IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

UP Election 2027 से पहले सियासी घमासान तेज, AIMIM ने अखिलेश यादव और PDA पर साधा निशाना; बोला- ‘बिना ओवैसी के कोई गठबंधन नहीं’

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
28 सितम्बर 2026 6:06 अपराह्न
in राज्य
0
UP Election 2027 से पहले सियासी घमासान तेज, AIMIM ने अखिलेश यादव और PDA पर साधा निशाना; बोला- ‘बिना ओवैसी के कोई गठबंधन नहीं’

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। गठबंधन को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की ओर से लगातार अपनी स्थिति स्पष्ट की जा रही है। अब AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और PDA फॉर्मूले को लेकर तीखा हमला बोला है।

You might also like

Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश

Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य

UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

शादाब चौहान ने कहा कि AIMIM गठबंधन के लिए तैयार है, लेकिन उसमें पार्टी को राजनीतिक हिस्सेदारी और सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर मुस्लिम समाज को राजनीतिक रूप से हाशिए पर रखने का आरोप लगाया और कहा कि मुस्लिम समाज अब अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी चाहता है।

‘पांच मिनट के लिए टोपी पहनने वाले अखिलेश…’

AIMIM नेता शादाब चौहान ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच मिनट के लिए टोपी पहनने वाले अखिलेश पांच सालों तक मुसलमान को ठगते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमानों पर 9 सालों से अत्याचार हो रहा है और उनके धार्मिक स्थल तोड़े जा रहे हैं।

शादाब चौहान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास कई मुस्लिम विधायक और सांसद हैं, लेकिन इसके बावजूद उनका कोई विधायक या सांसद कभी कौम के लिए खड़ा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और बीजेपी की राजनीति में मुस्लिम समाज को राजनीतिक रूप से हाशिए पर रखने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज अब अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी चाहता है और उसे किसी पार्टी का राजनीतिक गुलाम मानकर नहीं चलाया जा सकता।

PDA में ‘A’ फॉर ओवैसी की मांग

AIMIM प्रवक्ता ने गठबंधन को लेकर पार्टी की शर्त भी सामने रखी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी गठबंधन के लिए तैयार है, लेकिन इसमें राजनीतिक हिस्सेदारी और सम्मान जरूरी है।

उन्होंने कहा, “PDA में जब तक A फॉर ओवैसी नहीं होगा, तब तक वह गठबंधन नहीं, सिर्फ ठग बंधन होगा और उसे कोई वोट नहीं मिलने वाला है. अब देश का मुसलमान एक जन आंदोलन के तैयार है और ओवैसी को अपना रहनुमान मान चुका है. वो अब किसी के बहकावे में नहीं आने वाला है. अगर विपक्ष ईमानदारी से बीजेपी को हराना चाहता है तो वोटो का बंटवारा रोकना होगा. सभी को मिलकर चुनाव लड़ना होगा. कुछ राजनीतिक दलों में इस बात का अहंकार है कि बाकी दल उनकी शर्तों पर चलें.”

शादाब चौहान के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश में विपक्षी गठबंधन और उसमें AIMIM की संभावित भूमिका को लेकर सियासी चर्चा और तेज हो गई है।

‘बिना ओवैसी के कोई गठबंधन नहीं’

शादाब चौहान ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी पहले ही कह चुके हैं कि यदि लोग बीजेपी को ईमानदारी से हराना चाहते हैं तो सभी को साथ आकर चुनाव लड़ना होगा। उन्होंने विपक्षी दलों के पिछले चुनावी प्रदर्शन को लेकर भी सवाल उठाया।

उन्होंने पूछा कि जो लोग 2017, 2019 और 2024 में बीजेपी को नहीं हरा पाए, वे अकेले 2027 में उसे कैसे हरा पाएंगे? AIMIM प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ चुनाव में विपक्षी दलों को एक साथ आना होगा और वोटों के बंटवारे को रोकना होगा।

AIMIM की ओर से दिए गए इन बयानों से साफ है कि पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में गठबंधन और राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर अपनी भूमिका पर जोर दे रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी की ओर से इस मांग पर क्या रुख अपनाया जाता है, यह आगे की राजनीतिक बातचीत में स्पष्ट होगा।

Tags: AIMIMAkhilesh YadavAsaduddin OwaisiPDA AllianceUttar Pradesh Election
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:45 अपराह्न
0
Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश

आजम खान और समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव की जेल में मुलाकात को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। गाजीपुर से बीजेपी...

Read moreDetails

Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:36 अपराह्न
0
Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की स्नातक सीटों के लिए मतदान के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को...

Read moreDetails

UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:29 अपराह्न
0
UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान जारी है। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी।...

Read moreDetails

UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:16 अपराह्न
0
UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बालिका शिक्षा को आधुनिक तकनीक और डिजिटल शिक्षण संसाधनों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा...

Read moreDetails

Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:06 अपराह्न
0
Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

दिल्ली हाईकोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रंका की याचिका पर बुधवार, 21 अक्टूबर को सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने कहा...

Read moreDetails
Next Post
Dehradun में ग्राम प्रधानों का बड़ा प्रदर्शन, सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम; 3 अक्टूबर को Secretariat कूच की चेतावनी

Dehradun में ग्राम प्रधानों का बड़ा प्रदर्शन, सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम; 3 अक्टूबर को Secretariat कूच की चेतावनी

ADVERTISEMENT

Related News

मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

मुझसे नहीं होगा ये काम, नोएडा में SIR की ड्यूटी से परेशान महिला टीचर ने BLO पद से दिया इस्तीफा

25 नवम्बर 2025 5:05 अपराह्न
UP Politics: अखिलेश यादव का RLD पर तंज, बोले- 'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए'

UP Politics: अखिलेश यादव का RLD पर तंज, बोले- ‘चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए’

16 अगस्त 2026 8:43 अपराह्न
Rahul Gandhi का बड़ा हमला: CEC ज्ञानेश कुमार पर इस्तीफे का दावा, बोले- ‘पीएम खुद कराएंगे इस्तीफा’

Rahul Gandhi का बड़ा हमला: CEC ज्ञानेश कुमार पर इस्तीफे का दावा, बोले- ‘पीएम खुद कराएंगे इस्तीफा’

29 सितम्बर 2026 6:03 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश
  • Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य
  • UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.