IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

Noida E-Bus ने पकड़ी रफ्तार, 13 दिन में 1.99 लाख यात्रियों ने किया सफर; 61.75 लाख की कमाई से बढ़ी हलचल

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
15 सितम्बर 2026 8:31 अपराह्न
in राज्य
0
Noida E-Bus ने पकड़ी रफ्तार, 13 दिन में 1.99 लाख यात्रियों ने किया सफर; 61.75 लाख की कमाई से बढ़ी हलचल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के Green Mobility और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन के विजन का असर नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो के प्रदर्शन में लगातार दिखाई दे रहा है। सितंबर के पहले 13 दिनों में डिपो की 100 ई-बसों ने कुल 2.96 लाख किलोमीटर का परिचालन किया और 1.99 लाख से अधिक यात्रियों को सेवा दी। इस दौरान ई-बसों से 61.75 लाख रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित हुआ।

You might also like

Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश

Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य

UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

सितंबर में ई-बसों का औसत दैनिक प्रदर्शन अगस्त की तुलना में बेहतर रहा। प्रति बस प्रतिदिन परिचालन, यात्रियों की संख्या और आय—तीनों प्रमुख मानकों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। नियमित संचालन शुरू होने के बाद 20 जून से 13 सितंबर 2026 तक नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण की ई-बसों ने मिलकर 15.12 लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। इस अवधि में 7.18 लाख से ज्यादा यात्रियों ने ई-बस सेवा का इस्तेमाल किया और कुल 2.24 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।

जून से सितंबर तक लगातार बढ़ा ई-बसों का कारोबार

नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो के अधिकारियों के मुताबिक, 20 से 30 जून के बीच 11 दिनों में 100 ई-बसों ने 1.47 लाख किलोमीटर का परिचालन किया। इस दौरान 28,053 यात्रियों ने सफर किया और 9.07 लाख रुपये का राजस्व मिला।

जुलाई में ई-बसों का परिचालन बढ़कर 4.79 लाख किलोमीटर हो गया। इस महीने बसों ने करीब 1.50 लाख यात्रियों को सेवा दी और 47.93 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया। अगस्त में परिचालन बढ़कर 5.89 लाख किलोमीटर पहुंच गया, जबकि यात्रियों की संख्या 3.40 लाख रही। इस महीने ई-बस सेवा से 1.05 करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई।

सितंबर के पहले 13 दिनों में ही 2.96 लाख किलोमीटर परिचालन, 1.99 लाख से अधिक यात्रियों और 61.75 लाख रुपये से अधिक राजस्व का आंकड़ा सामने आया। अगस्त में जहां प्रति बस प्रतिदिन औसत परिचालन 190.21 किलोमीटर था, वहीं सितंबर में यह बढ़कर 227.78 किलोमीटर हो गया।

इसी तरह प्रति बस प्रतिदिन यात्रियों की संख्या 109.79 से बढ़कर 153.68 हो गई। प्रति बस प्रतिदिन आय भी 3,414.86 रुपये से बढ़कर 4,750.20 रुपये पहुंच गई। आय प्रति किलोमीटर में भी वृद्धि हुई और यह 17.95 रुपये से बढ़कर 20.85 रुपये हो गई।

नोएडा की 50 ई-बसों ने भी दिखाया बेहतर प्रदर्शन

नोएडा प्राधिकरण की 50 ई-बसों ने सितंबर के पहले 13 दिनों में 1.50 लाख किलोमीटर का परिचालन किया और 1.04 लाख से अधिक यात्रियों को सफर कराया। इस दौरान 31.45 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

इन बसों का प्रति बस प्रतिदिन औसत परिचालन 231.17 किलोमीटर, यात्रियों की संख्या 160.14 और आय 4,839.17 रुपये रही। आय प्रति किलोमीटर भी 20.93 रुपये दर्ज की गई। अगस्त की तुलना में दैनिक परिचालन और यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई।

ग्रेटर नोएडा में सबसे मजबूत रहा प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 25 बसों ने सितंबर के पहले 13 दिनों में 77,110 किलोमीटर की दूरी तय की। इस दौरान 53,194 यात्रियों ने ई-बस सेवा का लाभ लिया और 16.17 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

ग्रेटर नोएडा में प्रति बस प्रतिदिन परिचालन 237.26 किलोमीटर और यात्री संख्या 163.67 रही। आय प्रति किलोमीटर 20.98 रुपये, जबकि प्रति बस प्रतिदिन आय 4,978.15 रुपये दर्ज की गई।

