IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home विदेश

PM Modi की बधाई पर Meloni का खास Reply, बोलीं- ‘आपकी दोस्ती के लिए धन्यवाद’, India-Italy Relations पर कही बड़ी बात

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
4 सितम्बर 2026 7:24 अपराह्न
in विदेश
0
PM Modi की बधाई पर Meloni का खास Reply, बोलीं- ‘आपकी दोस्ती के लिए धन्यवाद’, India-Italy Relations पर कही बड़ी बात

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के युद्धोत्तर इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड बनाया है। 4 सितंबर को इस उपलब्धि के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी के संदेश का जॉर्जिया मेलोनी ने जवाब देते हुए भारत और इटली के बीच मजबूत होते रिश्तों का जिक्र किया और प्रधानमंत्री मोदी की दोस्ती के लिए आभार जताया।

You might also like

SCO Meeting में पाकिस्तान के सामने Rajnath Singh का आतंकवाद पर बड़ा संदेश! Ishaq Dar के सामने बोले- आतंकियों को पनाह देने वालों की जगह नहीं

Pakistan Airspace Ban: पाकिस्तान ने फिर बढ़ाई भारतीय विमानों पर पाबंदी, 24 नवंबर तक बंद रहेगा एयरस्पेस; एयरलाइंस को हजारों करोड़ का नुकसान

India-US Trade Deal: ट्रंप के बड़े ऐलान के बाद जल्द होगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील? निर्मला सीतारमण ने दिया अहम अपडेट

PM Modi के पोस्ट पर Georgia Meloni का आया Reply

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बधाई पर जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘डियर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपके बधाई संदेश और आपकी दोस्ती के लिए धन्यवाद. आज इटली और भारत के बीच रिश्ते पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हैं.’

मेलोनी ने दोनों देशों के बीच बनी विशेष रणनीतिक साझेदारी का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, ‘हमारी पिछली मुलाकात के दौरान हमने जो स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप शुरू की थी, वह इस रिश्ते की अहमियत को दर्शाती है. मुझे यकीन है कि इटली और भारत मिलकर हमारे महाद्वीपों के बीच के रिश्ते को और मजबूत करते रहेंगे और ‘इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर को विकसित करने के लिए भी साथ मिलकर काम करेंगे.’

Grazie, caro @narendramodi, per le tue parole e per la tua amicizia.
Il rapporto tra Italia e India è oggi più forte che mai 🇮🇹🇮🇳

Il Partenariato Strategico Speciale che abbiamo lanciato durante il nostro ultimo incontro è il riconoscimento dell’importanza di questo legame e… https://t.co/7xQgo7RbvH

— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) September 4, 2026

PM Modi ने भी Meloni को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी की ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मेलोनी के नेतृत्व में इटली और भारत के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूती मिली है।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘मेरी मित्र प्रधानमंत्री मेलोनी को इटली के युद्धोत्तर इतिहास की सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाली प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई. यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली की जनता के विश्वास और भरोसे को दर्शाती है.’

उन्होंने दोनों देशों के नागरिकों के लिए बेहतर और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए भारत और इटली के बीच सहयोग को आगे भी जारी रखने की बात कही।

Georgia Meloni ने बनाया नया रिकॉर्ड

जॉर्जिया मेलोनी ने 22 अक्टूबर 2022 को इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर पद संभाला था। उनकी सरकार अब तक 1,413 दिन पूरे कर चुकी है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने इटली के युद्धोत्तर दौर में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है।

मेलोनी ने अपनी इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ‘आज हमारी सरकार इटालियन गणराज्य के इतिहास की सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार बन गई है.’

उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान उनकी सरकार ने रोजगार बढ़ाने, बेरोजगारी कम करने, परिवारों और कारोबारों को सहायता देने, सुरक्षा मजबूत करने तथा सरकारी वित्त को जिम्मेदारी से संभालने की दिशा में काम किया है। मेलोनी ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इटली की साख और प्रभाव बढ़ाने के लिए प्रयास किए हैं।

Silvio Berlusconi का रिकॉर्ड भी तोड़ा

मेलोनी ने इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। 22 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रपति सर्जियो मातारेला ने रोम के क्विरिनाले पैलेस में उन्हें प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। इसके साथ ही वह इटली के इतिहास में प्रधानमंत्री पद संभालने वाली पहली महिला बनी थीं।

जॉर्जिया मेलोनी ने कम उम्र में ही राजनीति में कदम रख दिया था। उन्होंने 15 साल की उम्र में एक छात्रा और युवा आंदोलन की सदस्य के तौर पर राजनीतिक गतिविधियों की शुरुआत की। 21 साल की उम्र में वह रोम प्रांत की पार्षद चुनी गईं। इसके बाद 27 वर्ष की उम्र में वह ‘एजियोन जियोवानी’ पार्टी के युवा संगठन ‘एलेन्जा नाजियोनाले’ की नेता बनीं।

मेलोनी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद प्रधानमंत्री मोदी की बधाई और उनके जवाब ने भारत-इटली के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को भी चर्चा में ला दिया है।

