IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home विदेश

Russia Ukraine War: यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा Drone Attack! 822 ड्रोन से मचा हड़कंप, मिसाइल फ्यूल फैसिलिटी भी निशाने पर

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
16 अगस्त 2026 8:19 अपराह्न
in विदेश
0
Russia Ukraine War: यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा Drone Attack! 822 ड्रोन से मचा हड़कंप, मिसाइल फ्यूल फैसिलिटी भी निशाने पर

यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा Drone Attack!

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में रविवार, 16 अगस्त को एक बार फिर बड़े हमलों का दौर देखने को मिला। यूक्रेन ने रूस पर अब तक के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक को अंजाम दिया। रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, रातभर में यूक्रेन के 822 ड्रोन को मार गिराया गया। इन हमलों में कम से कम छह लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।

You might also like

रूस चुनाव में पुतिन की पार्टी का दबदबा, United Russia ने जीतीं रिकॉर्ड 355 सीटें

Russia पर Ukraine का अब तक का सबसे बड़ा Drone Attack! 1600 से ज्यादा ड्रोन रोके, 2 की मौत

Sheikh Hasina पर बांग्लादेश का बड़ा दबाव, भारत से प्रत्यर्पण की मांग तेज, रिश्तों को लेकर रखी ये शर्त

वहीं, रूस ने भी 15-16 अगस्त की रात यूक्रेन के कई इलाकों पर हवाई हमले किए। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, एक स्टील प्लांट पर हुए हमले में दो लोगों की मौत हुई और 14 लोग घायल हुए। हमलों से प्लांट के बिजली उत्पादन और ब्लास्ट फर्नेस सेक्टर को नुकसान पहुंचा है, जिसके कारण उत्पादन प्रक्रिया आंशिक रूप से प्रभावित हुई है।

रूस में ड्रोन हमले के बाद आसमान में छाया धुआं

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में पोडोलस्क स्थित वाइल्डबेरीज के एक गोदाम के आसपास भारी धुआं उठता दिखाई दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन की ओर से इस इलाके को भी निशाना बनाया गया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि देश के अलग-अलग हिस्सों में रातभर चले हमलों के दौरान 822 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट किए गए।

मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रे वोरोब्योव ने बताया कि संघर्ष शुरू होने के बाद से मॉस्को क्षेत्र पर हुए सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक में 83 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हुई है। पोडोलस्क इलाके में कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी दी गई है।

‘रूस ने 822 यूक्रेनी ड्रोन गिराए’

रॉयटर्स के मुताबिक, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा, ‘हाल के हमलों में उसने पूरे देश में यूक्रेन के 822 ड्रोन गिराए हैं. मॉस्कों क्षेत्र के गवर्नर आंद्रे वोरोब्योव ने कहा है कि संघर्ष शुरू होने के बाद से मॉस्कों क्षेत्र पर हुए सबसे बड़े यूक्रेनी ड्रोन हमलों में से एक में 83 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई है. पोडोलस्क इलाके में कई लोग घायल हुए हैं. रूस के सबसे बड़े ऑनलाइन रिटेल, वाइल्डबेरीज के एक गोदाम में हमला हुआ है.’

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन हाल के हफ्तों में वाइल्डबेरीज को निशाना बना रहा है। इसे रूस के आर्थिक बुनियादी ढांचे को प्रभावित करने की व्यापक कोशिश का हिस्सा बताया गया है। वहीं, दक्षिणी रूसी शहर बेलगोरोद के पास एक बस पर हुए ड्रोन हमले में भी एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि क्षेत्रीय गवर्नर ने की है।

यूक्रेन ने यह भी दावा किया है कि उसने रातभर रूस के रोस्तोव क्षेत्र में मिसाइल ईंधन बनाने वाली एक सुविधा को निशाना बनाया। इस हमले को यूक्रेन की ओर से रूस के सैन्य बुनियादी ढांचे पर एक महत्वपूर्ण कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

Russia-Ukraine War में दोनों तरफ से हमले तेज

पिछले कुछ हफ्तों में रूस और यूक्रेन दोनों ने एक-दूसरे के ठिकानों पर हमले तेज किए हैं। रूस ने पिछले सप्ताह रोमानिया की सीमा के करीब डेन्यूब नदी पर स्थित यूक्रेन के सबसे बड़े अनाज निर्यात बंदरगाह को निशाना बनाया था।

इसके जवाब में यूक्रेन ने रूस की तेल रिफाइनरियों समेत कई महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमले बढ़ाए हैं। दोनों पक्षों की ओर से काला सागर में मौजूद कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाए जाने की भी खबरें सामने आई हैं।

रूसी हमलों से कीव के दो जिलों में लगी आग

यूक्रेन की राजधानी कीव भी रूसी हमलों से प्रभावित हुई। मेयर विटाली क्लिट्सको ने कहा, ‘रविवार सुबह कीव पर रूसी मिसाइल हमले के कारण राजधानी में कम से कम दो जिलों में आग लग गई. शहर के सैन्य प्रशासन का कहना है कि तीन लोग घायल हुए हैं. कीव क्षेत्र के गवर्नर टिमुर त्काचेंकों ने कहा, पूरे इलाके में ड्रोन हमलों में एक बच्चे समेत तीन अन्य लोग घायल हुए हैं. रोमानिया के ऊपर ड्रोन गिराया गया है.’

