IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

Chitrakoot Flood का कहर, CM योगी ने किया Aerial Survey; रामघाट पहुंचकर पीड़ितों से जाना हाल

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
6 सितम्बर 2026 2:55 अपराह्न
in राज्य
0
Chitrakoot Flood का कहर, CM योगी ने किया Aerial Survey; रामघाट पहुंचकर पीड़ितों से जाना हाल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार, 6 सितंबर 2026 को बाढ़ प्रभावित चित्रकूट पहुंचे। मंदाकिनी नदी के उफान से जिले के 36 गांव प्रभावित हुए हैं। दोपहर करीब 12:30 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर देवांगना एयरपोर्ट पर उतरा। उनके साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट से निकलने के बाद मुख्यमंत्री ने मंदाकिनी के बढ़े जलस्तर से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया और इसके बाद रामघाट पहुंचे।

You might also like

UP Flood Relief Operation: 2075 नाव-मोटरबोट से बचाव; 19 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित

‘एक रैली से बौखलाहट…’, Jayant Chaudhary का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, G-J को लेकर फिर साधा निशाना

अखिलेश यादव पर Keshav Prasad Maurya का बड़ा हमला, बोले- ‘सपा और RJD की राजनीतिक कुंडली एक जैसी’

रामघाट पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ से हुए नुकसान का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। इसके साथ ही अधिकारियों से राहत और बचाव अभियान की जानकारी लेते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों तक तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।

बाढ़ में क्षतिग्रस्त तुलसीदास की प्रतिमा देखकर जताई चिंता

रामघाट के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री संत तुलसीदास की बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त हुई प्रतिमा के पास भी पहुंचे। प्रतिमा को हुए नुकसान की स्थिति देखकर उन्होंने चिंता जताई। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से प्रतिमा के जीर्णोद्धार और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

मंदाकिनी नदी के तेज बहाव के कारण रामघाट समेत आसपास के क्षेत्रों में काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में मुख्यमंत्री ने प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के साथ राहत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

चित्रकूट के 36 गांव बाढ़ की चपेट में

मंदाकिनी नदी के उफान से चित्रकूट जिले के 36 गांव बुरी तरह प्रभावित बताए गए हैं। बाढ़ के पानी से कई कच्चे और पक्के मकानों को नुकसान पहुंचा है। वहीं किसानों की खरीफ की फसलें भी जलमग्न हो गई हैं, जिससे ग्रामीणों के सामने मुश्किलें बढ़ गई हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीतापुर रैन बसेरा में बनाए गए राहत शिविर में पहुंचकर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी स्थिति जानी। इसके अलावा रामायण प्रेक्षागृह में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री की किट वितरित करने का कार्यक्रम भी है।

रामघाट पर जल पुलिस और गोताखोर तैनात

बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए रामघाट पर जल पुलिस और गोताखोरों की तैनाती की गई है। घाट क्षेत्र में नाव, मोटरबोट और जाल के माध्यम से निगरानी की जा रही है। प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित परिवारों तक समय पर राहत सामग्री और जरूरी सहायता पहुंचाना है।

प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी संभावित अनहोनी को रोका जा सके और जरूरतमंद परिवारों को तत्काल मदद उपलब्ध कराई जा सके।

Tags: ChitrakootFloodUttar PradeshYogi Adityanath
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

UP Flood Relief Operation: 2075 नाव-मोटरबोट से बचाव; 19 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित

by Team IBM News 24
7 सितम्बर 2026 11:52 पूर्वाह्न
0
UP Flood Relief Operation: 2075 नाव-मोटरबोट से बचाव; 19 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित

उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति के बीच योगी सरकार का राहत और बचाव अभियान लगातार तेज गति से चल रहा है। प्रभावित इलाकों में लोगों तक भोजन,...

Read moreDetails

‘एक रैली से बौखलाहट…’, Jayant Chaudhary का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, G-J को लेकर फिर साधा निशाना

by Team IBM News 24
7 सितम्बर 2026 11:44 पूर्वाह्न
0
‘एक रैली से बौखलाहट…’, Jayant Chaudhary का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, G-J को लेकर फिर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही...

Read moreDetails

अखिलेश यादव पर Keshav Prasad Maurya का बड़ा हमला, बोले- ‘सपा और RJD की राजनीतिक कुंडली एक जैसी’

by Team IBM News 24
6 सितम्बर 2026 3:01 अपराह्न
0
अखिलेश यादव पर Keshav Prasad Maurya का बड़ा हमला, बोले- ‘सपा और RJD की राजनीतिक कुंडली एक जैसी’

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) और...

Read moreDetails

Saharanpur Mosque विवाद पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, बोले- ‘जिसे चाहो अवैध बता दो’

by Team IBM News 24
6 सितम्बर 2026 2:46 अपराह्न
0
Saharanpur Mosque विवाद पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, बोले- ‘जिसे चाहो अवैध बता दो’

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से इस...

Read moreDetails

Fake IAS-IPS Network: नकली ने किया असली अफसरों की नाक में दम! MP में फर्जी अधिकारियों का बड़ा खेल बेनकाब

by Team IBM News 24
5 सितम्बर 2026 7:29 अपराह्न
0
Fake IAS-IPS Network: नकली ने किया असली अफसरों की नाक में दम! MP में फर्जी अधिकारियों का बड़ा खेल बेनकाब

मध्य प्रदेश में खुद को IAS और IPS अधिकारी बताकर लोगों को ठगने वाले फर्जी अधिकारियों का नेटवर्क सामने आने के बाद पुलिस और असली अफसरों की मुश्किलें...

Read moreDetails
Next Post
अखिलेश यादव पर Keshav Prasad Maurya का बड़ा हमला, बोले- ‘सपा और RJD की राजनीतिक कुंडली एक जैसी’

अखिलेश यादव पर Keshav Prasad Maurya का बड़ा हमला, बोले- ‘सपा और RJD की राजनीतिक कुंडली एक जैसी’

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT

Related News

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: CM योगी ने अटल जी को दी श्रद्धांजलि, बोले- 'राष्ट्र प्रथम' ही था जीवन का ध्येय

Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: CM योगी ने अटल जी को दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘राष्ट्र प्रथम’ ही था जीवन का ध्येय

16 अगस्त 2026 8:51 अपराह्न
Samrat Cabinet के बड़े फैसले: युवाओं को AI की Training, Student Credit Card पर भी बड़ा ऐलान

Samrat Cabinet के बड़े फैसले: युवाओं को AI की Training, Student Credit Card पर भी बड़ा ऐलान

12 अगस्त 2026 7:27 अपराह्न
Lucknow Crime News: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मानस ने सुनी Hanuman Chalisa, फिर खुद को मारी गोली

Lucknow Crime News: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मानस ने सुनी Hanuman Chalisa, फिर खुद को मारी गोली

20 अगस्त 2026 8:10 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

RECENT NEWS

  • UP Flood Relief Operation: 2075 नाव-मोटरबोट से बचाव; 19 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित
  • ‘एक रैली से बौखलाहट…’, Jayant Chaudhary का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, G-J को लेकर फिर साधा निशाना
  • TMC सांसद Nadimul Haque के 7 ठिकानों पर ED की Raid, फंडिंग और संदिग्ध लेन-देन से जुड़े मामले में कार्रवाई

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.