IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home देश

ज्ञानेश कुमार को अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, बोले- इस्तीफा दें वरना होगा देशव्यापी आंदोलन

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
24 सितम्बर 2026 4:03 अपराह्न
in देश
0
ज्ञानेश कुमार को अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, बोले- इस्तीफा दें वरना होगा देशव्यापी आंदोलन

चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर चल रहे विवाद के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने गुरुवार (24 सितंबर) को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे के भीतर इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया। दीपके ने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो जंतर मंतर पार्ट-2 होगा और देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

You might also like

रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नाम पर 15 करोड़ की ठगी, ED ने के.के. श्रीवास्तव के खिलाफ दाखिल की अभियोजन शिकायत

ECINet पर Shashi Tharoor का बड़ा बयान, बोले- ‘इस विनाशकारी सॉफ्टवेयर को बंद करना चाहिए’, SIR विवाद पर घमासान

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर Supreme Court का बंटा फैसला, CJI की भूमिका को लेकर 2 जजों की अलग-अलग राय

अभिजीत दीपके ने ज्ञानेश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप

अभिजीत दीपके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”कल जो एक रिपोर्ट आई है इलेक्शन कमीशन के ऊपर उससे यह साबित होता है कि ज्ञानेश कुमार, जो चीफ इलेक्शन कमिश्नर है वो इस देश का सबसे बड़ा गद्दार है. उनको तुरंत इस्तीफा कर देना चाहिए. वो देशविरोधी क्यों है? वो भारत के लोकतंत्र के लिए खतरा हैं. डेमोक्रेसी का मतलब क्या था हमारे देश में? डेमोक्रेसी का मतलब ये था कि जहां जनता सरकार चुनेगी, लेकिन ज्ञानेश कुमार जब से चीफ इलेक्शन कमिश्नर बने, तब से गवर्नमेंट डिसाइड कर रही है कौन वोट करेगा, कौन नहीं करेगा. ये डेमोक्रेसी होती है?”

दीपके के साथ मौजूद सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग की। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि ज्ञानेश कुमार ने किसके आदेश पर काम किया, इसकी जानकारी सामने आनी चाहिए। नेताओं ने SIR की प्रक्रिया रोकने और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े कानून में बदलाव की भी मांग की।

दीपके ने वोट डिलीट होने के आंकड़ों का किया दावा

अभिजीत दीपके ने अलग-अलग राज्यों में वोटर्स को लेकर आंकड़े पेश करते हुए कहा, ”जब से ज्ञानेश कुमार इलेक्शन कमिश्नर बने. महाराष्ट्र में 2 करोड़ से ज्यादा वोट डिलीट हुए. उत्तर प्रदेश में भी 2 करोड़ से ज्यादा वोट डिलीट हुए. वेस्ट बंगाल में 90 लाख वोट, 90 लाख लोगों को वोट करने नहीं दिया. दिल्ली में 47 लाख वोटर्स को अभी एक्सक्लूड कर रहे हैं. केरला में 24 लाख वोटर्स को एक्सक्लूड कर रहे हैं. तमिलनाडु में 97 लाख वोटर्स को एक्सक्लूड कर रहे हैं. कर्नाटका में 1 करोड़, तेलंगाना में 73 लाख. अगर ऐसे ये फिगर्स देखें हम, तो 13 करोड़ से अधिक वोट डिलीट हुए. ये कोई छोटा नंबर नहीं है. याद करिए 2024 का लोकसभा इलेक्शन. विपक्ष और पक्ष में कितना वोटों का अंतर था. 2 प्रतिश का अंतर था. 13 करोड़ वोट डिलीट करना मतलब लगभग 13 से 14% वोट डिलीट करना है.”

उन्होंने आगे कहा, ”वो डिलीट कर रहे हैं ताकि जो 2% का गैप था जहां लग रहा था बीजेपी हार सकती है, पावर लूज कर सकती है, वो गैप बड़ा हो जाए और वो कभी सत्ता से बाहर जाए ही ना. क्यों किया जा रहा है ऐसा? क्या जरूरत पड़ी इतने सारे वोट डिलीट करने की? इसको समझने के लिए हमें फिर से दो 2024 याद करना पड़ेगा. 2000 के 2024 के इलेक्शन में बीजेपी मेजॉरिटी अचीव नहीं कर पाई थी.”

