होम फूट-फूट कर रो रही ये महिला क्यों करना चाहती है सुसाइड

उत्तर प्रदेश

फूट-फूट कर रो रही ये महिला क्यों करना चाहती है सुसाइड

फूट-फूट कर रो रही ये महिला क्यों करना चाहती है सुसाइड

फूट-फूट कर रो रही ये महिला क्यों करना चाहती है सुसाइड

 यूपी पुलिस महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कितना गंभीर है ये इस महिला की परेशानी देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं। ये महिला थाना मदनापुर क्षेत्र की रहने वाली है। इस दलित महिला को गांव का रहने वाला जौहरी नाम का शख्स जबरन अपनी पत्नी बनाना चाहता है। इतना ही नहीं मना करने पर दबंग इस महिला को खुलेआम पीट चुका है और एक बार बलात्कार करने की भी कोशिश कर चुका है।इतना ही नहीं दो बार विरोध के चलते उसने मेरे बेटों को भी बेरहमी से पीटा है। महिला कई बार थाने के चक्कर भी लगा चुकी है लेकिन उसको हर बार थाने से भगा दिया गया। इस शख्स ने इतना ज्यादा परेशान कर दिया है कि महिला दबंग के डर से पिछले 15 दिनों से घर मे कैद थी और आज मौका मिलते ही अपने पति के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। 

न्याय ना मिलने पर दी आत्महत्या की धमकी
पीड़िता कलेक्ट्रेट गेट पर खड़े होकर रो-रोकर न्याय की गुहार लगाती रही लेकिन उसकी कोई सुनवाई नही हुई। इतना प्रताड़ित होने के बाद जब महिला थाने गई तो वहां भी उसको भगा दिया गया। लेकिन अब देखना होगा कि महिला ने कलेक्ट्रेट गेट पर आत्महत्या की धमकी दी है तो इसकी का असर पुलिस पर कितना होता है ये देखने वाली बात होगी। वहीं पुलिस इस मामले मे कुछ भी करने कहने से इंकार कर रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top