IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

UP Electricity Theft: बिजली चोरी पर Yogi सरकार का बड़ा Action, High Loss Cluster Model से 654 करोड़ की वसूली

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
7 सितम्बर 2026 8:43 अपराह्न
in राज्य
0
नौकरी, Tablet, Startup और Scooty तक… CM Yogi के युवाओं के लिए 7 बड़े ऐलान, जानिए किसे मिलेगा फायदा

उत्तर प्रदेश में बिजली वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने और बिजली चोरी व वितरण से होने वाले नुकसान पर शिकंजा कसने के लिए योगी सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इन प्रयासों का असर विद्युत वितरण व्यवस्था के प्रदर्शन में साफ दिखाई दे रहा है। वर्ष 2020-21 में 20.63 प्रतिशत रही वितरण हानि वर्ष 2025-26 में घटकर 13.04 प्रतिशत रह गई है।

You might also like

UP Election 2027 BJP CM Face: पर पंकज चौधरी का बड़ा खुलासा, गिनाए 6 नाम; योगी के साथ PM मोदी भी रेस में?

Mayawati Politics: आकाश OUT, ईशान IN! यूपी चुनाव से पहले मायावती के इस फैसले के पीछे क्या है रणनीति?

UP Flood Relief Operation: 2075 नाव-मोटरबोट से बचाव; 19 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित

इसी अवधि में AT&C Loss यानी Aggregate Technical and Commercial Loss भी 31.19 प्रतिशत से घटकर 17.83 प्रतिशत पर आ गया। कृषि फीडरों को छोड़कर प्रदेश में फीडरों की संख्या 18,351 से बढ़कर 21,463 हो गई है। इनमें लाभकारी फीडरों की संख्या भी 5,772 से बढ़कर 8,104 पहुंच गई है। यानी 2,332 अतिरिक्त फीडर लाभकारी श्रेणी में आए हैं।

लाभकारी फीडरों की हिस्सेदारी अब 31 प्रतिशत से बढ़कर 38 प्रतिशत हो गई है। डिस्कॉम के प्रदर्शन की बात करें तो पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम 53 प्रतिशत लाभकारी फीडरों के साथ प्रदेश में सबसे आगे रहा। इसके बाद केस्को 39 प्रतिशत, दक्षिणांचल और मध्यांचल 37-37 प्रतिशत तथा पूर्वांचल 22 प्रतिशत पर रहा।

High Loss Cluster Model से 654 करोड़ रुपये की वसूली

बिजली वितरण व्यवस्था में सुधार के लिए लागू High Loss Cluster Model के तहत प्रदेश में बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया है। इस मॉडल के अंतर्गत 703 क्लस्टर, 1,703 फीडर, 42.21 लाख उपभोक्ता और 76,839 वितरण ट्रांसफार्मरों को कवर किया गया। यह संख्या प्रदेश के कुल बिजली उपभोक्ताओं की करीब 11 प्रतिशत है।

अभियान के दौरान 654 करोड़ 31 लाख रुपये की बकाया राशि की वसूली की गई। इसके साथ ही 1,01,548 नए विद्युत कनेक्शन भी जारी किए गए। सरकार के अनुसार इस मॉडल का उद्देश्य हाई लॉस वाले क्षेत्रों में बिजली वितरण की स्थिति सुधारने के साथ राजस्व वसूली को मजबूत करना और नए कनेक्शनों की प्रक्रिया को तेज करना है।

दक्षिणांचल डिस्कॉम में भी दिखा बड़ा सुधार

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रदर्शन में भी सुधार दर्ज किया गया है। यहां वितरण हानि 25.64 प्रतिशत से घटकर 14.78 प्रतिशत रह गई, जबकि AT&C Loss 31.03 प्रतिशत से घटकर 19.57 प्रतिशत पर पहुंच गया।

इस दौरान थ्रू-रेट भी 3.65 रुपये प्रति यूनिट से बढ़कर 4.06 रुपये प्रति यूनिट हो गया। दक्षिणांचल डिस्कॉम में वर्ष 2025-26 के दौरान 105 करोड़ रुपये की वसूली की गई, जबकि चालू वित्तीय वर्ष में जुलाई तक 155 करोड़ रुपये की वसूली दर्ज की गई।

High Loss Feeders पर कार्रवाई का असर

हाई लॉस फीडरों पर की गई कार्रवाई के बाद कई क्षेत्रों में बिजली वितरण से होने वाले नुकसान में उल्लेखनीय कमी आई है। तालबेहट टाउन-2 ललितपुर में AT&C Loss 63 प्रतिशत से घटकर 11 प्रतिशत रह गया। वहीं मणिकापुर सीरी कासगंज में यह 87 प्रतिशत से घटकर 53 प्रतिशत और राल मथुरा में 83.62 प्रतिशत से घटकर 47.82 प्रतिशत पर आ गया।

आगरा, मथुरा, चित्रकूट, राठ और कोसी के टॉप-10 हाई लॉस फीडरों में कुल घाटा 22.53 करोड़ रुपये से घटकर 17.89 करोड़ रुपये रह गया। यानी इन फीडरों के घाटे में करीब 21 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई।

