IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

Mayawati का बड़ा फैसला, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी; 2027 चुनाव से पहले BSP का बड़ा Move

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
19 अगस्त 2026 12:48 अपराह्न
in राज्य
0
Mayawati का बड़ा फैसला, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी; 2027 चुनाव से पहले BSP का बड़ा Move

Mayawati का बड़ा फैसला, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी;

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा को लेकर बड़ा फैसला किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा को अब चुनाव आयोग से जुड़े महत्वपूर्ण कामों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। मायावती का यह ऐलान ऐसे समय हुआ है, जब पिछले सप्ताह सतीश चंद्र मिश्रा के भांजे अनंत मिश्रा उर्फ अंटू को पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद मिश्रा की भूमिका को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे।

You might also like

Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश

Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य

UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

सतीश चंद्र मिश्रा को चुनाव आयोग से जुड़े काम की जिम्मेदारी

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी अपने बयान में सतीश चंद्र मिश्रा की नई जिम्मेदारी की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “बहुजन समाज पार्टी के काफी लम्बे अरसे से चले आ रहे राष्ट्रीय महासचिव, वरिष्ठ अधिवक्ता व बसपा शासनकाल में यूपी के महाधिवक्ता, उत्तर प्रदेश बार काउन्सिल के कई बार अध्यक्ष तथा बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं कई बार बसपा के राज्यसभा सांसद रहे सतीश चन्द्र मिश्र को, पार्टी द्वारा लीगल व मीडिया आदि के साथ-साथ अब चुनाव आयोग सम्बंधी कार्यों की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है, जो कि खासकर आगामी विधानसभा आमचुनाव के दौरान कई मायने में इनकी अहम् भूमिका रहेगी.”

मायावती के इस फैसले के बाद सतीश चंद्र मिश्रा को लेकर चल रही अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। मिश्रा लंबे समय से BSP में महत्वपूर्ण संगठनात्मक और कानूनी भूमिका निभाते रहे हैं और अब आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़े चुनाव आयोग के कार्यों में भी उनकी अहम भूमिका रहने वाली है।

2027 चुनाव की तैयारियों में जुटी BSP

मायावती ने अपने बयान में कहा कि BSP उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने और पार्टी के जनाधार को सर्वसमाज में बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। इसी क्रम में पार्टी उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया भी जारी है।

उन्होंने बताया कि पार्टी के विधानसभा स्तर के कार्यकर्ता सम्मेलनों में उम्मीदवारों के नाम घोषित करने की प्रक्रिया भी चल रही है। मायावती के मुताबिक, BSP की इन चुनावी तैयारियों को लेकर विरोधी दलों में बेचैनी दिखाई दे रही है और आने वाले समय में सत्ताधारी बीजेपी समेत अन्य विरोधी दलों में बदलाव होना स्वाभाविक है।

ब्राह्मण वोटर्स पर BSP का फोकस

मायावती ने अपने बयान में ब्राह्मण समाज का भी विशेष तौर पर उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि BSP सर्वसमाज में अपना आधार मजबूत करने के साथ खासकर ब्राह्मण समाज को पार्टी से जोड़ने पर जोर दे रही है।

मायावती ने कहा कि वर्ष 2007 की तरह पूर्ण बहुमत की BSP सरकार बनाने की तैयारी के तहत पार्टी ने ब्राह्मण समाज के लोगों को उम्मीदवार बनाना शुरू किया है। उनके अनुसार, इस कदम के बाद विरोधी दलों में इसे लेकर चर्चा और चिंता दोनों स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं।

BSP प्रमुख ने पार्टी समर्थकों से विरोधी दलों के कथित हथकंडों को लेकर सतर्क रहने की अपील भी की। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मायावती के इस बयान और सतीश चंद्र मिश्रा को दी गई नई जिम्मेदारी को पार्टी की चुनावी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Tags: BSPMayawatiSatish Chandra MishraUP Politics
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:45 अपराह्न
0
Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश

आजम खान और समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव की जेल में मुलाकात को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। गाजीपुर से बीजेपी...

Read moreDetails

Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:36 अपराह्न
0
Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की स्नातक सीटों के लिए मतदान के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ सीट शेयरिंग को...

Read moreDetails

UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

by Team IBM News 24
23 अक्टूबर 2026 5:29 अपराह्न
0
UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान जारी है। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 4 बजे तक चलेगी।...

Read moreDetails

UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:16 अपराह्न
0
UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बालिका शिक्षा को आधुनिक तकनीक और डिजिटल शिक्षण संसाधनों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा...

Read moreDetails

Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:06 अपराह्न
0
Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

दिल्ली हाईकोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रंका की याचिका पर बुधवार, 21 अक्टूबर को सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने कहा...

Read moreDetails
Next Post
Modi Cabinet का बड़ा फैसला, 13 हजार करोड़ से ज्यादा के Railway-Highway Projects को मंजूरी

Modi Cabinet का बड़ा फैसला, 13 हजार करोड़ से ज्यादा के Railway-Highway Projects को मंजूरी

ADVERTISEMENT

Related News

Mulayam Singh को Padma Vibhushan देने पर Rajnath Singh से पूछा तीखा सवाल, रक्षा मंत्री ने दिया ऐसा जवाब!

Mulayam Singh को Padma Vibhushan देने पर Rajnath Singh से पूछा तीखा सवाल, रक्षा मंत्री ने दिया ऐसा जवाब!

16 अक्टूबर 2026 4:51 अपराह्न
Sambit Patra का Jantar Mantar Protest पर बड़ा हमला, बोले- ‘अराजकतावादियों का फ्लॉप शो नहीं चलेगा’

Sambit Patra का Jantar Mantar Protest पर बड़ा हमला, बोले- ‘अराजकतावादियों का फ्लॉप शो नहीं चलेगा’

10 अक्टूबर 2026 3:02 अपराह्न
Jewar Airport का नाम PM नरेंद्र मोदी के नाम पर होगा, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

Jewar Airport का नाम PM नरेंद्र मोदी के नाम पर होगा, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

9 अक्टूबर 2026 1:37 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • Azam Khan-Akhilesh Yadav Meeting: जेल में मुलाकात पर BJP सांसद संगीता बलवंत का सपा पर हमला, बोलीं- अपने कर्मों का भुगतान कर रहे अखिलेश
  • Akhilesh Yadav का बड़ा बयान: कांग्रेस के साथ 170 सीटों पर क्या बनी बात? बोले- BJP को हराना हमारा लक्ष्य
  • UP MLC Election 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर वोटिंग, जानें कहां कितनी वोटिंग

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.