IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home विदेश

Amit Shah Vande Mataram Row: सोनिया गांधी पर बरसे अमित शाह, बोले- ‘कांग्रेस को देश से मांगनी चाहिए माफी’

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
16 अगस्त 2026 2:38 अपराह्न
in विदेश
0
Amit Shah Vande Mataram Row: सोनिया गांधी पर बरसे अमित शाह, बोले- 'कांग्रेस को देश से मांगनी चाहिए माफी'

सोनिया गांधी पर बरसे अमित शाह, बोले- 'कांग्रेस को देश से मांगनी चाहिए माफी'

Amit Shah Vande Mataram Row: वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस मुख्यालय से शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक बयानबाजी के बीच और गरमा गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार, 16 अगस्त को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में इस मुद्दे पर कांग्रेस और सोनिया गांधी पर तीखा हमला बोला। अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के चलते वंदे मातरम को भुला दिया था और अब पार्टी को इस मामले में देश से माफी मांगनी चाहिए।

You might also like

Russia Ukraine War: यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा Drone Attack! 822 ड्रोन से मचा हड़कंप, मिसाइल फ्यूल फैसिलिटी भी निशाने पर

Indonesia Earthquake: कुछ घंटों में दूसरी बार कांपी धरती, 6.8 की तीव्रता से दहशत

Indus Water Treaty पर MJ Akbar का Pakistan को दो टूक, बोले- ‘खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते’

कांग्रेस मुख्यालय में Vande Mataram को लेकर क्या हुआ?

दरअसल, स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नेता मौजूद थे। ध्वजारोहण के बाद वंदे मातरम का गान किया गया।

इसी दौरान एक वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इसमें सोनिया गांधी कुछ इशारा करती हुई दिखाई दीं। दावा किया गया कि उन्होंने वंदे मातरम का गान जारी रहने पर आपत्ति जताई और कांग्रेस अध्यक्ष से इसे रोकने के लिए कहा। हालांकि, कांग्रेस ने इन दावों पर सफाई देते हुए कहा कि कार्यक्रम में पूरा वंदे मातरम गाया गया था।

‘सोनिया गांधी को ये रास नहीं आता’ – अमित शाह

अमित शाह ने चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस मुख्यालय में हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा, ‘कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर वंदे मातरम का गान हो रहा था. चालू गान में कांग्रेस की नेत्री, सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष को गान रोकने की बात कही. हम सब टीवी पर देखते रह गए. 80 साल के बाद बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का ये अमर गान, जब फिर से सम्मान प्राप्त कर रहा है, वो भी सोनिया गांधी को रास नहीं आता है.’

गृहमंत्री ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता इस पूरे मामले को देख रही है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम जैसे राष्ट्रीय महत्व के गीत का गान अधूरा छोड़ने की बात सोचना भी गलत है।

‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए’

अमित शाह ने सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘140 करोड़ जनता आपको देख रही है. आपके द्वारा किया गया ये पाप इस देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी. कोई स्वप्न में भी कैसे सोच सकता है कि वंदे मातरम का गान अधूरा छोड़ दिया जाए? कांग्रेस के लोगों को शर्म आनी चाहिए और थोड़ी भी शर्म बची है तो दोनों हाथ जोड़कर बंकिम बाबू और देश की जनता से उन्हें माफी मांगनी चाहिए.’

उन्होंने कहा कि वंदे मातरम सिर्फ एक गीत नहीं बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण रचना है। अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वोट बैंक के लालच में इस गीत को भुला दिया था।

‘कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए भुलाया वंदे मातरम’

अमित शाह ने कहा, ‘कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था. बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की वो अमर कृति, एक गान के दो शब्द, वंदे मातरम, ‘भारत माता की मैं वंदना करता हूं’ ये बोलते हुए हजारों-लाखों लोग फांसी के फंदे पर चढ़ गए थे. कांग्रेस को वोट बैंक का लालच था. वंदे मातरम के प्राकट्य का यह 150वां साल है. लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे मातरम को फिर से एक नया आयुष्य देने का काम किया है.’

