IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

Dehradun में ग्राम प्रधानों का बड़ा प्रदर्शन, सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम; 3 अक्टूबर को Secretariat कूच की चेतावनी

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
28 सितम्बर 2026 6:13 अपराह्न
in राज्य
0
Dehradun में ग्राम प्रधानों का बड़ा प्रदर्शन, सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम; 3 अक्टूबर को Secretariat कूच की चेतावनी

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले ग्राम प्रधानों का प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश सामने आया है। देहरादून और कालसी क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने देहरादून स्थित पंचायती राज कार्यालय के बाहर धरना देकर अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया। ग्राम प्रधान संगठन ने सरकार को मांगों पर कार्रवाई के लिए पांच दिन का अल्टीमेटम दिया है। मांगें पूरी नहीं होने पर 3 अक्टूबर को सचिवालय कूच करने की चेतावनी दी गई है।

You might also like

Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश

Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य

UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

ग्राम प्रधानों ने कहा कि उनकी मांगों को लंबे समय से उठाया जा रहा है और सरकार को ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े इन मुद्दों पर जल्द फैसला लेना चाहिए। संगठन ने चेतावनी दी कि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

ग्राम प्रधानों के मानदेय में बढ़ोतरी की मांग

ग्राम प्रधानों की प्रमुख मांगों में मानदेय बढ़ाना शामिल है। संगठन की मांग है कि ग्राम प्रधानों को कम से कम 20 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाए। इसके साथ ही ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों को भी प्रत्येक खुली बैठक में शामिल होने पर मानदेय देने की मांग की गई है।

प्रधानों का कहना है कि पंचायत स्तर पर जिम्मेदारियां बढ़ने के बावजूद मानदेय में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसलिए सरकार से मानदेय की व्यवस्था में बदलाव करने की मांग की गई है।

मनरेगा में Offline Attendance की मांग

ग्राम प्रधानों ने मनरेगा में मजदूरों की उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था को लेकर भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि उत्तराखंड पहाड़ी राज्य है और कई ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क की सुविधा या तो उपलब्ध नहीं है या बेहद कमजोर है। ऐसे में मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करना व्यावहारिक नहीं है।

प्रधानों ने मनरेगा में हाजिरी की व्यवस्था पूरी तरह ऑफलाइन करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे गांवों में रोजगार बढ़ाने और पलायन रोकने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा अकुशल श्रमिकों की दैनिक मजदूरी 600 रुपये और कुशल श्रमिकों की मजदूरी 800 रुपये करने की मांग भी रखी गई है।

पंचायतों के लिए Budget बढ़ाने की मांग

ग्राम प्रधानों ने राज्य वित्त और केंद्रीय वित्त से मिलने वाली धनराशि बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि राशि का निर्धारण जनसंख्या और भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर बढ़ाया जाना चाहिए, जिससे गांवों में विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जा सके।

संगठन ने जिला योजना में ग्राम पंचायतों की भागीदारी सुनिश्चित करने की भी मांग की है। उसके मुताबिक जिला योजना के तहत पास होने वाले प्रस्तावों को ग्राम पंचायतों की खुली बैठक में अनिवार्य रूप से पारित कराया जाना चाहिए। साथ ही जिला योजना की बैठक में ग्राम प्रधान संगठन को नामित सदस्य के तौर पर शामिल करने की मांग की गई है।

29 विभाग ग्राम पंचायतों को सौंपने की मांग

ग्राम प्रधानों ने पंचायतीराज एक्ट में शामिल सभी 29 विभागों को जल्द से जल्द ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने की मांग की है। उनका कहना है कि पंचायतों को अधिक अधिकार और जिम्मेदारी मिलने से स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित किया जा सकेगा।

इसके अलावा विधायक और सांसद निधि की तर्ज पर ग्राम प्रधान निधि बनाने की मांग भी की गई है। प्रधानों के अनुसार इससे आपदा, आगजनी जैसी घटनाओं के दौरान राहत कार्य और जरूरी विकास कार्यों के लिए तत्काल धन उपलब्ध कराया जा सकेगा।

10 लाख रुपये तक के काम पंचायत को देने की मांग

ग्राम प्रधानों ने मांग की है कि किसी भी विभाग से स्वीकृत 10 लाख रुपये तक के कार्यों की कार्यदायी संस्था ग्राम पंचायत को बनाया जाए। प्रधानों का कहना है कि इससे गांवों में ही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और पलायन को रोकने में मदद मिल सकती है।

