IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

Ram Mandir CEO: 3 नाम शॉर्टलिस्ट, कल हो सकता है बड़ा ऐलान

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
1 सितम्बर 2026 7:08 अपराह्न
in राज्य
0
Ram Mandir CEO: 3 नाम शॉर्टलिस्ट, कल हो सकता है बड़ा ऐलान

अयोध्या में राम मंदिर के प्रशासन और रोजमर्रा के कामकाज को लेकर जल्द एक बड़ा फैसला हो सकता है। राम मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन के लिए बनाई गई सर्च कमेटी ने तीन नामों की सूची श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दी है। अब ट्रस्ट इन तीन नामों में से एक व्यक्ति का चयन करेगा और 2 सितंबर को होने वाली बैठक में नए CEO के नाम का ऐलान किया जा सकता है।

You might also like

UP Election 2027: BJP का CM Face कौन? केशव प्रसाद मौर्य ने बताया नाम, योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

UP Politics: BJP के दलित नेता Kaushal Kishore की पोस्ट से मचा सियासी घमासान, क्या पार्टी बदलने का दिया संकेत?

UP Election 2027: चंद्रशेखर आजाद किसके साथ जाएंगे? गठबंधन पर नगीना सांसद ने दिया बड़ा जवाब

राम मंदिर CEO के लिए तीन नामों पर ट्रस्ट करेगा फैसला

राम मंदिर परिसर में हुई बैठक के बाद सर्च कमेटी के प्रमुख रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली ने अपनी रिपोर्ट ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज को सौंप दी। अब अंतिम फैसला श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को करना है। ट्रस्ट की बैठक बुधवार, 2 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे शुरू होने की संभावना है, जिसमें CEO के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।

दरअसल, 6 जुलाई को ट्रस्ट ने अयोध्या में राम मंदिर के दिन-प्रतिदिन के कामकाज की निगरानी के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने का फैसला किया था। ट्रस्ट के मुताबिक, चढ़ावे की चोरी से उसकी छवि को नुकसान पहुंचा था। भक्तों का भरोसा दोबारा कायम करने के उद्देश्य से CEO के चयन के लिए तीन सदस्यीय सर्च कमेटी गठित की गई थी।

इस चयन समिति में सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) विष्णुकांत चतुर्वेदी और श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष सुरेश हवारे शामिल हैं। समिति ने अपनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीन नामों की सूची ट्रस्ट को सौंप दी है।

सचिव पद पर भी हो सकता है फैसला

सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में सचिव पद को लेकर भी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। इसके साथ ही ट्रस्ट में अनिल मिश्रा के इस्तीफे से खाली हुए सदस्य पद पर भी नई नियुक्ति किए जाने की संभावना है।

जब ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि से पूछा गया कि क्या नए CEO के नाम की घोषणा बुधवार को होगी, तो उन्होंने कहा, ‘‘यह ट्रस्ट को तय करना है. मुझे उम्मीद है कि ऐसा होगा, लेकिन ट्रस्टी बोर्ड यह निर्णय लेगा कि ऐसा करना है या नहीं.’’

गिरि ने तीन सदस्यीय चयन समिति का आभार जताते हुए कहा कि ट्रस्ट ने तीन प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मार्गदर्शन देने का अनुरोध किया था।

चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे से खाली हैं अहम पद

राम मंदिर ट्रस्ट में हाल के घटनाक्रम के बाद कई महत्वपूर्ण पद रिक्त हुए हैं। चढ़ावा चोरी के मामले के साथ-साथ ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद दो अहम पद खाली हैं। वहीं, हाल ही में ट्रस्ट के सदस्य विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन के बाद सदस्य का एक पद भी रिक्त हो गया है।

अब 2 सितंबर की प्रस्तावित बैठक पर सभी की नजरें हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में राम मंदिर के पहले CEO के साथ-साथ अन्य रिक्त पदों को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

Tags: AyodhyaCEORam MandirShri Ram Janmabhoomi TrustTemple Management
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

UP Election 2027: BJP का CM Face कौन? केशव प्रसाद मौर्य ने बताया नाम, योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

by Team IBM News 24
1 सितम्बर 2026 7:45 अपराह्न
0
UP Election 2027: BJP का CM Face कौन? केशव प्रसाद मौर्य ने बताया नाम, योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सियासी अटकलें लगातार तेज हैं। इसी बीच उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान ने...