अमित शाह के इस बयान के बाद वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक विवाद के और बढ़ने के संकेत हैं। एक ओर बीजेपी इस घटना को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठा रही है, वहीं कांग्रेस ने पहले ही पूरे वंदे मातरम के गाए जाने की बात कहकर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज किया है।

Tags: Amit ShahBJPCongressSonia GandhiVande Mataram
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Russia Ukraine War: यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा Drone Attack! 822 ड्रोन से मचा हड़कंप, मिसाइल फ्यूल फैसिलिटी भी निशाने पर

by Team IBM News 24
16 अगस्त 2026 8:19 अपराह्न
0
Russia Ukraine War: यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा Drone Attack! 822 ड्रोन से मचा हड़कंप, मिसाइल फ्यूल फैसिलिटी भी निशाने पर

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में रविवार, 16 अगस्त को एक बार फिर बड़े हमलों का दौर देखने को मिला। यूक्रेन ने रूस...

Read moreDetails

Indonesia Earthquake: कुछ घंटों में दूसरी बार कांपी धरती, 6.8 की तीव्रता से दहशत

by Team IBM News 24
15 अगस्त 2026 7:11 अपराह्न
0
Indonesia Earthquake: कुछ घंटों में दूसरी बार कांपी धरती, 6.8 की तीव्रता से दहशत

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में शनिवार को कुछ ही घंटों के भीतर दूसरी बार तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। नॉर्थ सुमात्रा में 6.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज...

Read moreDetails

Indus Water Treaty पर MJ Akbar का Pakistan को दो टूक, बोले- ‘खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते’

by Team IBM News 24
14 अगस्त 2026 5:20 अपराह्न
0
Indus Water Treaty पर MJ Akbar का Pakistan को दो टूक, बोले- ‘खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते’

MJ Abkar on Indus Water Treaty: सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान को विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने शुक्रवार को कड़ा संदेश दिया। उनका यह बयान पाकिस्तान के...

Read moreDetails

Pakistan का फिर दर्द छलका, ‘Islamabad MoU’ को बताया आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता; अमेरिका से लगाई गुहार

by Team IBM News 24
14 अगस्त 2026 5:10 अपराह्न
0
Pakistan का फिर दर्द छलका, ‘Islamabad MoU’ को बताया आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता; अमेरिका से लगाई गुहार

Islamabad MoU: पाकिस्तान की आर्थिक और राजनीतिक स्थिति लगातार चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। इसी बीच पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के एक बयान ने देश...

Read moreDetails
Next Post
Varanasi Airport Firing: एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 Ground Staff घायल; जानें कैसे हुआ हादसा

Varanasi Airport Firing: एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 Ground Staff घायल; जानें कैसे हुआ हादसा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT

Related News

UP Election से पहले Mayawati का ब्राह्मणों को बड़ा संदेश, अंटू मिश्रा के निष्कासन के बाद बोलीं- ‘सर्वसमाज की नीति जारी रहेगी’

UP Election से पहले Mayawati का ब्राह्मणों को बड़ा संदेश, अंटू मिश्रा के निष्कासन के बाद बोलीं- ‘सर्वसमाज की नीति जारी रहेगी’

14 अगस्त 2026 5:37 अपराह्न
Consumer Commission पर Supreme Court सख्त, कहा- रिटायर्ड जजों का 'आरामगाह' नहीं, वर्षों से लंबित मामलों पर जताई नाराजगी

Consumer Commission पर Supreme Court सख्त, कहा- रिटायर्ड जजों का ‘आरामगाह’ नहीं, वर्षों से लंबित मामलों पर जताई नाराजगी

13 अगस्त 2026 3:23 अपराह्न
Bharat Tiwari Encounter: क्या भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान के बाद Samrat सरकार पर सवाल

Bharat Tiwari Encounter: क्या भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान के बाद Samrat सरकार पर सवाल

13 अगस्त 2026 7:48 अपराह्न

Browse by Category

  • देश
  • राज्य
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • देश
  • राज्य
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर

RECENT NEWS

  • UP News: Gen Z को गो सेवा से जोड़ेगी योगी सरकार, गांव-गांव बनेंगे 10 हजार ‘गो मित्र’; जानें पूरा प्लान
  • Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: CM योगी ने अटल जी को दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘राष्ट्र प्रथम’ ही था जीवन का ध्येय
  • UP Politics: अखिलेश यादव का RLD पर तंज, बोले- ‘चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए’

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.