IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home विविध

मायावती से अलग होने के बाद आकाश आनंद का अगला कदम क्या? अखिलेश यादव की पार्टी ने दिया बड़ा ऑफर

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
10 सितम्बर 2026 4:26 अपराह्न
in विविध
0
मायावती से अलग होने के बाद आकाश आनंद का अगला कदम क्या? अखिलेश यादव की पार्टी ने दिया बड़ा ऑफर

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी के भीतर चल रही उठापटक ने एक बार फिर सियासी हलचल बढ़ा दी है। बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार, 10 सितंबर को अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इस फैसले के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि अब आकाश आनंद की अगली राजनीतिक दिशा क्या होगी।

You might also like

Vijay Mallya का बड़ा दावा- ‘भगोड़ा नहीं हूं’, सरकार से पूछा- मेरा Refund कब मिलेगा?

PM Modi Mumbai Event: स्थल पर हड़कंप, 2 हिरासत में; एक के पास बंदूक और फर्जी PMO ID कार्ड मिलने का दावा

Baba Bageshwar के बयान पर बंगाल कांग्रेस की शिकायत, माहौल बिगाड़ने की साजिश का लगाया आरोप

आकाश आनंद के सामने फिलहाल कई संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। वह बसपा में रहते हुए पूरी तरह हाशिये पर जा सकते हैं, किसी दूसरे राजनीतिक दल का दामन थाम सकते हैं या भविष्य में अपनी अलग पार्टी बनाने का रास्ता चुन सकते हैं। हालांकि, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों में इन विकल्पों में से किसी पर तत्काल फैसला लेना आकाश आनंद के लिए आसान नहीं होगा।

समाजवादी पार्टी ने आकाश आनंद को दिया ऑफर

आकाश आनंद के बसपा से निष्कासन के बीच समाजवादी पार्टी की ओर से उन्हें ‘समाजवादी विचारधारा’ से जुड़ने का प्रस्ताव दिया गया है। सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने कहा है कि समाजवादी विचारधारा के साथ आना चाहें तो स्वागत है। वर्मा ने कहा- पहली बात तो यह है कि हम सिर्फ बाबा साहेब के विचार की बात नहीं कर रहे बल्कि जमीन पर इस विषय पर काम कर रहे हैं. सबसे ज्यादा दलित सांसद और विधायक हैं.

जब आशुतोष वर्मा से पूछा गया कि अगर आकाश आनंद समाजवादी पार्टी में शामिल होना चाहें तो क्या उन्हें मौका मिलेगा, तो उन्होंने कहा- अगर उनकी नीतियां समाजवादी होंगी, तो अच्छी बात है. अगर उनकी नीतियां कुछ और होंगी, तो उनके लिए दरवाजे बंद हैं.

सपा प्रवक्ता ने मायावती पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह बड़ी दुखद परिस्थिति है कि बसपा नेता मायावती आज अपने समाज नहीं सिर्फ परिवार के बारे में सोच रहीं हैं.

NDA में शामिल होने का न्योता भी मिल चुका है

समाजवादी पार्टी से पहले निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद भी आकाश आनंद को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA में शामिल होने का न्योता दे चुके हैं। हालांकि, उनके बयान को आकाश आनंद को सीधे राजनीतिक प्रस्ताव देने से ज्यादा बसपा और आनंद की मौजूदा स्थिति पर टिप्पणी के तौर पर देखा गया।

इस तरह बसपा से बाहर किए जाने के बाद आकाश आनंद को लेकर अलग-अलग राजनीतिक खेमों की दिलचस्पी ने उनके अगले कदम को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

क्या आकाश आनंद नई पार्टी बनाएंगे?

आकाश आनंद के किसी दूसरी पार्टी में जाने की संभावनाओं पर वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र शुक्ला ने मायावती और उनके भतीजे के बीच मतभेदों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मायावती कई मुद्दों पर आकाश आनंद से नाराज हैं। बयानों के मामले में भी आकाश आनंद कभी मायावती के मुद्दों पर खरे नहीं उतरे। मायावती नहीं चाहतीं कि पार्टी में कोई ऐसा चेहरा हो जो तय राजनीतिक लाइन से अलग जाए।

जब यह सवाल किया गया कि अगर आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ कोई नई पार्टी बनाते हैं और आकाश उसमें शामिल होते हैं तो क्या होगा, इस पर ज्ञानेंद्र शुक्ला ने कहा कि अशोक और आकाश- दोनों की कोई अपनी पहचान नहीं है। उनकी पहचान बसपा और मायावती से है। उन्होंने यह भी कहा कि आकाश आनंद अपनी अलग पारी शुरू करेंगे या नहीं, यह अलग मुद्दा है और भविष्य की बात है।

शुक्ला ने यह संभावना भी जताई कि संभव है मायावती को अशोक सिद्धार्थ के किसी दूसरी पार्टी के साथ संपर्क की जानकारी मिली हो, जिसके कारण उनकी नाराजगी लगातार बढ़ी हो।

