होम लव मैरिज क्यों होती है सबसे अच्छी, जानिए लव मैरिज के ये फायदे

रिलेशनशिप

लव मैरिज क्यों होती है सबसे अच्छी, जानिए लव मैरिज के ये फायदे

लव मैरिज क्यों होती है सबसे अच्छी, जानिए लव मैरिज के ये फायदे

लव मैरिज क्यों होती है सबसे अच्छी, जानिए लव मैरिज के ये फायदे

आपके जीवन का वो पल जब आपको किसी से प्यार होता है। आप उसके साथ रिलेशन में रहते हुए बहुत कुछ सोचने लगते है। दिनभर उनके साथ घूमना फिरना और एक दूसरे के साथ  एंजाय करना आपकी आदत बन जाती है। अगर अचानक वो आपसे जुदा हो जाए तो आपको कुछ भी अच्छा नहीं लगता है।आज हम इसी बारे में बात करेंगे कि प्यार के बाद शादी करना अच्छा होता है या मां बाप की मर्जी से शादी करना (अरेंज मैरिज) अच्छा होता है।

दोनो को अगर तुलना किया जाए तो लव मैरिज ज्यादा सही और सफल शादी मानी जाती है। आपको बता दें कि जिससे आप प्यार करते है उसे पाने के लिए आपको घर से भी कई तरह की बातें सुननी पड़ सकती है या बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। तो कोशिश करे कि इसी लव को अरेंज बनाये। ताकि लवर्स कोई ऐसा कदम ना उठाएं जो आप नहीं चाहते है। आज आपको बताएंगे कि लव मैरिज अरेंज से ज्यादा अच्छी होती है और उसके कुछ कारण ...

एक दूसरे को समझना 
जब आपकी अरेंज मैरिज होती है तो आप दोनो एक दूसरे से अंजान होते है। आपको इसलिए कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन लव मैरिज में ऐसा कुछ नहीं होता है इसमें आप एक दूसरे को बहुत दिनों से जानते है और समझते है।

मनचाहा जीवनसाथी पाने की खुशी
आपको अपनी लाइफ में समझौता नहीं करना पड़ता है। आपको आपके पसंद का जीवनसाथी मिल जाता है जिस कारण आप काफी प्रसन्न रहते है। आपके लिए इससे बड़ी बात और क्या होती है कि लव मैरिज में वो लोग खुश होते है जिनको साथ में जिंदगी गुजारनी है।

रोमांस में आता है मजा 
आप अरेंज मैरिज करते है तो आपको उसके साथ मिलने में काफी समय लग जाता है और कभी कभी तो रिश्ता टूट भी  जाता है। इसलिए लव मैरिज अच्छी मानी गई है। आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा अच्छी तरह से एंजाय कर सकते है।

बहुत खुश रहना 
जब आपका लवर आपकी जिंदगी से कभी ना दूर जाने वाला एक हिस्सा बन जाता है तो आपको इसकी बहुत ज्यादा खुशी होती है। आप जब उसके साथ होते है तो आपको शादी के पहले वाली ही फीलिंग आती है। इसलिए आप हमेशा खुश ही रहते है।

लड़ाई झगड़ा कम होता है
लव मैरिज में अरेंज के मुकाबले लड़ाई झगड़े बहुत कम होते है। क्योंकि आप दोनो एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते है कि किसको क्या पसंद है और क्या नहीं पसंद है। इसका आपके जीवन पर और आपके परिवार में काफी अच्छा असर पड़ता है।

दुख सुख में साथ देना 
आपकी अगर लव मैरिज होती है तो आप दोनो के पास कोई ऑप्शन नही होता है। इसलिए आप हमेशा दुख और सुख में एक दूसरे के साथ हमेशा रहते है। ये सिर्फ लव मैरिज में ही हो सकता है।

घर में करे इसके लिए बात 
आपको अगर अपनी लवर से शादी करनी है तो आपको पहले इस बात को अपने घर में बताना चाहिए। हो सकता है आपके घरवाले इस बातो को लेकर राजी हो जाएं। 
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top