IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

Teachers Day पर सपा का ‘Pathshala Pukare’ अभियान, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
5 सितम्बर 2026 11:49 पूर्वाह्न
in राज्य
0
Teachers Day पर सपा का ‘Pathshala Pukare’ अभियान, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश में बंद किए गए स्कूलों के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी की है। शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी छात्र सभा की ओर से शनिवार, 5 सितंबर से प्रदेशव्यापी ‘पाठशाला पुकारे’ अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के जरिए सपा बंद किए गए प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों के मुद्दे को लेकर सरकार पर सवाल उठाएगी।

You might also like

Yogi Teachers Day Message: बोले- प्राचीन ज्ञान और Modern Education से बन रही नई पीढ़ी

Saharanpur Mosque Demolition: अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो मायावती ने जताई नाराजगी, बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

CM Yogi On Janmashtami: ‘आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, लेकिन आस्था नहीं…’, जन्माष्टमी पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा संदेश

‘पाठशाला पुकारे’ अभियान के तहत समाजवादी पार्टी प्रदेश के उन सभी बंद प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों के बाहर शिक्षकों का सम्मान करेगी। पार्टी का कहना है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा के महत्व और बंद स्कूलों को दोबारा खोले जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस अभियान को लेकर कहा कि जब बंद स्कूल खुलेगा तभी तो पीडीए पढ़ेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए इस अभियान की जानकारी साझा करते हुए उत्तर प्रदेश में स्कूलों के बंद होने को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- ‘उप्र में जो 26 हज़ार प्राथमिक विद्यालय भाजपा सरकार ने बंद किए हैं, उन सभी स्कूलों में समाजवादी पार्टी आज शिक्षक दिवस 5 सितंबर के दिन ‘पाठशाला पुकारे’ कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जिसका मूल उद्देश्य ये संदेश देना है कि ‘बंद स्कूल खुलेगा, तो PDA पढ़ेगा’.
इस कार्यक्रम के पीछे मूल भावना ये है कि शिक्षा को प्राथमिकता दी जाए क्योंकि शिक्षा से ही शोषित-वंचित, ग़रीब-पीड़ित समाज में वो सामाजिक-राजनीतिक चेतना और जागरूकता आएगी जो प्रभुत्ववादियों के वर्चस्व को चुनौती देकर भेदभाव को ख़त्म करेगी, बराबरी लाएगी और समता-समानता पर आधारित ‘सामाजिक न्याय का राज’ लाकर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाएगी, हमारे ‘बंधु राष्ट्र’ के संकल्प को साकार कर दिखाएगी. #पीडीए_पाठशाला_पुकारे.’

5 सितंबर से 11 सितंबर तक चलेगा ‘पाठशाला पुकारे’ कार्यक्रम

समाजवादी छात्र सभा के इस अभियान की शुरुआत शिक्षक दिवस यानी 5 सितंबर से हो रही है और यह 11 सितंबर तक जारी रहेगा। सात दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में छात्र, नौजवान और पीडीए जागरूकता अभियान के जरिए लोगों से संपर्क किया जाएगा। समाजवादी पार्टी का आरोप है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में बड़ी संख्या में स्कूल बंद किए गए हैं। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी अब गांव-गांव तक पहुंचने की तैयारी में है।

अभियान के दौरान सपा की ओर से पीडीए वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा छात्रों से उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की जाएगी। युवाओं की राजनीति में भूमिका को लेकर संगोष्ठियों का आयोजन भी प्रस्तावित है।

‘पाठशाला पुकारे’ अभियान में शिक्षा और रोजगार से जुड़े कई अन्य मुद्दों को भी शामिल किया गया है। इनमें पेपर लीक, फीस में बढ़ोतरी, रोजगार, रिजर्वेशन तथा कॉलेज और यूनिवर्सिटी में होने वाली नियुक्तियों में पारदर्शिता जैसे विषय प्रमुख हैं। सपा इन मुद्दों के जरिए छात्रों और युवाओं के बीच अपनी बात पहुंचाने के साथ-साथ सरकार को घेरने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है।

Tags: Akhilesh YadavEducationSamajwadi PartyTeachers DayUP Politics
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Yogi Teachers Day Message: बोले- प्राचीन ज्ञान और Modern Education से बन रही नई पीढ़ी

by Team IBM News 24
5 सितम्बर 2026 12:24 अपराह्न
0
Yogi Teachers Day Message: बोले- प्राचीन ज्ञान और Modern Education से बन रही नई पीढ़ी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी शिक्षकों और अध्यापकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की समृद्ध...

