IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

अखिलेश के तंज के बीच PM Modi से मिले जयंत चौधरी, मुलाकात के बाद बताई अंदर की बात!

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
26 अगस्त 2026 7:17 अपराह्न
in राज्य
0
अखिलेश के तंज के बीच PM Modi से मिले जयंत चौधरी, मुलाकात के बाद बताई अंदर की बात!

राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने बुधवार, 26 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह बैठक ऐसे राजनीतिक समय में हुई है, जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार जयंत चौधरी पर निशाना साध रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी और जयंत चौधरी की मुलाकात को सियासी तौर पर अहम माना जा रहा है।

You might also like

डिंपल यादव को CM बनाएंगे अखिलेश? सवाल पर ऐसा जवाब दे गए सपा चीफ, PDA का भी बताया नया मतलब

Nepal Flash Flood के बाद यूपी-बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, NDRF-SSB की टीमें अलर्ट, इन इलाकों पर खास नजर

शिवपाल और केशव मौर्य में X पर छिड़ी जंग, सपा नेता का पलटवार- बीजेपी के हाथ-पांव फूल गए!

जयंत चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई और उन्हें कृषि तथा स्किल कंपटीशन्स जैसे मुद्दों पर मार्गदर्शन मिला। चौधरी के मुताबिक, पीएम मोदी ने नीतियों से जुड़े मामलों में क्रिएटिव थिंकिंग को बढ़ावा देने और गुड गवर्नेंस में जन भागीदारी के प्रभाव पर भी जोर दिया।

अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के बीच क्यों बढ़ी सियासी तकरार?

जयंत चौधरी और अखिलेश यादव के बीच पिछले करीब दो सप्ताह से जुबानी जंग देखने को मिल रही है। इस विवाद की एक कड़ी उस समय सामने आई जब अखिलेश यादव ने फेसबुक पोस्ट के जरिए बीजेपी द्वारा अपने सहयोगियों को दी जाने वाली सीटों को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने रालोद के लिए 73 सीट मिलने की बात कही थी।

इसके बाद दोनों नेताओं के बीच ‘चवन्नी’ को लेकर भी राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई। अखिलेश यादव की ‘चवन्नी’ वाली टिप्पणी पर जयंत चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा था, सियासत की लड़ाई में कुछ सस्ते शब्द बोलने ही थे तो मेरा नाम लेकर बोल देते, कोई बात नहीं थी. जाट समाज को टारगेट करना और कहना एबीसीडी हमने सिखाई? मैं इस अहंकार को देख चुका हूं करीब से और मानता हूं ऐसा आचरण सिर्फ पतन लाता है.

जयंत चौधरी ने आगे राष्ट्रीय लोकदल को लेकर भी अखिलेश यादव पर निशाना साधा था। रालोद नेता ने कहा था, राष्ट्रीय लोकदल की सीटों की फिक्र है, अपनी नहीं. गुलाब जामुन, रसगुल्ले के कीमत की चिंता है, गन्ना किसानों की नहीं. गाड़ी के माइलेज पर दुखी हैं, भारत की ऊर्जा स्वाधीनता की परवाह नहीं.

2022 में साथ, 2024 में NDA का दामन

राष्ट्रीय लोकदल ने 2022 का विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर लड़ा था। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जयंत चौधरी की पार्टी ने बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का रुख कर लिया था।

एनडीए में शामिल होने से कुछ महीने पहले जयंत चौधरी के अखिलेश यादव का साथ छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं। उस समय रालोद प्रमुख ने अपने रुख को स्पष्ट करते हुए कहा था कि चवन्नी नहीं हूं जो पलट जाऊं. बाद में जब रालोद एनडीए का हिस्सा बन गया, तब से समाजवादी पार्टी की ओर से उनके इसी बयान को लेकर लगातार राजनीतिक तंज किए जाते रहे हैं।

ऐसे में अखिलेश यादव के लगातार हमलों के बीच जयंत चौधरी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात ने उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर राजनीतिक चर्चाओं को हवा दे दी है।

Tags: Akhilesh YadavJayant ChaudharyPM ModiRLDUttar Pradesh Politics
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

डिंपल यादव को CM बनाएंगे अखिलेश? सवाल पर ऐसा जवाब दे गए सपा चीफ, PDA का भी बताया नया मतलब

by Team IBM News 24
26 अगस्त 2026 8:46 अपराह्न
0
डिंपल यादव को CM बनाएंगे अखिलेश? सवाल पर ऐसा जवाब दे गए सपा चीफ, PDA का भी बताया नया मतलब

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। महिलाओं और बेटियों को केंद्र में रखते हुए सपा अध्यक्ष...