Read moreDetails

UP Politics: BJP के दलित नेता Kaushal Kishore की पोस्ट से मचा सियासी घमासान, क्या पार्टी बदलने का दिया संकेत?

by Team IBM News 24
1 सितम्बर 2026 7:33 अपराह्न
0
UP Politics: BJP के दलित नेता Kaushal Kishore की पोस्ट से मचा सियासी घमासान, क्या पार्टी बदलने का दिया संकेत?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के वरिष्ठ दलित नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी...

Read moreDetails

UP Election 2027: चंद्रशेखर आजाद किसके साथ जाएंगे? गठबंधन पर नगीना सांसद ने दिया बड़ा जवाब

by Team IBM News 24
1 सितम्बर 2026 7:22 अपराह्न
0
UP Election 2027: चंद्रशेखर आजाद किसके साथ जाएंगे? गठबंधन पर नगीना सांसद ने दिया बड़ा जवाब

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होने लगी हैं। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने...

Read moreDetails

CM योगी के बयान पर भड़के अजय राय, कोर्ट में दाखिल किया Defamation Case; जानें क्या है पूरा मामला

by Team IBM News 24
1 सितम्बर 2026 7:16 अपराह्न
0
CM योगी के बयान पर भड़के अजय राय, कोर्ट में दाखिल किया Defamation Case; जानें क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लखनऊ की सिविल कोर्ट में आपराधिक मानहानि का परिवाद दाखिल किया है। अजय राय ने मुख्यमंत्री...

Read moreDetails

UP Election: मायावती का बड़ा चुनावी संदेश, ‘साम, दाम, दंड, भेद’ से सावधान रहने की अपील, UP में फिर BSP सरकार का लक्ष्य

by Team IBM News 24
31 अगस्त 2026 7:52 अपराह्न
0
UP Election: मायावती का बड़ा चुनावी संदेश, ‘साम, दाम, दंड, भेद’ से सावधान रहने की अपील, UP में फिर BSP सरकार का लक्ष्य

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार, 31 अगस्त को लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक की। बैठक में...

Read moreDetails
Next Post
CM योगी के बयान पर भड़के अजय राय, कोर्ट में दाखिल किया Defamation Case; जानें क्या है पूरा मामला

CM योगी के बयान पर भड़के अजय राय, कोर्ट में दाखिल किया Defamation Case; जानें क्या है पूरा मामला

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT

Related News

Pakistan का फिर दर्द छलका, ‘Islamabad MoU’ को बताया आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता; अमेरिका से लगाई गुहार

Pakistan का फिर दर्द छलका, ‘Islamabad MoU’ को बताया आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता; अमेरिका से लगाई गुहार

14 अगस्त 2026 5:10 अपराह्न
Telangana Land Scam: CM रेवंत रेड्डी पर 200 करोड़ की जमीन सिर्फ 7 करोड़ में देने का आरोप, Lokayukta पहुंचा मामला

Telangana Land Scam: CM रेवंत रेड्डी पर 200 करोड़ की जमीन सिर्फ 7 करोड़ में देने का आरोप, Lokayukta पहुंचा मामला

22 अगस्त 2026 11:27 पूर्वाह्न
Akhilesh Yadav Chavanni Statement: मायावती का पलटवार, बोलीं- Jat समाज से तुरंत माफी मांगें सपा प्रमुख

Akhilesh Yadav Chavanni Statement: मायावती का पलटवार, बोलीं- Jat समाज से तुरंत माफी मांगें सपा प्रमुख

22 अगस्त 2026 12:04 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

RECENT NEWS

  • India US LPG Import: LPG Crisis खत्म! भारत ने अमेरिका से खरीदी 2.6 अरब डॉलर की गैस, Energy Supply को मिला नया सहारा
  • UP Election 2027: BJP का CM Face कौन? केशव प्रसाद मौर्य ने बताया नाम, योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान
  • UP Politics: BJP के दलित नेता Kaushal Kishore की पोस्ट से मचा सियासी घमासान, क्या पार्टी बदलने का दिया संकेत?

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.