IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

Mayawati का बड़ा फैसला! Akash Anand से छीने सभी पद, SP ने कसा तंज- ‘बच्चा अभी मैच्योर नहीं हुआ’

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
3 सितम्बर 2026 7:35 अपराह्न
in राज्य
0
Mayawati का बड़ा फैसला! Akash Anand से छीने सभी पद, SP ने कसा तंज- ‘बच्चा अभी मैच्योर नहीं हुआ’

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार, 3 सितंबर को पार्टी की ऑल इंडिया बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए अपने भतीजे आकाश आनंद को सभी संगठनात्मक पदों से हटा दिया। आकाश आनंद अब तक बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मायावती के इस फैसले के बाद आकाश आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना बायो भी बदल दिया है।

You might also like

UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं

Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

Ravi Kishan Viral Meme: आलोचकों पर भारी पड़े रवि किशन! बोले- ‘मुझ पर लोगों ने नींबू फेंका, मैंने उसका शर्बत बना दिया’

आकाश आनंद के पुराने बायो में ‘नेशनल कोऑर्डिनेटर’ लिखा हुआ था, लेकिन मायावती के ऐलान के बाद उन्होंने इसे बदलकर ‘पार्टी कार्यकर्ता, बसपा’ कर दिया। पार्टी में उनकी नई भूमिका को लेकर मायावती ने कहा कि उन्हें संगठन में काम करने की अनुमति दी गई है, लेकिन फिलहाल बड़ी जिम्मेदारी देना उचित नहीं होगा।

मायावती ने क्यों हटाया आकाश आनंद को पद से?

बसपा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में मायावती के हवाले से कहा गया कि उन्होंने आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की अनुमति दी है, लेकिन उन्हें अभी और अधिक परिपक्व यानी मैच्योर होने की जरूरत है। मायावती के मुताबिक, जब तक आकाश आनंद में राजनीतिक और संगठनात्मक परिपक्वता नहीं आती, तब तक उन्हें पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी देना उचित नहीं होगा।

मायावती ने यह भी कहा कि पार्टी को विरोधियों के साम, दाम, दंड, भेद जैसे हथकंडों के जरिए चुनाव में नुकसान पहुंचाने की कोशिशों से बचाने के लिए भी समय की जरूरत है। इसी वजह से फिलहाल आकाश आनंद को बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी।

SP ने साधा निशाना, कहा- ‘बच्चा अभी मैच्योर नहीं हुआ’

मायावती के फैसले पर समाजवादी पार्टी ने भी प्रतिक्रिया दी है। सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तंज कसते हुए लिखा कि एक बच्चा अभी मैच्योर नहीं हुआ है, इसलिए उसे संगठन में कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी।

फखरुल हसन चांद ने कहा कि आकाश आनंद को पद से हटाए जाने और उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दिए जाने के मामले में सपा का मानना है कि उनके कुछ बयान निश्चित रूप से ऐसे रहे हैं, जिनसे यह पता चलता है कि वह राजनीति को लेकर गंभीर नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि आकाश आनंद के पदमुक्त होने पर सपा को कुछ नहीं कहना है, लेकिन राजनीति में गंभीरता जरूरी है।

UP Election में BSP के अकेले लड़ने पर भी SP की प्रतिक्रिया

सपा प्रवक्ता ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा के अकेले मैदान में उतरने के फैसले पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि किसी राजनीतिक दल का चुनाव अकेले लड़ना उसका अपना फैसला है और बसपा के मामले में यह मायावती का निर्णय है। उन्होंने कहा कि इस फैसले पर समाजवादी पार्टी की ओर से कुछ नहीं कहा जाएगा।

मायावती ने कांशीराम की विचारधारा का किया जिक्र

बसपा की बैठक में मायावती ने पार्टी के संस्थापक कांशीराम के संकल्प और समर्पण का जिक्र करते हुए कहा था कि उनके लिए भी बहुजन समाज का हित, कल्याण और उसकी अस्मिता सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि बसपा और मूवमेंट के जरिए ‘शोषित वर्ग को शासक वर्ग’ बनाने का मिशनरी लक्ष्य उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

मायावती ने कहा कि इस महान लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निजी तौर पर उनका न तो कोई अपना है और न ही पराया। जो भी व्यक्ति बसपा और बहुजन समाज के हित में काम करेगा, उसका स्वागत और आभार किया जाएगा।

