IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home विविध

मायावती से अलग होने के बाद आकाश आनंद का अगला कदम क्या? अखिलेश यादव की पार्टी ने दिया बड़ा ऑफर

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
10 सितम्बर 2026 4:26 अपराह्न
in विविध
0
मायावती से अलग होने के बाद आकाश आनंद का अगला कदम क्या? अखिलेश यादव की पार्टी ने दिया बड़ा ऑफर

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी के भीतर चल रही उठापटक ने एक बार फिर सियासी हलचल बढ़ा दी है। बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार, 10 सितंबर को अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इस फैसले के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि अब आकाश आनंद की अगली राजनीतिक दिशा क्या होगी।

You might also like

परिसीमन पर PM मोदी को खरगे की चौथी चिट्ठी, बोले- संसद में दोबारा जबरन बिल पास कराने की कोशिश न करे सरकार

पति की प्रेमिका और पत्नी दोनों एक ही कमरे में रहती थी, मामले का हुआ खौफनाक अंत

Supreme Court में राहुल गांधी को फटकार, चुनाव आयोग को नोटिस! SIR और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर सुनवाई में क्या-क्या हुआ?

आकाश आनंद के सामने फिलहाल कई संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। वह बसपा में रहते हुए पूरी तरह हाशिये पर जा सकते हैं, किसी दूसरे राजनीतिक दल का दामन थाम सकते हैं या भविष्य में अपनी अलग पार्टी बनाने का रास्ता चुन सकते हैं। हालांकि, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों में इन विकल्पों में से किसी पर तत्काल फैसला लेना आकाश आनंद के लिए आसान नहीं होगा।

समाजवादी पार्टी ने आकाश आनंद को दिया ऑफर

आकाश आनंद के बसपा से निष्कासन के बीच समाजवादी पार्टी की ओर से उन्हें ‘समाजवादी विचारधारा’ से जुड़ने का प्रस्ताव दिया गया है। सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने कहा है कि समाजवादी विचारधारा के साथ आना चाहें तो स्वागत है। वर्मा ने कहा- पहली बात तो यह है कि हम सिर्फ बाबा साहेब के विचार की बात नहीं कर रहे बल्कि जमीन पर इस विषय पर काम कर रहे हैं. सबसे ज्यादा दलित सांसद और विधायक हैं.

जब आशुतोष वर्मा से पूछा गया कि अगर आकाश आनंद समाजवादी पार्टी में शामिल होना चाहें तो क्या उन्हें मौका मिलेगा, तो उन्होंने कहा- अगर उनकी नीतियां समाजवादी होंगी, तो अच्छी बात है. अगर उनकी नीतियां कुछ और होंगी, तो उनके लिए दरवाजे बंद हैं.

सपा प्रवक्ता ने मायावती पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह बड़ी दुखद परिस्थिति है कि बसपा नेता मायावती आज अपने समाज नहीं सिर्फ परिवार के बारे में सोच रहीं हैं.

NDA में शामिल होने का न्योता भी मिल चुका है

समाजवादी पार्टी से पहले निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद भी आकाश आनंद को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA में शामिल होने का न्योता दे चुके हैं। हालांकि, उनके बयान को आकाश आनंद को सीधे राजनीतिक प्रस्ताव देने से ज्यादा बसपा और आनंद की मौजूदा स्थिति पर टिप्पणी के तौर पर देखा गया।

इस तरह बसपा से बाहर किए जाने के बाद आकाश आनंद को लेकर अलग-अलग राजनीतिक खेमों की दिलचस्पी ने उनके अगले कदम को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

क्या आकाश आनंद नई पार्टी बनाएंगे?

आकाश आनंद के किसी दूसरी पार्टी में जाने की संभावनाओं पर वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र शुक्ला ने मायावती और उनके भतीजे के बीच मतभेदों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मायावती कई मुद्दों पर आकाश आनंद से नाराज हैं। बयानों के मामले में भी आकाश आनंद कभी मायावती के मुद्दों पर खरे नहीं उतरे। मायावती नहीं चाहतीं कि पार्टी में कोई ऐसा चेहरा हो जो तय राजनीतिक लाइन से अलग जाए।

जब यह सवाल किया गया कि अगर आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ कोई नई पार्टी बनाते हैं और आकाश उसमें शामिल होते हैं तो क्या होगा, इस पर ज्ञानेंद्र शुक्ला ने कहा कि अशोक और आकाश- दोनों की कोई अपनी पहचान नहीं है। उनकी पहचान बसपा और मायावती से है। उन्होंने यह भी कहा कि आकाश आनंद अपनी अलग पारी शुरू करेंगे या नहीं, यह अलग मुद्दा है और भविष्य की बात है।

शुक्ला ने यह संभावना भी जताई कि संभव है मायावती को अशोक सिद्धार्थ के किसी दूसरी पार्टी के साथ संपर्क की जानकारी मिली हो, जिसके कारण उनकी नाराजगी लगातार बढ़ी हो।

