IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home देश

PM मोदी के बयान में छिपा बड़ा मैसेज! ‘हर देश की आवाज सुनी जाए’ से ग्लोबल सिस्टम पर साधा निशाना

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
12 सितम्बर 2026 4:14 अपराह्न
in देश, विदेश
0
PM मोदी के बयान में छिपा बड़ा मैसेज! ‘हर देश की आवाज सुनी जाए’ से ग्लोबल सिस्टम पर साधा निशाना

BRICS Summit 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक शासन व्यवस्था में बदलाव की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया में हर देश की आवाज सुनी जानी चाहिए और सभी देशों की फैसले लेने की प्रक्रिया में भागीदारी होनी चाहिए। पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ की स्थिति का जिक्र करते हुए आने वाले 20 वर्षों के लिए BRICS के एक नए और महत्वाकांक्षी रोडमैप की जरूरत भी बताई।

You might also like

Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

प्रधानमंत्री ने मौजूदा Global Governance Structure की तुलना एक पिरामिड से की। उनके मुताबिक, इस व्यवस्था के ऊपरी हिस्से में ताकत और फैसले लेने की शक्ति केंद्रित है, जबकि निचले हिस्से में वे देश हैं जो इन फैसलों से प्रभावित होते हैं। पीएम मोदी के इस बयान को वैश्विक नीति-निर्माण में विकासशील देशों की अधिक भागीदारी की मांग के तौर पर देखा जा रहा है।

पीएम मोदी बोले- हर देश की आवाज और हिस्सेदारी जरूरी

पीएम मोदी ने कहा, ‘ग्लोबल साउथ आज वैश्विक संकटों की फ्रंट रो में है, लेकिन फैसले लेने की प्रक्रिया में पीछे है. हमें इस पिरामिड को प्रिविलेज के प्लेटफॉर्म से पार्टनरशिप के प्लेटफॉर्म में बदलना होगा, जहां हर देश की आवाज हो और हर सदस्य की हिस्सेदारी हो.’

उन्होंने आगे कहा, ‘हमें ग्लोबल साउथ को नियम मानने वाले से नियम बनाने वाले में बदलने की दिशा में प्रयास करने होंगे. BRICS के जरिए, हम ग्लोबल साउथ के देशों के युवा राजनयिकों और नीति-निर्माताओं को बातचीत का कम्युनिकेशन स्किल, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, और कानूनी विशेषज्ञता प्रदान कर सकते हैं.’

प्रधानमंत्री के इस संदेश में वैश्विक संस्थाओं में विकासशील देशों की भूमिका बढ़ाने पर जोर दिखाई देता है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद से संयुक्त राष्ट्र, IMF और वर्ल्ड बैंक जैसे प्रमुख वैश्विक संस्थानों में पश्चिमी देशों के प्रभाव को लेकर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में पिरामिड के निचले हिस्से का उल्लेख कर पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के देशों की आवाज को वैश्विक मंच पर अधिक मजबूती से रखने का संदेश दिया।

BRICS के अगले 20 सालों के लिए PM मोदी का रोडमैप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS के पिछले 20 वर्षों की यात्रा का उल्लेख करते हुए संगठन के भविष्य को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ‘आज ब्रिक्स भी अपने ‘कमिंग ऑफ एज’ के क्षण में है. पिछले 20 वर्षों में ब्रिक्स ने वैश्विक मंच पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है. हम एक-दूसरे के दर्शकों का सम्मान करते हैं और कर्तव्यनिष्ठ से आगे बढ़ते हैं. हम किसी के विरुद्ध नहीं बल्कि सभी को साथ लेकर चलने की सोच के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं.’

आगामी 20 वर्षों के लिए BRICS के एजेंडे पर प्रधानमंत्री ने कहा, ‘अब समय है कि हम ब्रिक्स में हमारी एकता और सहमति को वैश्विक मंच पर ठोस परिणामों में बदलें. अगले 20 सालों के लिए हमें एक नए और एम्बिशियस एजेंडा पर काम करना होगा. इसकी शुरूआत हमें अपने खुद के वर्किंग सिस्टम से करनी होगी. ब्रिक्स की अध्यक्षता हर वर्ष बदलती है. किंतु इसकी वजह से हमारी संस्थागत गति नहीं रुकनी चाहिए.’