Daily Monitoring से बढ़ा Financial Discipline

अधिकारियों के मुताबिक बिजली वितरण व्यवस्था में आया यह सुधार योगी सरकार और यूपीपीसीएल अध्यक्ष के मार्गदर्शन तथा लगातार मॉनिटरिंग का परिणाम है। फीडर स्तर पर दैनिक समीक्षा, डेटा आधारित निगरानी और फील्ड अधिकारियों की जवाबदेही तय करने से विभाग में वित्तीय अनुशासन को मजबूत करने में मदद मिली है।

फीडर स्तर पर लगातार निगरानी और हाई लॉस वाले क्षेत्रों पर फोकस के चलते बिजली वितरण में होने वाले नुकसान को कम करने के साथ राजस्व वसूली में भी वृद्धि दर्ज की गई है। आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में विद्युत वितरण व्यवस्था को अधिक कुशल और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

Tags: Electricity TheftUP PowerUPPCLYogi Adityanath
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

UP Election 2027 BJP CM Face: पर पंकज चौधरी का बड़ा खुलासा, गिनाए 6 नाम; योगी के साथ PM मोदी भी रेस में?

by Team IBM News 24
7 सितम्बर 2026 8:34 अपराह्न
0
UP Election 2027 BJP CM Face: पर पंकज चौधरी का बड़ा खुलासा, गिनाए 6 नाम; योगी के साथ PM मोदी भी रेस में?

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तैयारियां तेज हो रही हैं। चुनाव से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP)...

Read moreDetails

Mayawati Politics: आकाश OUT, ईशान IN! यूपी चुनाव से पहले मायावती के इस फैसले के पीछे क्या है रणनीति?

by Team IBM News 24
7 सितम्बर 2026 8:23 अपराह्न
0
Mayawati Politics: आकाश OUT, ईशान IN! यूपी चुनाव से पहले मायावती के इस फैसले के पीछे क्या है रणनीति?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में संगठनात्मक बदलाव ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को...

Read moreDetails

UP Flood Relief Operation: 2075 नाव-मोटरबोट से बचाव; 19 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित

by Team IBM News 24
7 सितम्बर 2026 11:52 पूर्वाह्न
0
UP Flood Relief Operation: 2075 नाव-मोटरबोट से बचाव; 19 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित

उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति के बीच योगी सरकार का राहत और बचाव अभियान लगातार तेज गति से चल रहा है। प्रभावित इलाकों में लोगों तक भोजन,...

Read moreDetails

‘एक रैली से बौखलाहट…’, Jayant Chaudhary का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, G-J को लेकर फिर साधा निशाना

by Team IBM News 24
7 सितम्बर 2026 11:44 पूर्वाह्न
0
‘एक रैली से बौखलाहट…’, Jayant Chaudhary का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, G-J को लेकर फिर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी के बीच जुबानी जंग लगातार तेज होती जा रही...

Read moreDetails

अखिलेश यादव पर Keshav Prasad Maurya का बड़ा हमला, बोले- ‘सपा और RJD की राजनीतिक कुंडली एक जैसी’

by Team IBM News 24
6 सितम्बर 2026 3:01 अपराह्न
0
अखिलेश यादव पर Keshav Prasad Maurya का बड़ा हमला, बोले- ‘सपा और RJD की राजनीतिक कुंडली एक जैसी’

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) और...

Read moreDetails
Next Post
Satya Niketan Building Collapse: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राष्ट्रीय स्तर पर देखने की जरूरत, 10 सितंबर को सुनवाई

Satya Niketan Building Collapse: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राष्ट्रीय स्तर पर देखने की जरूरत, 10 सितंबर को सुनवाई

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT

Related News

Nepal Flood: 9 दिन बाद मलबे से जिंदा निकले 2 मजदूर, सुरंग के अंदर से अब भी आ रहीं आवाजें

Nepal Flood: 9 दिन बाद मलबे से जिंदा निकले 2 मजदूर, सुरंग के अंदर से अब भी आ रहीं आवाजें

4 सितम्बर 2026 11:37 पूर्वाह्न
‘ईरान की मिसाइल दुबई पर गिर रही थी, तकलीफ इन्हें हो रही थी’, CM योगी का विरोधियों पर तीखा हमला

‘ईरान की मिसाइल दुबई पर गिर रही थी, तकलीफ इन्हें हो रही थी’, CM योगी का विरोधियों पर तीखा हमला

18 अगस्त 2026 8:43 अपराह्न
Parliament Monsoon Session: हंगामे के बीच खत्म हुआ संसद का मानसून सत्र, अमित शाह के जवाब और राम मंदिर चंदे पर अड़ा रहा विपक्ष

Parliament Monsoon Session: हंगामे के बीच खत्म हुआ संसद का मानसून सत्र, अमित शाह के जवाब और राम मंदिर चंदे पर अड़ा रहा विपक्ष

13 अगस्त 2026 3:13 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

RECENT NEWS

  • भारत 6G वाले ग्रुप में शामिल! अमेरिका समेत 24 देशों के साथ मिलकर बनाएगा भविष्य का नेटवर्क
  • Satya Niketan Building Collapse: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राष्ट्रीय स्तर पर देखने की जरूरत, 10 सितंबर को सुनवाई
  • UP Electricity Theft: बिजली चोरी पर Yogi सरकार का बड़ा Action, High Loss Cluster Model से 654 करोड़ की वसूली

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.