Tags: Giorgia MeloniIndia Italy RelationsItalyNarendra ModiWorld News
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

SCO Meeting में पाकिस्तान के सामने Rajnath Singh का आतंकवाद पर बड़ा संदेश! Ishaq Dar के सामने बोले- आतंकियों को पनाह देने वालों की जगह नहीं

by Team IBM News 24
20 अक्टूबर 2026 3:08 अपराह्न
0
SCO Meeting में पाकिस्तान के सामने Rajnath Singh का आतंकवाद पर बड़ा संदेश! Ishaq Dar के सामने बोले- आतंकियों को पनाह देने वालों की जगह नहीं

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की 'काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट' की बैठक में आतंकवाद के खिलाफ...

Read moreDetails

Pakistan Airspace Ban: पाकिस्तान ने फिर बढ़ाई भारतीय विमानों पर पाबंदी, 24 नवंबर तक बंद रहेगा एयरस्पेस; एयरलाइंस को हजारों करोड़ का नुकसान

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 4:30 अपराह्न
0
Pakistan Airspace Ban: पाकिस्तान ने फिर बढ़ाई भारतीय विमानों पर पाबंदी, 24 नवंबर तक बंद रहेगा एयरस्पेस; एयरलाइंस को हजारों करोड़ का नुकसान

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का असर एक बार फिर विमानन क्षेत्र पर देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के अपने हवाई क्षेत्र में...

Read moreDetails

India-US Trade Deal: ट्रंप के बड़े ऐलान के बाद जल्द होगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील? निर्मला सीतारमण ने दिया अहम अपडेट

by Team IBM News 24
17 अक्टूबर 2026 1:06 अपराह्न
0
India-US Trade Deal: ट्रंप के बड़े ऐलान के बाद जल्द होगी भारत-अमेरिका ट्रेड डील? निर्मला सीतारमण ने दिया अहम अपडेट

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित व्यापार समझौते (India-US Trade Deal) को लेकर जल्द अच्छी खबर मिल सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार...

Read moreDetails

Balen Shah India Visit: नेपाल के PM बालेन शाह नवंबर में आएंगे भारत! मोदी से मुलाकात, बॉर्डर विवाद से लेकर बड़े प्रोजेक्ट्स तक इन मुद्दों पर होगी चर्चा

by Team IBM News 24
15 अक्टूबर 2026 3:35 अपराह्न
0
Balen Shah India Visit: नेपाल के PM बालेन शाह नवंबर में आएंगे भारत! मोदी से मुलाकात, बॉर्डर विवाद से लेकर बड़े प्रोजेक्ट्स तक इन मुद्दों पर होगी चर्चा

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह नवंबर में भारत की यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं। मार्च में पदभार संभालने के करीब आठ महीने बाद होने वाली यह...

Read moreDetails

Bali Online Gambling Case: इंडोनेशिया में 35 भारतीयों को जेल, सजा पूरी होते ही देश से होंगे Deport!

by Team IBM News 24
9 अक्टूबर 2026 2:28 अपराह्न
0
Bali Online Gambling Case: इंडोनेशिया में 35 भारतीयों को जेल, सजा पूरी होते ही देश से होंगे Deport!

इंडोनेशिया के पर्यटन स्थल बाली में ऑनलाइन जुए के कारोबार से जुड़े 35 भारतीय नागरिकों को अदालत ने दोषी ठहराते हुए जेल की सजा सुनाई है। बुधवार को...

Read moreDetails
Next Post
Xi Jinping Health: जिनपिंग को 2 बार आया Heart Attack? तिब्बत के पूर्व PM का बड़ा दावा, उत्तराधिकारी पर गृहयुद्ध की आशंका

Xi Jinping Health: जिनपिंग को 2 बार आया Heart Attack? तिब्बत के पूर्व PM का बड़ा दावा, उत्तराधिकारी पर गृहयुद्ध की आशंका

ADVERTISEMENT

Related News

Baba Ramdev का बड़ा पलटवार, विदेश में सर्जरी और Patanjali घी के दावों पर दिया जवाब

Baba Ramdev का बड़ा पलटवार, विदेश में सर्जरी और Patanjali घी के दावों पर दिया जवाब

23 सितम्बर 2026 4:29 अपराह्न
Etawah Encounter पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- 'UP में Film City की Shooting चालू'

Etawah Encounter पर अखिलेश यादव का तंज, बोले- ‘UP में Film City की Shooting चालू’

19 अगस्त 2026 4:47 अपराह्न
Telangana Land Scam: CM रेवंत रेड्डी पर 200 करोड़ की जमीन सिर्फ 7 करोड़ में देने का आरोप, Lokayukta पहुंचा मामला

Telangana Land Scam: CM रेवंत रेड्डी पर 200 करोड़ की जमीन सिर्फ 7 करोड़ में देने का आरोप, Lokayukta पहुंचा मामला

22 अगस्त 2026 11:27 पूर्वाह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं
  • महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?
  • Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.