Read moreDetails

Saharanpur Mosque Demolition: अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो मायावती ने जताई नाराजगी, बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

by Team IBM News 24
5 सितम्बर 2026 12:14 अपराह्न
0
Saharanpur Mosque Demolition: अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो मायावती ने जताई नाराजगी, बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर बनी मस्जिद को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त किए जाने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...

Read moreDetails

CM Yogi On Janmashtami: ‘आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, लेकिन आस्था नहीं…’, जन्माष्टमी पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा संदेश

by Team IBM News 24
4 सितम्बर 2026 9:35 अपराह्न
0
CM Yogi On Janmashtami: ‘आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, लेकिन आस्था नहीं…’, जन्माष्टमी पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा संदेश

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान...

Read moreDetails

UP Election 2027: कांग्रेस का बड़ा प्लान तैयार! प्रियंका गांधी खुद संभाल रहीं कमान, SP से सीट शेयरिंग पर भी नजर

by Team IBM News 24
4 सितम्बर 2026 8:28 अपराह्न
0
UP Election 2027: कांग्रेस का बड़ा प्लान तैयार! प्रियंका गांधी खुद संभाल रहीं कमान, SP से सीट शेयरिंग पर भी नजर

कहा जाता है कि सत्ता की सीढ़ी उत्तर प्रदेश से होकर गुजरती है। यही वजह है कि UP Assembly Election 2027 को लेकर सियासी गतिविधियां अभी से तेज...

Read moreDetails

Gen Alpha Protest: स्कूल में पानी में मिले कीड़े तो भड़के छात्र, गदरपुर कोतवाली का किया घेराव

by Team IBM News 24
4 सितम्बर 2026 8:20 अपराह्न
0
Gen Alpha Protest: स्कूल में पानी में मिले कीड़े तो भड़के छात्र, गदरपुर कोतवाली का किया घेराव

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर में स्कूल की कथित बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर छात्रों का गुस्सा सामने आया। Gen Alpha के छात्रों ने स्कूल की...

Read moreDetails
Next Post
Saharanpur Mosque Demolition: अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो मायावती ने जताई नाराजगी, बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

Saharanpur Mosque Demolition: अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो मायावती ने जताई नाराजगी, बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT

Related News

Indus Water Treaty पर MJ Akbar का Pakistan को दो टूक, बोले- ‘खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते’

Indus Water Treaty पर MJ Akbar का Pakistan को दो टूक, बोले- ‘खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते’

14 अगस्त 2026 5:20 अपराह्न
TMC Rebel MPs Supreme Court Notice: 20 बागी सांसदों को SC का Notice, कल्याण बनर्जी बोले- ‘अब अगला नंबर विधायकों का…’

TMC Rebel MPs Supreme Court Notice: 20 बागी सांसदों को SC का Notice, कल्याण बनर्जी बोले- ‘अब अगला नंबर विधायकों का…’

25 अगस्त 2026 4:45 अपराह्न
Imran Khan से जेल में मिलीं बहन नूरीन नियाजी, Health से लेकर Supreme Court Order तक हुई बात!

Imran Khan से जेल में मिलीं बहन नूरीन नियाजी, Health से लेकर Supreme Court Order तक हुई बात!

19 अगस्त 2026 4:23 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

RECENT NEWS

  • Yogi Teachers Day Message: बोले- प्राचीन ज्ञान और Modern Education से बन रही नई पीढ़ी
  • Saharanpur Mosque Demolition: अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर तो मायावती ने जताई नाराजगी, बोलीं- ‘यह सही नहीं है’
  • Teachers Day पर सपा का ‘Pathshala Pukare’ अभियान, अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.