कांग्रेस ने भी मायावती पर साधा निशाना

इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम पर कांग्रेस नेता और प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि मायावती के रहते आकाश आनंद को किसी और बाहरी दुश्मन की जरूरत नहीं है।

आकाश आनंद के निष्कासन के बाद अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में यह देखना अहम होगा कि वह आगे क्या रणनीति अपनाते हैं। खासकर 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा की ओर से मिले संकेत और NDA की ओर से सामने आया न्योता उनकी भविष्य की राजनीति को लेकर चर्चाओं को और महत्वपूर्ण बना देता है।

Tags: Akash AnandBSPMayawatiSamajwadi PartyUP Politics
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

परिसीमन पर PM मोदी को खरगे की चौथी चिट्ठी, बोले- संसद में दोबारा जबरन बिल पास कराने की कोशिश न करे सरकार

by Team IBM News 24
16 अक्टूबर 2026 5:38 अपराह्न
0
परिसीमन पर PM मोदी को खरगे की चौथी चिट्ठी, बोले- संसद में दोबारा जबरन बिल पास कराने की कोशिश न करे सरकार

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर परिसीमन के नए प्रस्तावों पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग...

Read moreDetails

पति की प्रेमिका और पत्नी दोनों एक ही कमरे में रहती थी, मामले का हुआ खौफनाक अंत

by Team IBM News 24
15 अक्टूबर 2026 4:22 अपराह्न
0
पति की प्रेमिका और पत्नी दोनों एक ही कमरे में रहती थी, मामले का हुआ खौफनाक अंत

उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पति की प्रेमिका के साथ एक ही कमरे में रहने वाली पत्नी पर उसकी...

Read moreDetails

Supreme Court में राहुल गांधी को फटकार, चुनाव आयोग को नोटिस! SIR और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर सुनवाई में क्या-क्या हुआ?

by Team IBM News 24
15 अक्टूबर 2026 3:22 अपराह्न
0
JPSC Supreme Court Hearing: परीक्षा धांधली मामले में Supreme Court की बड़ी सुनवाई, 24 अगस्त को तय होगा आगे क्या होगा?

SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर हमलावर है। इस मुद्दे पर देशभर में...

Read moreDetails

Delhi Metro News: 10 अक्टूबर को मेट्रो स्टेशन बंद करने पर DMRC ने मांगी माफी, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा

by Team IBM News 24
14 अक्टूबर 2026 6:01 अपराह्न
0
Delhi Metro News: 10 अक्टूबर को मेट्रो स्टेशन बंद करने पर DMRC ने मांगी माफी, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा

दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर मेट्रो स्टेशनों पर प्रतिबंध लगाने और पुलिस की सख्ती को लेकर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।...

Read moreDetails

Rahul Gandhi पर BJP का पलटवार! Piyush Goyal ने कांग्रेस को दिलाया T.N. शेषन और एम.एस. गिल का इतिहास

by Team IBM News 24
13 अक्टूबर 2026 3:37 अपराह्न
0
Rahul Gandhi पर BJP का पलटवार! Piyush Goyal ने कांग्रेस को दिलाया T.N. शेषन और एम.एस. गिल का इतिहास

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय...

Read moreDetails
Next Post
JPSC Supreme Court Hearing: परीक्षा धांधली मामले में Supreme Court की बड़ी सुनवाई, 24 अगस्त को तय होगा आगे क्या होगा?

नाबालिगों के Social Media Account पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, माता-पिता की अनुमति और e-KYC को लेकर केंद्र से मांगा जवाब

ADVERTISEMENT

Related News

MSP Hike: गेहूं-चना समेत 6 रबी फसलों का बढ़ा MSP, मोदी कैबिनेट ने लिए ये बड़े फैसले

MSP Hike: गेहूं-चना समेत 6 रबी फसलों का बढ़ा MSP, मोदी कैबिनेट ने लिए ये बड़े फैसले

30 सितम्बर 2026 4:15 अपराह्न
Akhilesh Yadav Chavanni Statement: मायावती का पलटवार, बोलीं- Jat समाज से तुरंत माफी मांगें सपा प्रमुख

Akhilesh Yadav Chavanni Statement: मायावती का पलटवार, बोलीं- Jat समाज से तुरंत माफी मांगें सपा प्रमुख

22 अगस्त 2026 12:04 अपराह्न
कार में चलता-फिरता अस्पताल! ₹3 लाख की ‘Doctor on Duty’ मशीन से 10 मिनट में 75 टेस्ट, गांवों तक पहुंचेगी Health Service

UP Crop Loss Survey: किसानों के लिए बड़ी राहत, 12 अक्टूबर तक होगा फसल नुकसान का डिजिटल सर्वे; ऐसे तय होगी मुआवजे की रकम

7 अक्टूबर 2026 12:51 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश
  • Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य
  • UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.