IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
Home राज्य

CM Dashboard Ranking में रामपुर ने फिर मारी बाजी, 9.58 अंक के साथ UP में नंबर-1; देखें Top 10 जिलों की लिस्ट

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
अगस्त 12, 2026
in राज्य
0
CM Dashboard Ranking में रामपुर ने फिर मारी बाजी, 9.58 अंक के साथ UP में नंबर-1; देखें Top 10 जिलों की लिस्ट

CM Dashboard Ranking में रामपुर ने फिर मारी बाजी

74
SHARES
1.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर योगी सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों का असर मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग में भी नजर आया है। जुलाई महीने की CM Dashboard Ranking में रामपुर ने एक बार फिर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले को 10 में से 9.58 अंक मिले हैं।

You might also like

FCRA Bill पर Keshav Maurya का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ‘दिन लदने वाले हैं’, विपक्ष पर साधा निशाना

Samrat Cabinet के बड़े फैसले: युवाओं को AI की Training, Student Credit Card पर भी बड़ा ऐलान

सावन शिवरात्रि पर CM योगी का खास अनुष्ठान, मानसरोवर मंदिर में किया रुद्राभिषेक; मांगा प्रदेशवासियों का कल्याण

रैंकिंग में शाहजहांपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर रहे। संबंधित जिलाधिकारियों के अनुसार, जनशिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, बेहतर फीडबैक तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार के प्रयासों के चलते जिलों को यह उपलब्धि मिली है।

9.58 अंक के साथ रामपुर फिर बना UP का नंबर-1 जिला

रामपुर के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के मुताबिक मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जिलों के प्रदर्शन का आकलन कई मानकों के आधार पर किया जाता है। इसमें जनशिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, शिकायतों पर हुई कार्रवाई, फीडबैक की गुणवत्ता और विभिन्न सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन शामिल है।

जुलाई में CM Dashboard के जरिए रामपुर की 59 योजनाओं और कार्यक्रमों की निगरानी की गई। इनमें से 56 कार्यक्रमों में जिले को A ग्रेड मिला। वैकल्पिक ऊर्जा, ऊर्जा, कृषि, समाज कल्याण, पंचायती राज, लोक निर्माण, नियोजन, ग्राम्य विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशुपालन, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, मत्स्य, उद्योग, सहकारिता और सिंचाई समेत कई विभागों में जिले ने निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत हासिल करते हुए A श्रेणी प्राप्त की।

रामपुर ने जुलाई की रैंकिंग में 9.58 अंक हासिल किए और प्रदेश में पहला स्थान पाया। खास बात यह है कि जिला पिछले कई महीनों से CM Dashboard की Top 10 Ranking में लगातार अपनी जगह बनाए हुए है।

9.43 अंक के साथ शाहजहांपुर दूसरे नंबर पर

शाहजहांपुर के जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि CM Dashboard के जरिए जिलों की प्रशासनिक दक्षता, विकास कार्यों और राजस्व प्रबंधन समेत विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति का मूल्यांकन किया जाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जिले में विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि CM Dashboard से मिलने वाली जनशिकायतों का भी तेजी से और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण किया जा रहा है। जुलाई की रैंकिंग में शाहजहांपुर को 10 में से 9.43 अंक मिले, जिसके साथ जिले ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया।

वहीं बरेली ने 9.40 अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान हासिल किया।

Top 10 में कौन-कौन से जिले शामिल?