पीएम मोदी के बयान का फोकस BRICS को केवल एक चर्चा के मंच तक सीमित रखने के बजाय वैश्विक स्तर पर ठोस परिणाम देने वाले संगठन के रूप में आगे बढ़ाने पर रहा। उन्होंने संस्थागत निरंतरता बनाए रखने की जरूरत पर भी जोर दिया, ताकि हर साल अध्यक्षता बदलने के बावजूद संगठन की कार्यप्रणाली और गति प्रभावित न हो।

Tags: BRICS SummitGlobal GovernanceGlobal SouthIndia DiplomacyPM Modi
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:18 अपराह्न
0
Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई BJP? शशि थरूर ने PM मोदी के तंज पर दिया जवाब

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर तंज कसा था।...

Read moreDetails

Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:05 अपराह्न
0
Delhi News: दिल्ली में 273 CAPF कंपनियों की तैनाती 31 अक्टूबर तक बढ़ी, विरोध-प्रदर्शनों को लेकर पुलिस अलर्ट

दिल्ली में संभावित विरोध-प्रदर्शनों और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की तैनाती की अवधि एक बार फिर बढ़ा...

Read moreDetails

महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:11 अपराह्न
0
महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?

महिला आरक्षण कानून को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते...

Read moreDetails

SCO Meeting में पाकिस्तान के सामने Rajnath Singh का आतंकवाद पर बड़ा संदेश! Ishaq Dar के सामने बोले- आतंकियों को पनाह देने वालों की जगह नहीं

by Team IBM News 24
20 अक्टूबर 2026 3:08 अपराह्न
0
SCO Meeting में पाकिस्तान के सामने Rajnath Singh का आतंकवाद पर बड़ा संदेश! Ishaq Dar के सामने बोले- आतंकियों को पनाह देने वालों की जगह नहीं

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की 'काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट' की बैठक में आतंकवाद के खिलाफ...

Read moreDetails

Pakistan Airspace Ban: पाकिस्तान ने फिर बढ़ाई भारतीय विमानों पर पाबंदी, 24 नवंबर तक बंद रहेगा एयरस्पेस; एयरलाइंस को हजारों करोड़ का नुकसान

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 4:30 अपराह्न
0
Pakistan Airspace Ban: पाकिस्तान ने फिर बढ़ाई भारतीय विमानों पर पाबंदी, 24 नवंबर तक बंद रहेगा एयरस्पेस; एयरलाइंस को हजारों करोड़ का नुकसान

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का असर एक बार फिर विमानन क्षेत्र पर देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के अपने हवाई क्षेत्र में...

Read moreDetails
Next Post
Dinesh Sharma Resigns: BJP सांसद दिनेश शर्मा का इस्तीफा मंजूर, अब अंडमान-निकोबार में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

Dinesh Sharma Resigns: BJP सांसद दिनेश शर्मा का इस्तीफा मंजूर, अब अंडमान-निकोबार में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

ADVERTISEMENT

Related News

Akhilesh Yadav का Yogi Adityanath पर पलटवार, बोले- BJP का मतलब 'भाग जाओ पाकिस्तान'

Akhilesh Yadav का Yogi Adityanath पर पलटवार, बोले- BJP का मतलब ‘भाग जाओ पाकिस्तान’

22 अगस्त 2026 4:11 अपराह्न
Amit Shah का पंजाब की AAP सरकार पर बड़ा हमला, भगवंत मान से पूछा- राज्य की जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन निभाएगा?

Amit Shah का पंजाब की AAP सरकार पर बड़ा हमला, भगवंत मान से पूछा- राज्य की जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन निभाएगा?

16 अक्टूबर 2026 4:37 अपराह्न
CM Yogi Adityanath Email Case: कथित आपत्तिजनक Email मामले में आरोपी को राहत, इलाहाबाद HC ने दी सशर्त जमानत

CM Yogi Adityanath Email Case: कथित आपत्तिजनक Email मामले में आरोपी को राहत, इलाहाबाद HC ने दी सशर्त जमानत

18 सितम्बर 2026 12:46 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश
  • Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य
  • UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.