कांग्रेस ने भी मायावती पर साधा निशाना

इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम पर कांग्रेस नेता और प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि मायावती के रहते आकाश आनंद को किसी और बाहरी दुश्मन की जरूरत नहीं है।

आकाश आनंद के निष्कासन के बाद अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में यह देखना अहम होगा कि वह आगे क्या रणनीति अपनाते हैं। खासकर 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा की ओर से मिले संकेत और NDA की ओर से सामने आया न्योता उनकी भविष्य की राजनीति को लेकर चर्चाओं को और महत्वपूर्ण बना देता है।

Tags: Akash AnandBSPMayawatiSamajwadi PartyUP Politics
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Vijay Mallya का बड़ा दावा- ‘भगोड़ा नहीं हूं’, सरकार से पूछा- मेरा Refund कब मिलेगा?

by Team IBM News 24
9 सितम्बर 2026 11:14 पूर्वाह्न
0
Vijay Mallya का बड़ा दावा- ‘भगोड़ा नहीं हूं’, सरकार से पूछा- मेरा Refund कब मिलेगा?

ब्रिटेन में रह रहे कारोबारी विजय माल्या एक बार फिर चर्चा में हैं। खुद को ‘भगोड़ा’ कहे जाने से नाराज माल्या ने सोशल मीडिया पर लगातार कई पोस्ट...

Read moreDetails

PM Modi Mumbai Event: स्थल पर हड़कंप, 2 हिरासत में; एक के पास बंदूक और फर्जी PMO ID कार्ड मिलने का दावा

by Team IBM News 24
8 सितम्बर 2026 7:28 अपराह्न
0
PM Modi Mumbai Event: स्थल पर हड़कंप, 2 हिरासत में; एक के पास बंदूक और फर्जी PMO ID कार्ड मिलने का दावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। मुंबई में उस कार्यक्रम स्थल से दो लोगों को हिरासत में...

Read moreDetails

Baba Bageshwar के बयान पर बंगाल कांग्रेस की शिकायत, माहौल बिगाड़ने की साजिश का लगाया आरोप

by Team IBM News 24
8 सितम्बर 2026 7:20 अपराह्न
0
Baba Bageshwar के बयान पर बंगाल कांग्रेस की शिकायत, माहौल बिगाड़ने की साजिश का लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन को लेकर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर सियासत तेज हो गई है। उनके बयान...

Read moreDetails

Nashik Tribal Students Protest: 12 दिन की भूख हड़ताल पर CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, सरकार से पूछे तीखे सवाल

by Team IBM News 24
4 सितम्बर 2026 11:45 पूर्वाह्न
0
Nashik Tribal Students Protest: 12 दिन की भूख हड़ताल पर CJP नेता अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, सरकार से पूछे तीखे सवाल

महाराष्ट्र के नासिक में आदिवासी छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। गुरुवार (3 सितंबर) को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ईदगाह मैदान पहुंचकर प्रदर्शन...

Read moreDetails

Raghav Chadha की Voter List में नाम ‘Shifted’! SIR पर सियासी घमासान, AAP से लेकर ECI तक ने दिया जवाब

by Team IBM News 24
3 सितम्बर 2026 6:47 अपराह्न
0
Raghav Chadha की Voter List में नाम ‘Shifted’! SIR पर सियासी घमासान, AAP से लेकर ECI तक ने दिया जवाब

पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में बीजेपी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम ‘शिफ्टेड’ दर्ज होने के बाद राज्य की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया...

Read moreDetails

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT

Related News

Akhilesh Yadav-CJP Meeting: OP Rajbhar का तंज, ‘अब तिलचट्टों का सहारा’

Akhilesh Yadav-CJP Meeting: OP Rajbhar का तंज, ‘अब तिलचट्टों का सहारा’

4 सितम्बर 2026 12:11 अपराह्न
Lucknow में दिखा ‘Mini India’ का शानदार नजारा! राम-सीता की झांकी से लोकनृत्यों तक छाया देशभक्ति का रंग

Lucknow में दिखा ‘Mini India’ का शानदार नजारा! राम-सीता की झांकी से लोकनृत्यों तक छाया देशभक्ति का रंग

15 अगस्त 2026 7:54 अपराह्न
Akhilesh Yadav Chavanni Statement: मायावती का पलटवार, बोलीं- Jat समाज से तुरंत माफी मांगें सपा प्रमुख

Akhilesh Yadav Chavanni Statement: मायावती का पलटवार, बोलीं- Jat समाज से तुरंत माफी मांगें सपा प्रमुख

22 अगस्त 2026 12:04 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

RECENT NEWS

  • मायावती से अलग होने के बाद आकाश आनंद का अगला कदम क्या? अखिलेश यादव की पार्टी ने दिया बड़ा ऑफर
  • PM मोदी से मिले प्रिंस रहीम आगा खान V, मुलाकात में इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
  • Jadavpur University विवाद पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, बोले- ‘भारत तोड़ने वालों के टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे’

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.