रूसी हमलों के बाद कीव और आसपास के इलाकों में नुकसान की जानकारी सामने आई है। वहीं, यूक्रेन के हमलों ने रूस के कई क्षेत्रों में भी तनाव बढ़ा दिया है। लगातार बढ़ते Drone Attacks के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध में आने वाले दिनों में संघर्ष और तेज होने की आशंका बनी हुई है।

Tags: KyivRussia Drone AttackRussia Ukraine WarUkraine Attack
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

रूस चुनाव में पुतिन की पार्टी का दबदबा, United Russia ने जीतीं रिकॉर्ड 355 सीटें

by Team IBM News 24
21 सितम्बर 2026 4:13 अपराह्न
0
रूस चुनाव में पुतिन की पार्टी का दबदबा, United Russia ने जीतीं रिकॉर्ड 355 सीटें

रूस में तीन दिन तक चले संसदीय चुनाव के शुरुआती नतीजों में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समर्थन वाली United Russia पार्टी ने 450 सदस्यीय स्टेट ड्यूमा में रिकॉर्ड...

Read moreDetails

Russia पर Ukraine का अब तक का सबसे बड़ा Drone Attack! 1600 से ज्यादा ड्रोन रोके, 2 की मौत

by Team IBM News 24
20 सितम्बर 2026 5:26 अपराह्न
0
Russia पर Ukraine का अब तक का सबसे बड़ा Drone Attack! 1600 से ज्यादा ड्रोन रोके, 2 की मौत

यूक्रेन ने रूस के मॉस्को क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला किया है। रूसी अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार से अब तक 1,600 से अधिक ड्रोन को अलग-अलग...

Read moreDetails

Sheikh Hasina पर बांग्लादेश का बड़ा दबाव, भारत से प्रत्यर्पण की मांग तेज, रिश्तों को लेकर रखी ये शर्त

by Team IBM News 24
18 सितम्बर 2026 12:31 अपराह्न
0
Sheikh Hasina पर बांग्लादेश का बड़ा दबाव, भारत से प्रत्यर्पण की मांग तेज, रिश्तों को लेकर रखी ये शर्त

भारत और बांग्लादेश के बीच पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री तारिक रहमान सरकार ने कहा है...

Read moreDetails

ट्रंप-शी मुलाकात से पहले बड़ी तैयारी, 30 अरब डॉलर के सामान पर घट सकता है Tariff!

by Team IBM News 24
17 सितम्बर 2026 4:35 अपराह्न
0
ट्रंप-शी मुलाकात से पहले बड़ी तैयारी, 30 अरब डॉलर के सामान पर घट सकता है Tariff!

अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से जारी ट्रेड टेंशन को कम करने की दिशा में एक बड़ी पहल की तैयारी चल रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

Read moreDetails

Arabian Sea में India-Pakistan Navy की टक्कर, पाकिस्तान के जहाज ने की ऐसी हरकत; भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध

by Team IBM News 24
16 सितम्बर 2026 2:18 अपराह्न
0
Arabian Sea में India-Pakistan Navy की टक्कर, पाकिस्तान के जहाज ने की ऐसी हरकत; भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध

अरब सागर में भारतीय और पाकिस्तानी नौसेना के जहाजों के बीच टक्कर की घटना सामने आई है। यह घटना 15 सितंबर की शाम उत्तरी अरब सागर में हुई,...

Read moreDetails
Next Post
UP Politics: अखिलेश यादव का RLD पर तंज, बोले- 'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए'

UP Politics: अखिलेश यादव का RLD पर तंज, बोले- 'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए'

ADVERTISEMENT

Related News

Akhilesh Yadav Chavanni Statement: मायावती का पलटवार, बोलीं- Jat समाज से तुरंत माफी मांगें सपा प्रमुख

Akhilesh Yadav Chavanni Statement: मायावती का पलटवार, बोलीं- Jat समाज से तुरंत माफी मांगें सपा प्रमुख

22 अगस्त 2026 12:04 अपराह्न
Gen Z को साधने का BJP का Mega Plan! Coaching से College तक जाएंगे सांसद-विधायक, ऐसे होगा Youth Connect

Gen Z को साधने का BJP का Mega Plan! Coaching से College तक जाएंगे सांसद-विधायक, ऐसे होगा Youth Connect

19 अगस्त 2026 8:51 अपराह्न
Sonia Gandhi Book: Belonging में खुलेंगे जिंदगी के कई राज, Rajiv Gandhi से मुलाकात से लेकर PM पद ठुकराने तक की कहानी

Sonia Gandhi Book: Belonging में खुलेंगे जिंदगी के कई राज, Rajiv Gandhi से मुलाकात से लेकर PM पद ठुकराने तक की कहानी

19 अगस्त 2026 12:14 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • UP Police के 16 वीर जवानों को राष्ट्रपति वीरता पदक, शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार की पत्नी भी सम्मानित
  • Akash Anand ने फिर मायावती से मांगी माफी, बोले- ‘मेरी चुप्पी को गलत समझा’, BSP को लेकर भी किया बड़ा ऐलान
  • Gandhi Jayanti पर PM Modi और Rahul Gandhi बच्चों संग दिखे, सामने आयी तस्वीरें जिसने खींचा सबका ध्यान

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.