IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:45 अपराह्न
in राज्य
0
Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश

आजम खान और समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव की जेल में मुलाकात को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। गाजीपुर से बीजेपी की राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी को निशाने पर लिया। उन्होंने सपा पर अलगाववाद और सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया, जबकि बीजेपी को राष्ट्रीय उदय और अंत्योदय के लिए काम करने वाली पार्टी बताया।

You might also like

Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य

UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं

आजम खान से मुलाकात पर BJP सांसद ने सपा को घेरा

पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ. संगीता बलवंत ने समाजवादी पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी को ऐसे ही चीजों के लिए जाना जाता है, यह अलगाववाद पैदा करने और सांप्रदायिकता फैलाने के लिए माफियाओं को बढ़ावा देने का काम करते हैं. वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय उदय और अंत्योदय के लिए काम करती है.”

उन्होंने आगे कहा, “उनके (समाजवादी पार्टी) कार्यों को देखकर प्रदेश की जनता जान चुकी है, ऐसे में यहां के लोगों का विकास और देश की समृद्धि भारतीय जनता पार्टी के हाथों में है और अब कोई भी दूसरा दल उनके साथ छलावा नहीं कर सकता है.”

‘अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश यादव’

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर के उस बयान पर भी संगीता बलवंत ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि आजम खान के जेल में होने के लिए अखिलेश यादव जिम्मेदार हैं।

इस पर बीजेपी सांसद ने कहा, “अखिलेश यादव हमेशा से ऐसे ही लोगों को बढ़ावा देते हैं, जो इस राष्ट्र के लिए समृद्धशाली नहीं होता है और राष्ट्र के हित में नहीं होता है. इसलिए अखिलेश यादव अपने कर्मों का भुगतान कर रहे हैं.”

संगीता बलवंत के इस बयान से आजम खान और अखिलेश यादव को लेकर बीजेपी तथा सपा के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

राम गोपाल यादव के बयान पर क्या बोलीं संगीता बलवंत?

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव के बयान पर भी डॉ. संगीता बलवंत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विधान परिषद चुनाव को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जिस तरह बीजेपी का परचम लहरा रहा है, उसी तरह विधान परिषद के चुनाव में भी पार्टी को सफलता मिलेगी।

उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इन चुनावों को लेकर बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच राजनीतिक मुकाबले पर सबकी नजर है।

MLC चुनाव में मतदान करने पहुंचीं BJP सांसद

गाजीपुर से राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत विधान परिषद चुनाव में मतदान करने पहुंचीं। इसके बाद वह गाजीपुर के राजकीय सिटी इंटर कॉलेज भी गईं। उन्होंने चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी पर बात करते हुए कहा कि गाजीपुर के लोग बढ़-चढ़कर मतदान कर रहे हैं।

साथ ही उन्होंने मतदाताओं से राष्ट्र की समृद्धि और विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए मतदान करने की अपील की। विधान परिषद चुनाव के बीच उनके इस बयान को राज्य की राजनीतिक गतिविधियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Tags: Akhilesh YadavAzam KhanBJP SPSangeeta BalwantUP MLC Election
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:36 अपराह्न
0
Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की स्नातक सीटों के लिए मतदान के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को...

Read moreDetails

UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:29 अपराह्न
0
UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान जारी है। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी।...

Read moreDetails

UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:16 अपराह्न
0
UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बालिका शिक्षा को आधुनिक तकनीक और डिजिटल शिक्षण संसाधनों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा...

Read moreDetails

Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:06 अपराह्न
0
Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

दिल्ली हाईकोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रंका की याचिका पर बुधवार, 21 अक्टूबर को सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने कहा...

Read moreDetails

Ravi Kishan Viral Meme: आलोचकों पर भारी पड़े रवि किशन! बोले- ‘मुझ पर लोगों ने नींबू फेंका, मैंने उसका शर्बत बना दिया’

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 5:35 अपराह्न
0
Ravi Kishan Viral Meme: आलोचकों पर भारी पड़े रवि किशन! बोले- ‘मुझ पर लोगों ने नींबू फेंका, मैंने उसका शर्बत बना दिया’

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर बन रहे मीम्स को लेकर चर्चा में हैं। उनके डांस स्टेप्स और...

Read moreDetails
ADVERTISEMENT

Related News

2027 के बाद क्या होगी Yogi Adityanath की भूमिका? PM बनने की अटकलों पर CM ने दिया दो टूक जवाब

UP News: Quantum Technology से Traffic की समस्या होगी खत्म? UPSIFS के छात्रों ने दिखाया भविष्य का हाईटेक समाधान

8 अक्टूबर 2026 3:35 अपराह्न
BJP छोड़कर सपा में आए 6 बार के मंत्री रामाश्रय कुशवाहा, बोले- अखिलेश को CM बनाएंगे

BJP छोड़कर सपा में आए 6 बार के मंत्री रामाश्रय कुशवाहा, बोले- अखिलेश को CM बनाएंगे

17 सितम्बर 2026 5:38 अपराह्न
UPI Charges पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- ‘जेब तो अन्ततः आमजनता की ही कटेगी’

UPI Charges पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- ‘जेब तो अन्ततः आमजनता की ही कटेगी’

18 सितम्बर 2026 12:39 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश
  • Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य
  • UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.