IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home देश

Dinesh Sharma को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने अंडमान के उपराज्यपाल; पत्नी ने बताया- सामने हैं ये चुनौतियां

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
6 सितम्बर 2026 2:38 अपराह्न
in देश
0
Dinesh Sharma को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने अंडमान के उपराज्यपाल; पत्नी ने बताया- सामने हैं ये चुनौतियां

भाजपा के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। पत्नी जयलक्ष्मी शर्मा ने कहा कि दिनेश शर्मा ने अब तक मिली सभी जिम्मेदारियों को पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ निभाया है और उन्हें भरोसा है कि नई जिम्मेदारी में भी उनका यही रवैया कायम रहेगा।

You might also like

TMC सांसद Nadimul Haque के 7 ठिकानों पर ED की Raid, फंडिंग और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े मामले में कार्रवाई

Paris Hindu Temple: PM मोदी ने किया उद्घाटन; बोले- ‘आने वाले वक्त में बनेगा सहयोग का प्रतीक’

‘Naraz Fufa’ वाले बयान पर घमासान, Nitin Nabin ने PM मोदी का किया बचाव; कांग्रेस ने घेरा

जयलक्ष्मी शर्मा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, “वो अपनी जिम्मेदारियों को हमेशा से बहुत अच्छे से निभाते रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि वो उतनी ही मेहनत, जिम्मेदारी से, ईमानदारी से इस पद के लिए भी काम करेंगे. बहुत खुशी का माहौल है. पूरा परिवार रात में इकट्ठा हुआ और हम सबने खूब एन्जॉय किया.”

नई जिम्मेदारी के साथ चुनौतियों का भी सामना

दिनेश शर्मा की नई नियुक्ति को लेकर परिवार में खुशी के साथ-साथ जिम्मेदारियों और चुनौतियों को लेकर भी चर्चा है। जयलक्ष्मी शर्मा ने नई भूमिका से जुड़ी चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा, “ये जिम्मेदारी और चुनौतियां हम दोनों के ही सामने हैं.”

राष्ट्रपति भवन की ओर से शनिवार देर रात उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई। दिनेश शर्मा वर्ष 2023 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। इससे पहले वह मार्च 2017 से 2022 तक उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के पद पर रहे।

लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर से राजनीति तक का सफर

राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने से पहले डॉ. दिनेश शर्मा लखनऊ विश्वविद्यालय में वाणिज्य के प्रोफेसर रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1988 में विश्वविद्यालय में अध्यापन शुरू किया था। उनका अपना शिक्षण संस्थान भी है। राजनीतिक क्षेत्र में उनका सफर आरएसएस की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से शुरू हुआ।

लखनऊ का महापौर बनने से पहले वह भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। दिनेश शर्मा को लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े और मिलनसार नेताओं में गिना जाता है।

दो बार लखनऊ के मेयर चुने गए

डॉ. दिनेश शर्मा ने नगर राजनीति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह दो बार लखनऊ के महापौर चुने गए। पहली बार नवंबर 2006 में उन्होंने महापौर का चुनाव जीता था। इसके बाद जुलाई 2012 में वह दूसरी बार इस पद पर निर्वाचित हुए।

भाजपा में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। अगस्त 2014 में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्हें गुजरात का प्रभारी बनाया गया। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद शुरू हुए सदस्यता अभियान की राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई थी।

राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री के तौर पर राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभव रखने वाले डॉ. दिनेश शर्मा को भाजपा के मौजूदा नेतृत्व के करीबी नेताओं में माना जाता है। अब उन्हें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Tags: Andaman NicobarBJPDinesh SharmaRajya SabhaUttar Pradesh
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

TMC सांसद Nadimul Haque के 7 ठिकानों पर ED की Raid, फंडिंग और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े मामले में कार्रवाई

by Team IBM News 24
7 सितम्बर 2026 11:35 पूर्वाह्न
0
TMC सांसद Nadimul Haque के 7 ठिकानों पर ED की Raid, फंडिंग और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े मामले में कार्रवाई

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े सात ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है। दिल्ली, रांची और कोलकाता में इन ठिकानों...