Read moreDetails

Nepal Flash Flood के बाद यूपी-बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, NDRF-SSB की टीमें अलर्ट, इन इलाकों पर खास नजर

by Team IBM News 24
26 अगस्त 2026 8:36 अपराह्न
0
Nepal Flash Flood के बाद यूपी-बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, NDRF-SSB की टीमें अलर्ट, इन इलाकों पर खास नजर

नेपाल में बादल फटने और अचानक आई फ्लैश फ्लड के बाद भारत-नेपाल सीमा से सटे उत्तर प्रदेश और बिहार के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।...

Read moreDetails

शिवपाल और केशव मौर्य में X पर छिड़ी जंग, सपा नेता का पलटवार- बीजेपी के हाथ-पांव फूल गए!

by Team IBM News 24
26 अगस्त 2026 7:31 अपराह्न
0
शिवपाल और केशव मौर्य में X पर छिड़ी जंग, सपा नेता का पलटवार- बीजेपी के हाथ-पांव फूल गए!

उत्तर प्रदेश की सियासत में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी की ओर से महिलाओं के लिए 40,000 रुपये देने के वादे...

Read moreDetails

UP Government Jobs: युवाओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, 6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां देने का दावा

by Team IBM News 24
25 अगस्त 2026 5:36 अपराह्न
0
UP Government Jobs: युवाओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, 6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां देने का दावा

उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री...

Read moreDetails

Lucknow Jain Temple Theft: YouTube से सीखा ताला तोड़ना, फिर जैन मंदिर में 15 लाख की चोरी; पूर्व सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

by Team IBM News 24
25 अगस्त 2026 4:25 अपराह्न
0
Lucknow Jain Temple Theft: YouTube से सीखा ताला तोड़ना, फिर जैन मंदिर में 15 लाख की चोरी; पूर्व सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

लखनऊ के बाजारखाला इलाके स्थित जैन मंदिर चैत्यालय में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक मंदिर के पूर्व सिक्योरिटी गार्ड ने YouTube...

Read moreDetails
Next Post
शिवपाल और केशव मौर्य में X पर छिड़ी जंग, सपा नेता का पलटवार- बीजेपी के हाथ-पांव फूल गए!

शिवपाल और केशव मौर्य में X पर छिड़ी जंग, सपा नेता का पलटवार- बीजेपी के हाथ-पांव फूल गए!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT

Related News

UP Election से पहले Mayawati का ब्राह्मणों को बड़ा संदेश, अंटू मिश्रा के निष्कासन के बाद बोलीं- ‘सर्वसमाज की नीति जारी रहेगी’

UP Election से पहले Mayawati का ब्राह्मणों को बड़ा संदेश, अंटू मिश्रा के निष्कासन के बाद बोलीं- ‘सर्वसमाज की नीति जारी रहेगी’

14 अगस्त 2026 5:37 अपराह्न
CJP Protest पर Delhi Police का SC में बड़ा दावा, ‘असामाजिक तत्वों’ ने बिगाड़ा माहौल; लाठीचार्ज पर दिया पूरा जवाब

CJP Protest Lathi Charge: Delhi Police का SC में बड़ा दावा, ‘असामाजिक तत्वों’ ने बिगाड़ा माहौल; लाठीचार्ज पर दिया पूरा जवाब

18 अगस्त 2026 1:13 अपराह्न
‘ईरान की मिसाइल दुबई पर गिर रही थी, तकलीफ इन्हें हो रही थी’, CM योगी का विरोधियों पर तीखा हमला

‘ईरान की मिसाइल दुबई पर गिर रही थी, तकलीफ इन्हें हो रही थी’, CM योगी का विरोधियों पर तीखा हमला

18 अगस्त 2026 8:43 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

RECENT NEWS

  • राजनाथ सिंह का 3-Day Lucknow दौरा, विकास परियोजनाओं से लेकर नई सौगातों तक रहेगा खास, जानें पूरा Schedule
  • डिंपल यादव को CM बनाएंगे अखिलेश? सवाल पर ऐसा जवाब दे गए सपा चीफ, PDA का भी बताया नया मतलब
  • Nepal Flash Flood के बाद यूपी-बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, NDRF-SSB की टीमें अलर्ट, इन इलाकों पर खास नजर

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.