जुलाई की CM Dashboard Ranking में अंबेडकरनगर ने 9.34 अंक के साथ चौथा स्थान हासिल किया। मैनपुरी 9.30 अंक के साथ पांचवें और आजमगढ़ 9.27 अंक के साथ छठे स्थान पर रहा।

महाराजगंज ने 9.25 अंक हासिल कर सातवां स्थान प्राप्त किया। बुलंदशहर और बागपत दोनों ने 9.23 अंक हासिल किए और संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर रहे। लखीमपुर खीरी ने 9.20 अंक के साथ नौवां स्थान हासिल किया।

वहीं सुल्तानपुर और सोनभद्र ने 9.18-9.18 अंक प्राप्त किए और दोनों जिले संयुक्त रूप से टॉप 10 में शामिल हुए। इस रैंकिंग से साफ है कि जिलों के बीच बेहतर प्रशासनिक प्रदर्शन और जनशिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है।

Tags: CM DashboardRampurUP GovernmentUttar PradeshYogi Adityanath
Share30Tweet19
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

FCRA Bill पर Keshav Maurya का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ‘दिन लदने वाले हैं’, विपक्ष पर साधा निशाना

by Team IBM News 24
अगस्त 12, 2026
0
FCRA Bill पर Keshav Maurya का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ‘दिन लदने वाले हैं’, विपक्ष पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने संसद में FCRA Bill का विरोध करने को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र...

Read moreDetails

Samrat Cabinet के बड़े फैसले: युवाओं को AI की Training, Student Credit Card पर भी बड़ा ऐलान

by Team IBM News 24
अगस्त 12, 2026
0
Samrat Cabinet के बड़े फैसले: युवाओं को AI की Training, Student Credit Card पर भी बड़ा ऐलान

Samrat Cabinet: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार, 12 अगस्त 2026 को हुई कैबिनेट बैठक में युवाओं, शिक्षा और रोजगार से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों...

Read moreDetails

सावन शिवरात्रि पर CM योगी का खास अनुष्ठान, मानसरोवर मंदिर में किया रुद्राभिषेक; मांगा प्रदेशवासियों का कल्याण

by Team IBM News 24
अगस्त 12, 2026
0
सावन शिवरात्रि पर CM योगी का खास अनुष्ठान, मानसरोवर मंदिर में किया रुद्राभिषेक; मांगा प्रदेशवासियों का कल्याण

सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के प्राचीन मानसरोवर मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। उन्होंने देवाधिदेव...

Read moreDetails
Next Post
सावन शिवरात्रि पर CM योगी का खास अनुष्ठान, मानसरोवर मंदिर में किया रुद्राभिषेक; मांगा प्रदेशवासियों का कल्याण

सावन शिवरात्रि पर CM योगी का खास अनुष्ठान, मानसरोवर मंदिर में किया रुद्राभिषेक; मांगा प्रदेशवासियों का कल्याण

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related News

राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

राम मंदिर में ध्वजारोहण के क्षण भक्तिमय हुई अयोध्या, चारों दिशाओं में गूंजा जय श्रीराम, श्रद्धालुओं को देवलोक की अनुभूति

नवम्बर 25, 2025
FCRA Bill पर Keshav Maurya का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ‘दिन लदने वाले हैं’, विपक्ष पर साधा निशाना

FCRA Bill पर Keshav Maurya का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ‘दिन लदने वाले हैं’, विपक्ष पर साधा निशाना

अगस्त 12, 2026
सावन शिवरात्रि पर CM योगी का खास अनुष्ठान, मानसरोवर मंदिर में किया रुद्राभिषेक; मांगा प्रदेशवासियों का कल्याण

सावन शिवरात्रि पर CM योगी का खास अनुष्ठान, मानसरोवर मंदिर में किया रुद्राभिषेक; मांगा प्रदेशवासियों का कल्याण

अगस्त 12, 2026

Browse by Category

  • राज्य
  • विविध

IBM News 24 is a Hindi-language news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • राज्य
  • विविध

BROWSE BY TAG

AI Training Bihar Cabinet Bihar News CM Dashboard CM Yogi FCRA Bill Gorakhpur News Keshav Maurya Mansarovar Temple Narendra Modi Rampur Rudrabhishek Samrat Chaudhary Sawan Shivratri SP Congress Student Credit Card UP Government UP Politics Uttar Pradesh Yogi Adityanath

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.