Read moreDetails

Paris Hindu Temple: PM मोदी ने किया उद्घाटन; बोले- ‘आने वाले वक्त में बनेगा सहयोग का प्रतीक’

by Team IBM News 24
7 सितम्बर 2026 11:27 पूर्वाह्न
0
Paris Hindu Temple: PM मोदी ने किया उद्घाटन; बोले- ‘आने वाले वक्त में बनेगा सहयोग का प्रतीक’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पेरिस में बने स्वामीनारायण मंदिर के उद्घाटन समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत और फ्रांस के...

Read moreDetails

‘Naraz Fufa’ वाले बयान पर घमासान, Nitin Nabin ने PM मोदी का किया बचाव; कांग्रेस ने घेरा

by Team IBM News 24
7 सितम्बर 2026 11:17 पूर्वाह्न
0
‘Naraz Fufa’ वाले बयान पर घमासान, Nitin Nabin ने PM मोदी का किया बचाव; कांग्रेस ने घेरा

दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से विपक्ष को लेकर की गई ‘नाराज फूफा’ टिप्पणी पर सियासी घमासान तेज हो...

Read moreDetails

Metro में PM मोदी का अचानक सफर, बच्चों से बातचीत और काशी का जिक्र… जानिए क्या हुआ?

by Team IBM News 24
6 सितम्बर 2026 2:25 अपराह्न
0
Metro में PM मोदी का अचानक सफर, बच्चों से बातचीत और काशी का जिक्र… जानिए क्या हुआ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 5 सितंबर 2026 की शाम दिल्ली मेट्रो में आम यात्रियों के साथ सफर करते नजर आए। प्रधानमंत्री दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ...

Read moreDetails

PM मोदी के SRCC भाषण पर खरगे का बड़ा हमला, बोले- ‘युवाओं के सवालों से ध्यान भटकाने की कोशिश!’

by Team IBM News 24
6 सितम्बर 2026 2:15 अपराह्न
0
PM मोदी के SRCC भाषण पर खरगे का बड़ा हमला, बोले- ‘युवाओं के सवालों से ध्यान भटकाने की कोशिश!’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 5 सितंबर 2026 को दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने...

Read moreDetails
Next Post
Saharanpur Mosque विवाद पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, बोले- ‘जिसे चाहो अवैध बता दो’

Saharanpur Mosque विवाद पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, बोले- ‘जिसे चाहो अवैध बता दो’

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT

Related News

Banke Bihari Temple: चढ़ावे की रकम पर SC सख्त, कहा- ‘दान का एक-एक पैसा पहले भगवान के खजाने में जमा हो’

Banke Bihari Temple: चढ़ावे की रकम पर SC सख्त, कहा- ‘दान का एक-एक पैसा पहले भगवान के खजाने में जमा हो’

25 अगस्त 2026 4:57 अपराह्न
CM योगी के बयान पर भड़के अजय राय, कोर्ट में दाखिल किया Defamation Case; जानें क्या है पूरा मामला

CM योगी के बयान पर भड़के अजय राय, कोर्ट में दाखिल किया Defamation Case; जानें क्या है पूरा मामला

1 सितम्बर 2026 7:16 अपराह्न
Telangana Land Scam: CM रेवंत रेड्डी पर 200 करोड़ की जमीन सिर्फ 7 करोड़ में देने का आरोप, Lokayukta पहुंचा मामला

Revanth Reddy US Visit Row: ‘तेलंगाना की 4 करोड़ जनता का अपमान’, केंद्र पर CM का बड़ा आरोप

24 अगस्त 2026 7:11 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

RECENT NEWS

  • UP Flood Relief Operation: 2075 नाव-मोटरबोट से बचाव; 19 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित
  • ‘एक रैली से बौखलाहट…’, Jayant Chaudhary का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, G-J को लेकर फिर साधा निशाना
  • TMC सांसद Nadimul Haque के 7 ठिकानों पर ED की Raid, फंडिंग और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े मामले में कार्रवाई

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.