दीपके ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के 240 सीटों पर रुकने का जिक्र करते हुए कहा कि इसके बाद पार्टी को देश के बदलते राजनीतिक माहौल का अंदाजा हुआ। उन्होंने महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में क्षेत्रीय दलों और नेताओं की भूमिका का भी उल्लेख किया।

विपक्षी नेताओं और वोटर लिस्ट को लेकर भी लगाए आरोप

अभिजीत दीपके ने दावा किया, ”एक पैटर्न देख सकते हैं आप, जो सारे चीफ मिनिस्टर 2024 के चुनाव में एक साथ आए थे, कैंपेन किया था, उनको एक एक करके कैसे खत्म कर दिया गया. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सीट पर 50000 वोट डिलीट होते हैं, वह लगभग 15000 कुछ वोट से हार जाती हैं. एम के स्टालिन की सीट पर 1 लाख वोट डिलीट होते हैं. वह कुछ 45000 वोट से हार जाते हैं. दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सीट पर 40000 वोट डिलीट होते हैं वह कुछ 4-5 हजार से वोट हार जाते हैं.”

उन्होंने ज्ञानेश कुमार पर बीजेपी के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा, ”ज्ञानेश कुमार की जो इतनी एक्स्ट्राऑर्डिनरी परफॉर्मेंस है बीजेपी के लिए. तो मुझे तो लगता है उनको ऑफिशियली बीजेपी ज्वाइन कर लेनी चाहिए अब. आज जो जो स्टेट्स बीजेपी जीत रही है, आज जितना वोट परसेंटेज बीजेपी को मिल रहा है, वो पीक मोदी वेव में भी नहीं मिली थी.”

मोदी सरकार और बीजेपी की चुनावी जीत पर उठाए सवाल

दीपके ने कहा, ”2014 से लेकर 2019-20 तक का एक ऐसा माहौल था. जहां पर नरेंद्र मोदी जहां जाए वहां चुनाव जीत जाते हो तब किसी ने सवाल नहीं खड़े किए. क्योंकि तब एक्चुअली में उनकी वेव चल रही थी. लेकिन आज देश का माहौल कुछ अलग है, लोग सरकार से बहुत ज्यादा नाराज हैं, नरेंद्र मोदी से बहुत ज्यादा नाराज हैं. लेकिन उसके बाद भी बीजेपी ऐसे ऐसे स्टेट्स जीत रही है जो पीक मोदी वेव में भी जीत नहीं पाई थी. यह सीटें लाने में मदद कौन कर रहा है? यह सीटें लाने में मदद कर रहा है ज्ञानेश कुमार. तो ज्ञानेश कुमार को कोई हक नहीं है, वह इंडिया का इलेक्शन चीफ बना रहे, उनको तुरंत रिजाइन कर देना चाहिए.”

दीपके के इन बयानों के बीच चुनाव आयोग और SIR से जुड़े उनके द्वारा बताए गए आंकड़ों तथा आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि इस रिपोर्ट में नहीं की गई है।

Tags: Abhijit DipkeElection CommissionGyanesh KumarIndian PoliticsSIR Controversy
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नाम पर 15 करोड़ की ठगी, ED ने के.के. श्रीवास्तव के खिलाफ दाखिल की अभियोजन शिकायत

by Team IBM News 24
24 सितम्बर 2026 4:21 अपराह्न
0
रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नाम पर 15 करोड़ की ठगी, ED ने के.के. श्रीवास्तव के खिलाफ दाखिल की अभियोजन शिकायत

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रायपुर जोनल कार्यालय ने करीब 500 करोड़ रुपये के रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में सब-कॉन्ट्रैक्ट दिलाने का झांसा देकर 15 करोड़ रुपये की कथित...

