IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home देश

Modi Cabinet Chintan Baithak 2026: 23-24 सितंबर को चिंतन बैठक, मंत्रियों से मांगा जाएगा योजनाओं का पूरा हिसाब

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
19 सितम्बर 2026 6:55 अपराह्न
in देश
0
Modi Cabinet Chintan Baithak 2026: 23-24 सितंबर को चिंतन बैठक, मंत्रियों से मांगा जाएगा योजनाओं का पूरा हिसाब

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का मध्य चरण चल रहा है और इसी बीच सरकार कैबिनेट मंत्रियों के साथ दो दिवसीय चिंतन बैठक आयोजित करने जा रही है। यह बैठक 23 और 24 सितंबर को सेवा तीर्थ में होगी। बैठक को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सभी मंत्रियों के साथ समन्वय किया जा रहा है। इसमें सरकार के कामकाज, सरकारी योजनाओं की प्रगति और उनके जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी।

You might also like

Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

मंत्रियों से योजनाओं की प्रगति और कामकाज का लिया जाएगा फीडबैक

दो दिन चलने वाली इस चिंतन बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे। इस दौरान अलग-अलग मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा के साथ सरकारी योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा होगी। योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक लिया जाएगा और यह देखा जाएगा कि सरकार की ओर से लिए गए फैसलों का वास्तविक असर जमीन पर कितना दिखाई दे रहा है।

बैठक में मंत्रियों से यह भी जानकारी ली जाएगी कि उनके मंत्रालयों ने कौन-कौन से नए इनिशिएटिव शुरू किए हैं और इनसे आम लोगों की जिंदगी कितनी आसान हुई है। साथ ही इस बात पर भी चर्चा होगी कि सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहले की तुलना में कितनी तेजी और प्रभावी तरीके से पहुंच रहा है।

Delivery System से लेकर सुधार की जरूरत तक पर होगा मंथन

चिंतन बैठक में यह भी समीक्षा की जाएगी कि किस मंत्रालय ने अपने डिलीवरी सिस्टम में कितना सुधार किया है और किन क्षेत्रों में अभी और बदलाव की जरूरत है। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रियों को अलग-अलग समूहों में बांटकर विभिन्न विषयों पर चर्चा कराई जाएगी।

जानकारों के मुताबिक, इससे पहले प्रधानमंत्री सचिवों के साथ बैठक कर चुके हैं। इसके बाद राज्यमंत्रियों के कामकाज का मूल्यांकन और उसी दौरान मंत्रीपरिषद की बैठक में सरकार के कामों की समीक्षा की गई। अब कैबिनेट मंत्रियों के साथ दो दिन की चिंतन बैठक होने जा रही है। लगातार हो रही इन समीक्षा बैठकों को सरकार के कामकाज का मध्यावधि आकलन करने की प्रक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है।

योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाने पर जोर

सरकार लगातार समीक्षा के मोड में है। योजनाओं का इंप्लीमेंटेशन बेहतर कैसे हो और उनका लाभ सीधे जनता तक कैसे पहुंचे, इस पर प्रधानमंत्री का फोकस रहता है। प्रधानमंत्री की ओर से ईज़ ऑफ लिविंग को महत्वपूर्ण बताया जाता रहा है।

सरकार का जोर ऐसे नियम और व्यवस्थाएं तैयार करने पर भी है, जिनके जरिए आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। इसी दिशा में पुराने नियमों में बदलाव किए जाने की प्रक्रिया भी जारी है। बीच-बीच में होने वाली समीक्षा बैठकों के जरिए प्रधानमंत्री योजनाओं और सरकारी कामकाज का फीडबैक भी लेते हैं।

21-22 सितंबर को भी होगी मंत्रियों के समूह की बैठक

कैबिनेट मंत्रियों की चिंतन बैठक से पहले 21 और 22 सितंबर को दिल्ली में करीब डेढ़ दर्जन मंत्रियों के समूह की बैठक भी होने जा रही है। इसमें कैबिनेट मंत्री और राज्यमंत्री दोनों शामिल होंगे। इसके बाद 23-24 सितंबर को सेवा तीर्थ में होने वाली दो दिवसीय चिंतन बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के साथ सरकार के कामकाज और योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से मंथन किया जाएगा।

Tags: Cabinet MeetingChintan BaithakModi GovernmentPM Modi
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:18 अपराह्न
0
Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर तंज कसा था।...

Read moreDetails

Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:05 अपराह्न
0
Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

दिल्ली में संभावित विरोध-प्रदर्शनों और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की तैनाती की अवधि एक बार फिर बढ़ा...

Read moreDetails

महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:11 अपराह्न
0
महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

महिला आरक्षण कानून को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते...

Read moreDetails

Abhijeet Deepke Bail: जेल से बाहर आते ही अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- ‘न डरेंगे, न पीछे हटेंगे’

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 4:18 अपराह्न
0
Abhijeet Deepke Bail: जेल से बाहर आते ही अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- ‘न डरेंगे, न पीछे हटेंगे’

दिल्ली पुलिस की हिरासत से जमानत पर रिहा होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने अगले कदम को लेकर बड़ा बयान दिया...

Read moreDetails

Kolkata Durga Puja Stampede: चोर बागान हादसे पर सियासी संग्राम, सुवेंदु अधिकारी के भतीजे की गिरफ्तारी की उठी मांग

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 4:11 अपराह्न
0
Kolkata Durga Puja Stampede: चोर बागान हादसे पर सियासी संग्राम, सुवेंदु अधिकारी के भतीजे की गिरफ्तारी की उठी मांग

कोलकाता के चोर बागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम हुई भगदड़ के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में घमासान मच गया है। हादसे में कई लोगों...

Read moreDetails
Next Post
Assam में Adani Power का 3200 MW Project शुरू, ₹48,000 करोड़ का निवेश और हजारों Jobs; जानें पूरा प्लान

Assam में Adani Power का 3200 MW Project शुरू, ₹48,000 करोड़ का निवेश और हजारों Jobs; जानें पूरा प्लान

ADVERTISEMENT

Related News

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

यूपी चुनाव से पहले कांशीराम वाले अंदाज में लौटेंगी BSP चीफ मायावती, नोएडा से शुरू होगा चुनावी अभियान

25 नवम्बर 2025 4:56 अपराह्न
RSS की Visakhapatnam बैठक में बड़े मुद्दों पर मंथन, Demographic Change से नशे की समस्या तक हुई चर्चा

RSS की Visakhapatnam बैठक में बड़े मुद्दों पर मंथन, Demographic Change से नशे की समस्या तक हुई चर्चा

21 अगस्त 2026 5:16 अपराह्न
CM Yogi On Janmashtami: ‘आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, लेकिन आस्था नहीं…’, जन्माष्टमी पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा संदेश

CM Yogi On Janmashtami: ‘आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, लेकिन आस्था नहीं…’, जन्माष्टमी पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा संदेश

4 सितम्बर 2026 9:35 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश
  • Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य
  • UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.