IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

Saharanpur Mosque विवाद पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, बोले- ‘जिसे चाहो अवैध बता दो’

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
6 सितम्बर 2026 2:46 अपराह्न
in राज्य
0
Saharanpur Mosque विवाद पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, बोले- ‘जिसे चाहो अवैध बता दो’

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से इस कार्रवाई पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने मस्जिद गिराए जाने की निंदा करते हुए स्थानीय प्रशासन पर मनमानी कार्रवाई का आरोप लगाया है।

You might also like

UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं

Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

Ravi Kishan Viral Meme: आलोचकों पर भारी पड़े रवि किशन! बोले- ‘मुझ पर लोगों ने नींबू फेंका, मैंने उसका शर्बत बना दिया’

इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रशासन के उस दावे पर सवाल उठाया, जिसमें कहा गया है कि सहारनपुर की मस्जिद कलेक्ट्रेट की जमीन पर बनी थी। उन्होंने लिखा, “प्रशासन कह रहा है कि सहारनपुर की मस्जिद कलेक्ट्रट की ज़मीन पर बनी थी, सच बात तो ये है कि आपके कलेक्ट्रेट के वजूद से पहले से वो मस्जिद मौजूद थी, अब आपके हाथ में वैध/अवैध का सर्टिफिकेट देने का पावर आ गया है तो जिसे चाहो अवैध बता दो.”

शायरी के जरिए भी इमरान प्रतापगढ़ी ने जताई नाराजगी

मस्जिद मामले को लेकर कांग्रेस सांसद ने अपनी पोस्ट में शायरी के जरिए भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा, “जहां से गुज़रो धुंआ बिछा दो,जहां भी पहुँचो धमाल कर दो.
तुम्हे सियासत ने हक़ दिया है,हरी ज़मीनों को लाल कर दो. अपील भी तुम, दलील भी तुम,गवाह भी तुम, वक़ील भी तुम. जिसे भी चाहो हराम लिख दो, जिसे भी चाहो हलाल कर दो.”

उनकी इस प्रतिक्रिया के बाद सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है। इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने बयान के जरिए प्रशासन की कार्रवाई और मस्जिद की जमीन से जुड़े दावों पर सवाल उठाए हैं।

क्या है सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद का मामला?

सहारनपुर प्रशासन ने शनिवार तड़के कोर्ट के आदेश के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को ध्वस्त कर दिया था। इससे पहले जुलाई में सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत ने मस्जिद को अवैध घोषित करते हुए उसके ध्वस्तीकरण के साथ छह करोड़ रुपये से अधिक की क्षतिपूर्ति का आदेश दिया था।

इसके बाद मस्जिद पक्ष ने इस फैसले के खिलाफ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट का रुख किया था। हालांकि, अदालत ने मस्जिद पक्ष की ओर से पेश किए गए सबूतों को पर्याप्त नहीं माना और याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद प्रशासन की ओर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

इमरान मसूद बोले- सुप्रीम कोर्ट तक जाएगी कानूनी लड़ाई

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी मस्जिद के खिलाफ हुई कार्रवाई पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे नियमों के खिलाफ बताते हुए दावा किया कि जमीन का मालिकाना हक अभी भी मस्जिद के पक्ष में है।

इमरान मसूद के मुताबिक, प्रशासन ने ऊपरी अदालत में जाने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में कानूनी लड़ाई जारी रखी जाएगी और इसे सुप्रीम कोर्ट तक ले जाया जाएगा।

Tags: CongressImran PratapgarhiMosque CaseSaharanpurUttar Pradesh
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:16 अपराह्न
0
UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बालिका शिक्षा को आधुनिक तकनीक और डिजिटल शिक्षण संसाधनों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा...

Read moreDetails

Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:06 अपराह्न
0
Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

दिल्ली हाईकोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रंका की याचिका पर बुधवार, 21 अक्टूबर को सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने कहा...

Read moreDetails

Ravi Kishan Viral Meme: आलोचकों पर भारी पड़े रवि किशन! बोले- ‘मुझ पर लोगों ने नींबू फेंका, मैंने उसका शर्बत बना दिया’

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 5:35 अपराह्न
0
Ravi Kishan Viral Meme: आलोचकों पर भारी पड़े रवि किशन! बोले- ‘मुझ पर लोगों ने नींबू फेंका, मैंने उसका शर्बत बना दिया’

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर बन रहे मीम्स को लेकर चर्चा में हैं। उनके डांस स्टेप्स और...

Read moreDetails

Lucknow Shiva Sharma Murder Case: नेपाल से यूपी लौटीं श्रद्धा दुबे! कोर्ट में सरेंडर की अर्जी, फिर भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 5:21 अपराह्न
0
Lucknow Shiva Sharma Murder Case: नेपाल से यूपी लौटीं श्रद्धा दुबे! कोर्ट में सरेंडर की अर्जी, फिर भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चर्चित व्यापारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के...

Read moreDetails

UP Election 2027: अखिलेश यादव का नया चुनावी दांव! अब हर जिले के लिए अलग घोषणा पत्र बनाएगी समाजवादी पार्टी

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 4:36 अपराह्न
0
UP Election 2027: अखिलेश यादव का नया चुनावी दांव! अब हर जिले के लिए अलग घोषणा पत्र बनाएगी समाजवादी पार्टी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी (SP) ने मतदाताओं तक पहुंचने के लिए नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इस बार...

Read moreDetails
Next Post
Chitrakoot Flood का कहर, CM योगी ने किया Aerial Survey; रामघाट पहुंचकर पीड़ितों से जाना हाल

Chitrakoot Flood का कहर, CM योगी ने किया Aerial Survey; रामघाट पहुंचकर पीड़ितों से जाना हाल

ADVERTISEMENT

Related News

India Powerful Country: 3 ताकतवर देशों में भारत की एंट्री! अमेरिका का नाम गायब, SCO मंच से बेलारूस के राष्ट्रपति ने किया बड़ा ऐलान

India Powerful Country: 3 ताकतवर देशों में भारत की एंट्री! अमेरिका का नाम गायब, SCO मंच से बेलारूस के राष्ट्रपति ने किया बड़ा ऐलान

2 सितम्बर 2026 2:27 अपराह्न
Mallikarjun Kharge Rally: खरगे की रैली स्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश, बोले- 'अपमान सहने के मूड में नहीं'

Mallikarjun Kharge Rally: खरगे की रैली स्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश, बोले- ‘अपमान सहने के मूड में नहीं’

13 अगस्त 2026 7:57 अपराह्न
Mamata Banerjee का BJP को खुला Challenge, बोलीं- ‘देखते हैं कितने अंडे और ईंटें हैं’, सड़कों पर उतरने का ऐलान

Mamata Banerjee का BJP को खुला Challenge, बोलीं- ‘देखते हैं कितने अंडे और ईंटें हैं’, सड़कों पर उतरने का ऐलान

28 अगस्त 2026 6:47 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं
  • महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?
  • Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.