तीनों प्राधिकरणों की तुलना में ग्रेटर नोएडा प्रति बस प्रतिदिन परिचालित किलोमीटर, यात्रियों की संख्या, आय प्रति किलोमीटर और प्रति बस प्रतिदिन आय के मामले में सबसे आगे रहा।

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में भी बढ़ी ई-बसों की मांग

यमुना प्राधिकरण की 25 ई-बसों ने सितंबर के पहले 13 दिनों में 68,749 किलोमीटर का परिचालन किया। इन बसों से 42,497 यात्रियों ने सफर किया और इस अवधि में 14.11 लाख रुपये का राजस्व मिला।

यमुना क्षेत्र में प्रति बस प्रतिदिन परिचालन 211.54 किलोमीटर, यात्री संख्या 130.76 और प्रति बस प्रतिदिन आय 4,344.32 रुपये रही। वहीं आय प्रति किलोमीटर 20.54 रुपये दर्ज हुई। आंकड़े बताते हैं कि इस क्षेत्र में भी इलेक्ट्रिक बसों का इस्तेमाल लगातार मजबूत हो रहा है।

सीएम योगी के विजन से Green Mobility को मिल रही मजबूती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जून 2026 में नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन कर ई-बसों को हरी झंडी दिखाई थी। इसके जरिए एनसीआर में स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाया गया। सरकार का विजन नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र को Green Mobility से जोड़ने के साथ जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को भी मजबूत करना है।

नोएडा में बनेगा 24 घंटे संचालित कमांड सेंटर

यूपीएसआरटीसी मुख्यालय लखनऊ के मुताबिक, नोएडा में तीनों प्राधिकरणों से जुड़ी इलेक्ट्रिक बसों के लिए कमांड सेंटर बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

प्रस्तावित 24 घंटे संचालित होने वाले कंट्रोल रूम से ई-बसों की लाइव निगरानी की जाएगी। इसके जरिए बसों के संचालन, रूट और सेवाओं पर लगातार नजर रखी जा सकेगी। साथ ही यात्रियों को ज्यादा बेहतर, व्यवस्थित और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Tags: Electric BusGreen MobilityNoidaPublic TransportYogi Adityanath
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:45 अपराह्न
0
Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश

आजम खान और समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव की जेल में मुलाकात को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। गाजीपुर से बीजेपी...

Read moreDetails

Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:36 अपराह्न
0
Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की स्नातक सीटों के लिए मतदान के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को...

Read moreDetails

UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:29 अपराह्न
0
UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान जारी है। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी।...

Read moreDetails

UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:16 अपराह्न
0
UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बालिका शिक्षा को आधुनिक तकनीक और डिजिटल शिक्षण संसाधनों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा...

Read moreDetails

Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:06 अपराह्न
0
Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

दिल्ली हाईकोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रंका की याचिका पर बुधवार, 21 अक्टूबर को सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने कहा...

Read moreDetails
Next Post
Arabian Sea में India-Pakistan Navy की टक्कर, पाकिस्तान के जहाज ने की ऐसी हरकत; भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध

Arabian Sea में India-Pakistan Navy की टक्कर, पाकिस्तान के जहाज ने की ऐसी हरकत; भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध

ADVERTISEMENT

Related News

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 50% बढ़ा; अब हर साल मिलेगा 5 लाख का हेल्थ कवर

UP Panchayat Sahayak Salary: अब मिलेंगे 9,000 रुपये; नौकरी को लेकर भी योगी सरकार का बड़ा फैसला

16 सितम्बर 2026 3:07 अपराह्न
वाराणसी में Flood Alert के बीच PM मोदी का बड़ा एक्शन, DM और मेयर से फोन पर लिया हालात का जायजा

वाराणसी में Flood Alert के बीच PM मोदी का बड़ा एक्शन, DM और मेयर से फोन पर लिया हालात का जायजा

3 सितम्बर 2026 11:52 पूर्वाह्न
PM मोदी के Birthday पर UP में Mega Campaign, CM योगी ने बताया 1 महीने का पूरा प्लान

PM मोदी के Birthday पर UP में Mega Campaign, CM योगी ने बताया 1 महीने का पूरा प्लान

10 सितम्बर 2026 7:24 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश
  • Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य
  • UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.