Read moreDetails

ECINet पर Shashi Tharoor का बड़ा बयान, बोले- ‘इस विनाशकारी सॉफ्टवेयर को बंद करना चाहिए’, SIR विवाद पर घमासान

by Team IBM News 24
24 सितम्बर 2026 4:13 अपराह्न
0
ECINet पर Shashi Tharoor का बड़ा बयान, बोले- ‘इस विनाशकारी सॉफ्टवेयर को बंद करना चाहिए’, SIR विवाद पर घमासान

एसआईआर और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सामने आए खुलासे के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने चुनाव आयोग के ECINet सॉफ्टवेयर को लेकर सवाल...

Read moreDetails

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर Supreme Court का बंटा फैसला, CJI की भूमिका को लेकर 2 जजों की अलग-अलग राय

by Team IBM News 24
23 सितम्बर 2026 4:22 अपराह्न
0
चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर Supreme Court का बंटा फैसला, CJI की भूमिका को लेकर 2 जजों की अलग-अलग राय

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को शामिल करने की मांग से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में बंटा हुआ फैसला आया है।...

Read moreDetails

BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, Smriti Irani से लेकर Vinod Tawde तक इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by Team IBM News 24
23 सितम्बर 2026 4:15 अपराह्न
0
BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, Smriti Irani से लेकर Vinod Tawde तक इन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार, 23 सितंबर को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की घोषणा की। पार्टी के...

Read moreDetails

SIR विवाद के बीच Election Commission का बड़ा बयान, आंतरिक टिप्पणियों और फैसलों पर ECI ने साफ किया अपना रुख

by Team IBM News 24
23 सितम्बर 2026 4:05 अपराह्न
0
SIR विवाद के बीच Election Commission का बड़ा बयान, आंतरिक टिप्पणियों और फैसलों पर ECI ने साफ किया अपना रुख

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने एसआईआर (Special Intensive Revision) प्रक्रिया को लेकर दो चुनाव आयुक्तों की कथित आपत्तियों से संबंधित रिपोर्टों के बीच अपनी कार्यप्रणाली को लेकर विस्तृत...

Read moreDetails
Next Post
ECINet पर Shashi Tharoor का बड़ा बयान, बोले- ‘इस विनाशकारी सॉफ्टवेयर को बंद करना चाहिए’, SIR विवाद पर घमासान

ECINet पर Shashi Tharoor का बड़ा बयान, बोले- ‘इस विनाशकारी सॉफ्टवेयर को बंद करना चाहिए’, SIR विवाद पर घमासान

ADVERTISEMENT

Related News

Nepal Flood में भारी तबाही, 162 मौतों से मचा हाहाकार; 300 भारतीय भी लापता, कैलाश मानसरोवर यात्रियों की बढ़ी चिंता

Nepal Flood में भारी तबाही, 162 मौतों से मचा हाहाकार; 300 भारतीय भी लापता, कैलाश मानसरोवर यात्रियों की बढ़ी चिंता

27 अगस्त 2026 2:51 अपराह्न
Indus Water Treaty पर MJ Akbar का Pakistan को दो टूक, बोले- ‘खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते’

Indus Water Treaty पर MJ Akbar का Pakistan को दो टूक, बोले- ‘खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते’

14 अगस्त 2026 5:20 अपराह्न
PM मोदी से मिले प्रिंस रहीम आगा खान V, मुलाकात में इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

PM मोदी से मिले प्रिंस रहीम आगा खान V, मुलाकात में इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

10 सितम्बर 2026 4:03 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • UP Rajya Sabha Election: बीजेपी के सामने राजभर फैक्टर की चुनौती, क्या बिगड़ेगा आखिरी सीट का गणित?
  • रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नाम पर 15 करोड़ की ठगी, ED ने के.के. श्रीवास्तव के खिलाफ दाखिल की अभियोजन शिकायत
  • ECINet पर Shashi Tharoor का बड़ा बयान, बोले- ‘इस विनाशकारी सॉफ्टवेयर को बंद करना चाहिए’, SIR विवाद पर घमासान

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.