उन्होंने कांशीराम की कार्यशैली का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिवार और अन्य रिश्तेदारों को पार्टी के काम में सहयोग करने की अनुमति तो दी थी, लेकिन चुनाव लड़ाने या सरकार बनने के बाद किसी पद पर नियुक्त करने के पक्ष में नहीं थे। मायावती ने कहा कि वह भी इसी संकल्प पर पूरी तरह कायम हैं।

इसी नीति के तहत उन्होंने आकाश आनंद को पार्टी में काम करने की अनुमति दी, लेकिन बड़ी जिम्मेदारी से फिलहाल दूर रखने का फैसला किया है। मायावती के इस कदम के बाद आकाश आनंद की पार्टी में आगे की भूमिका और आगामी चुनावों में उनकी सक्रियता को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Tags: Akash AnandBSPMayawatiSamajwadi PartyUP Politics
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:16 अपराह्न
0
UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बालिका शिक्षा को आधुनिक तकनीक और डिजिटल शिक्षण संसाधनों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा...

Read moreDetails

Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:06 अपराह्न
0
Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

दिल्ली हाईकोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रंका की याचिका पर बुधवार, 21 अक्टूबर को सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने कहा...

Read moreDetails

Ravi Kishan Viral Meme: आलोचकों पर भारी पड़े रवि किशन! बोले- ‘मुझ पर लोगों ने नींबू फेंका, मैंने उसका शर्बत बना दिया’

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 5:35 अपराह्न
0
Ravi Kishan Viral Meme: आलोचकों पर भारी पड़े रवि किशन! बोले- ‘मुझ पर लोगों ने नींबू फेंका, मैंने उसका शर्बत बना दिया’

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर बन रहे मीम्स को लेकर चर्चा में हैं। उनके डांस स्टेप्स और...

Read moreDetails

Lucknow Shiva Sharma Murder Case: नेपाल से यूपी लौटीं श्रद्धा दुबे! कोर्ट में सरेंडर की अर्जी, फिर भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 5:21 अपराह्न
0
Lucknow Shiva Sharma Murder Case: नेपाल से यूपी लौटीं श्रद्धा दुबे! कोर्ट में सरेंडर की अर्जी, फिर भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चर्चित व्यापारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के...

Read moreDetails

UP Election 2027: अखिलेश यादव का नया चुनावी दांव! अब हर जिले के लिए अलग घोषणा पत्र बनाएगी समाजवादी पार्टी

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 4:36 अपराह्न
0
UP Election 2027: अखिलेश यादव का नया चुनावी दांव! अब हर जिले के लिए अलग घोषणा पत्र बनाएगी समाजवादी पार्टी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी (SP) ने मतदाताओं तक पहुंचने के लिए नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इस बार...

Read moreDetails
Next Post
Yogi Adityanath Mathura: मथुरा में बोले- श्रीकृष्ण जन्मभूमि ने सहे कई आक्रमण, सनातन को कोई नहीं मिटा पाया

Yogi Adityanath Mathura: मथुरा में बोले- श्रीकृष्ण जन्मभूमि ने सहे कई आक्रमण, सनातन को कोई नहीं मिटा पाया

ADVERTISEMENT

Related News

Prayagraj Rain से मचा हाहाकार! जलभराव पर केशव मौर्य नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

Prayagraj Rain Waterlogging: जलभराव पर केशव मौर्य नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल

20 अगस्त 2026 6:57 अपराह्न
Mamata Banerjee का BJP को खुला Challenge, बोलीं- ‘देखते हैं कितने अंडे और ईंटें हैं’, सड़कों पर उतरने का ऐलान

Mamata Banerjee का BJP को खुला Challenge, बोलीं- ‘देखते हैं कितने अंडे और ईंटें हैं’, सड़कों पर उतरने का ऐलान

28 अगस्त 2026 6:47 अपराह्न
खरगे के Lunch में जुटेंगे INDIA गठबंधन के सांसद, CEC ज्ञानेश कुमार से मुलाकात के लिए साइन करेंगे पत्र; कल पुलिस ने रोका था रास्ता

खरगे के Lunch में जुटेंगे INDIA गठबंधन के सांसद, CEC ज्ञानेश कुमार से मुलाकात के लिए साइन करेंगे पत्र; कल पुलिस ने रोका था रास्ता

7 अक्टूबर 2026 12:26 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं
  • महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?
  • Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.