इसके साथ ही पंचायतीराज विभाग की ओर से ग्राम प्रधानों के लिए स्वास्थ्य बीमा और जीवन बीमा की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई है। संगठन का कहना है कि इससे ग्राम प्रधानों और उनके परिवारों को सुरक्षा मिल सकेगी।

PM Awas की प्राथमिकता सूची में नाम जोड़ने की मांग

प्रधानों ने प्रधानमंत्री आवास प्लस सर्वे 2024 से जुड़ी समस्या भी उठाई। उनका कहना है कि सूची में नाम होने के बावजूद कई पात्र लोगों के नाम आवास सॉफ्टवेयर से तैयार प्राथमिकता सूची में नहीं आए हैं। इससे जरूरतमंद ग्रामीणों में नाराजगी है।

ग्राम प्रधानों ने ऐसे पात्र लोगों के नाम जल्द प्राथमिकता सूची में शामिल करने की मांग की है, ताकि उन्हें आवास योजना का लाभ मिल सके।

100 रुपये Monthly Tax की बाध्यता खत्म करने की मांग

ग्राम प्रधानों ने 16वें वित्त आयोग की नई गाइडलाइन के तहत ग्राम पंचायतों पर लगाए गए Tax collection के प्रावधान में संशोधन की मांग की है। प्रधानों के अनुसार पंचायतों को प्रत्येक परिवार से 100 रुपये प्रतिमाह यानी 1,200 रुपये सालाना टैक्स वसूलने को कहा गया है।

प्रधानों का कहना है कि निर्धारित टैक्स नहीं वसूलने पर पंचायतों को 16वें वित्त की राशि में सालाना 20 प्रतिशत कटौती का प्रावधान है। उन्होंने इस आदेश में संशोधन कर ग्राम पंचायतों को टैक्स लगाने की बाध्यता से मुक्त करने की मांग की है।

ग्राम प्रधान संगठन ने स्पष्ट किया है कि पांच दिन के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 3 अक्टूबर को सचिवालय कूच किया जाएगा। इसके बाद भी समाधान नहीं होने पर प्रदेशभर में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

Tags: DehradunGram PradhanMGNREGAPanchayati RajUttarakhand
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:45 अपराह्न
0
Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश

आजम खान और समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव की जेल में मुलाकात को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। गाजीपुर से बीजेपी...

Read moreDetails

Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:36 अपराह्न
0
Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की स्नातक सीटों के लिए मतदान के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को...

Read moreDetails

UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:29 अपराह्न
0
UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान जारी है। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी।...

Read moreDetails

UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:16 अपराह्न
0
UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बालिका शिक्षा को आधुनिक तकनीक और डिजिटल शिक्षण संसाधनों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा...

Read moreDetails

Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:06 अपराह्न
0
Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

दिल्ली हाईकोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रंका की याचिका पर बुधवार, 21 अक्टूबर को सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने कहा...

Read moreDetails
Next Post
Lucknow में Gyanesh Kumar के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, पुतले पर पोती कालिख; 2027 Election को लेकर उठे सवाल

Lucknow में Gyanesh Kumar के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, पुतले पर पोती कालिख; 2027 Election को लेकर उठे सवाल

ADVERTISEMENT

Related News

Allahabad HC Hijab Case: स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हेडस्कार्फ की मांग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Allahabad HC Hijab Case: स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हेडस्कार्फ की मांग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

25 अगस्त 2026 4:07 अपराह्न
India Powerful Country: 3 ताकतवर देशों में भारत की एंट्री! अमेरिका का नाम गायब, SCO मंच से बेलारूस के राष्ट्रपति ने किया बड़ा ऐलान

India Powerful Country: 3 ताकतवर देशों में भारत की एंट्री! अमेरिका का नाम गायब, SCO मंच से बेलारूस के राष्ट्रपति ने किया बड़ा ऐलान

2 सितम्बर 2026 2:27 अपराह्न
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 50% बढ़ा; अब हर साल मिलेगा 5 लाख का हेल्थ कवर

UP Panchayat Sahayak Salary: अब मिलेंगे 9,000 रुपये; नौकरी को लेकर भी योगी सरकार का बड़ा फैसला

16 सितम्बर 2026 3:07 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश
  • Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य
  • UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.