IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

Barabanki News: बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबे 3 बच्चों की मौत, CM योगी ने लिया संज्ञान

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
21 सितम्बर 2026 1:09 अपराह्न
in राज्य
0
Barabanki News: बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबे 3 बच्चों की मौत, CM योगी ने लिया संज्ञान

बाराबंकी में बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कुर्सी थाना क्षेत्र के बैना गांव के बाहर हुआ, जहां निर्माणाधीन फैक्ट्री परिसर में मिट्टी निकालने के लिए खोदा गया गड्ढा बारिश के पानी से भर गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और मृतक बच्चों के परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

You might also like

Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश

Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य

UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

नहाने पहुंचे थे बच्चे, गहरे पानी में चले गए

बैना गांव के बाहर एक फैक्ट्री का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के लिए परिसर में मिट्टी निकालने के दौरान काफी गहरा गड्ढा खोदा गया था। बीते दिनों हुई बारिश के बाद यह गड्ढा पानी से भर गया था। रविवार शाम करीब चार बजे गांव के कुछ बच्चे वहां नहाने पहुंचे थे।

इसी दौरान 13 वर्षीय देवा, 10 वर्षीय सुमित और 15 वर्षीय दिव्यांश गड्ढे के गहरे हिस्से में चले गए और पानी में डूबने लगे। तीनों को डूबता देखकर उनके साथ मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को बचाने का प्रयास शुरू किया।

दो बच्चों को अस्पताल ले जाया गया

ग्रामीणों ने किसी तरह देवा और सुमित को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, तीसरे बच्चे दिव्यांश का काफी देर तक कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलने के बाद कुर्सी पुलिस स्थानीय गोताखोरों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू कर दी।

अंधेरा होने के बाद भी जारी रही तलाश

दिव्यांश की तलाश के दौरान अंधेरा हो गया था। इसके बावजूद पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने तलाश बंद नहीं की। मौके पर रोशनी की व्यवस्था कर गड्ढे में खोज अभियान जारी रखा गया। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दिव्यांश का शव भी बरामद कर लिया।

पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

CM योगी ने लिया हादसे का संज्ञान

बाराबंकी में तीन बच्चों की मौत की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मृतक बच्चों के परिजनों से संवाद करने और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए भी कहा।

एक साथ तीन बच्चों की मौत से गांव में मातम

हादसे की सूचना मिलने के बाद फतेहपुर के एसडीएम कार्तिकेय सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने घटना से संबंधित आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक ही हादसे में तीन बच्चों की मौत के बाद बैना गांव में मातम पसरा हुआ है। परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Tags: AccidentBarabankiCM YogiUttar Pradesh
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:45 अपराह्न
0
Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश

आजम खान और समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव की जेल में मुलाकात को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। गाजीपुर से बीजेपी...

Read moreDetails

Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:36 अपराह्न
0
Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की स्नातक सीटों के लिए मतदान के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को...

Read moreDetails

UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:29 अपराह्न
0
UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान जारी है। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी।...

Read moreDetails

UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:16 अपराह्न
0
UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बालिका शिक्षा को आधुनिक तकनीक और डिजिटल शिक्षण संसाधनों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा...

Read moreDetails

Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:06 अपराह्न
0
Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

दिल्ली हाईकोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रंका की याचिका पर बुधवार, 21 अक्टूबर को सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने कहा...

Read moreDetails
Next Post
NHAI ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी राहत, आवारा मवेशियों के Shelter Homes पर 7,000 करोड़ का खर्च!

NHAI ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी राहत, आवारा मवेशियों के Shelter Homes पर 7,000 करोड़ का खर्च!

ADVERTISEMENT

Related News

CM Yogi On Janmashtami: ‘आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, लेकिन आस्था नहीं…’, जन्माष्टमी पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा संदेश

CM Yogi On Janmashtami: ‘आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, लेकिन आस्था नहीं…’, जन्माष्टमी पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा संदेश

4 सितम्बर 2026 9:35 अपराह्न
Gen Z को साधने का BJP का Mega Plan! Coaching से College तक जाएंगे सांसद-विधायक, ऐसे होगा Youth Connect

Gen Z को साधने का BJP का Mega Plan! Coaching से College तक जाएंगे सांसद-विधायक, ऐसे होगा Youth Connect

19 अगस्त 2026 8:51 अपराह्न
KPPL Bank Fraud Case में ED का बड़ा Action, 150 से ज्यादा Shell Companies के खाते Freeze; 64 करोड़ की संपत्ति पर रोक

KPPL Bank Fraud Case में ED का बड़ा Action, 150 से ज्यादा Shell Companies के खाते Freeze; 64 करोड़ की संपत्ति पर रोक

7 सितम्बर 2026 8:08 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश
  • Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य
  • UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.