‍चर का यह नायाब नमूना है।

3. भीमबेटका रॉक शेल्‍टर -

भीमबेटका गुफाएं मध्‍य प्रदेश के रायसेन जिले में रतापानी वाइल्‍ड लाइफ सैंक्चुअरी के अंदर बनी हुई हैं। 1958 में इस पेंटिंग की खोज की गई थी। गुफा की दीवारों पर उकेरी गई इंसान और जानवरों की पेटिंग पुरानी सभ्यता की निशानियों का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि यह गुफाएं 30 हजार साल पुरानी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top