IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home देश

Gurmeet Ram Rahim फिर जेल से बाहर आया तो भड़की कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- ‘मगरमच्छ के आंसू बहा ले BJP…’

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
25 अगस्त 2026 12:36 अपराह्न
in देश
0
Gurmeet Ram Rahim फिर जेल से बाहर आया तो भड़की कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- ‘मगरमच्छ के आंसू बहा ले BJP…’

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। रेप के मामले में दोषी राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से 21 दिन की फरलो मिली है। उसके जेल से बाहर आने पर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए उसे संरक्षण देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि गंभीर अपराध में दोषी ठहराए गए व्यक्ति को बार-बार पैरोल और फरलो कैसे मिल रही है।

You might also like

Parliament Committee में हंगामा! Pellet Gun और Jantar Mantar लाठीचार्ज पर चर्चा की मांग, चेयरमैन ने कहा- सिर्फ Agenda पर बात होगी

Banke Bihari Temple: चढ़ावे की रकम पर SC सख्त, कहा- ‘दान का एक-एक पैसा पहले भगवान के खजाने में जमा हो’

TMC Rebel MPs Supreme Court Notice: 20 बागी सांसदों को SC का Notice, कल्याण बनर्जी बोले- ‘अब अगला नंबर विधायकों का…’

Ram Rahim के बाहर आते ही कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता पवन खेड़ा ने राम रहीम के जेल से बाहर आने को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने महिला आरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर बीजेपी के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा, ”हम अच्छी तरह जानते हैं कि यह पार्टी रेपिस्ट का साथ देने वाली और महिलाओं के खिलाफ है. रेप केस में दोषी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह 20 साल की सजा काट रहा है, उसे 17वीं बार पैरोल मिली है. 2017 में अपनी गिरफ्तारी के बाद से वह अब तक 450 से ज्यादा दिन जेल से बाहर बिता चुका है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी बेटियां सुरक्षित रहें, तो इस देश को बीजेपी से आजाद कराएं.”

पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि बीजेपी महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर केवल दिखावा करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी चाहे महिलाओं के आरक्षण और महिला सशक्तिकरण के नाम पर कितने भी मगरमच्छ के आंसू बहाए, यह सब सस्ते टीवी सीरियल जैसा ड्रामा है।

17वीं बार जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

अगस्त 2017 में रेप मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद गुरमीत राम रहीम सिंह का जेल से बाहर आने का यह 17वां मौका है। इस साल भी वह तीसरी बार जेल से बाहर आया है। इस बार उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है।

फरलो की अवधि के दौरान राम रहीम सिरसा स्थित अपने डेरा मुख्यालय में रहेगा। दोषी करार दिए जाने के बाद से उसे कई बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है, जिसे लेकर राजनीतिक स्तर पर भी लगातार सवाल उठते रहे हैं।

राम रहीम को दो साध्वियों से रेप के मामले में 2017 में दोषी ठहराया गया था। इसके बाद उसे 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। अब एक बार फिर उसके जेल से बाहर आने को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी और हरियाणा सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।

पत्रकार हत्याकांड में बरी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

राम रहीम को मार्च में पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने वर्ष 2002 में एक पत्रकार की हत्या के मामले में बरी कर दिया था। इस मामले में विशेष सीबीआई अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हाई कोर्ट के फैसले के बाद मृतक पत्रकार के परिवार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।

10 अगस्त को इस मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा सरकार के रुख पर अहम टिप्पणी की थी। सुनवाई के दौरान राम रहीम के वकील ने बताया कि हरियाणा सरकार ने हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए कोई अपील दाखिल नहीं की है।

इस पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत ने टिप्पणी करते हुए कहा, ”हम जानते हैं कि शायद राज्य सरकार अपील में नहीं आएगी.”

राम रहीम को बार-बार मिलने वाली पैरोल और फरलो को लेकर पहले भी राजनीतिक विवाद सामने आते रहे हैं। इस बार 21 दिन की फरलो पर उसके जेल से बाहर आने के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरा है।

Tags: BJPCongressGurmeet Ram RahimPawan Khera
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Parliament Committee में हंगामा! Pellet Gun और Jantar Mantar लाठीचार्ज पर चर्चा की मांग, चेयरमैन ने कहा- सिर्फ Agenda पर बात होगी

by Team IBM News 24
25 अगस्त 2026 5:24 अपराह्न
0
Parliament Committee में हंगामा! Pellet Gun और Jantar Mantar लाठीचार्ज पर चर्चा की मांग, चेयरमैन ने कहा- सिर्फ Agenda पर बात होगी

संसद की गृह मामलों की कमेटी की बैठक में मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को उस समय हंगामा हो गया, जब विपक्षी सदस्यों ने पैलेट गन के कथित इस्तेमाल...

Read moreDetails

Banke Bihari Temple: चढ़ावे की रकम पर SC सख्त, कहा- ‘दान का एक-एक पैसा पहले भगवान के खजाने में जमा हो’

by Team IBM News 24
25 अगस्त 2026 4:57 अपराह्न
0
Banke Bihari Temple: चढ़ावे की रकम पर SC सख्त, कहा- ‘दान का एक-एक पैसा पहले भगवान के खजाने में जमा हो’

वृंदावन के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं के दान और चढ़ावे की रकम में कथित हेराफेरी के आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया...

Read moreDetails

TMC Rebel MPs Supreme Court Notice: 20 बागी सांसदों को SC का Notice, कल्याण बनर्जी बोले- ‘अब अगला नंबर विधायकों का…’

by Team IBM News 24
25 अगस्त 2026 4:45 अपराह्न
0
TMC Rebel MPs Supreme Court Notice: 20 बागी सांसदों को SC का Notice, कल्याण बनर्जी बोले- ‘अब अगला नंबर विधायकों का…’

तृणमूल कांग्रेस (TMC) में चल रही अंदरूनी खींचतान और पार्टी से अलग होकर नई राजनीतिक पार्टी में शामिल हुए सांसदों के खिलाफ कार्रवाई का मामला अब सुप्रीम कोर्ट...

Read moreDetails

India Missile Production: युद्ध के समय नहीं होगी मिसाइलों की कमी, DRDO की Technology अब भारतीय कंपनियों को

by Team IBM News 24
25 अगस्त 2026 4:36 अपराह्न
0
India Missile Production: युद्ध के समय नहीं होगी मिसाइलों की कमी, DRDO की Technology अब भारतीय कंपनियों को

भारत में मिसाइल सिस्टम के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए रक्षा मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने DRDO की ओर से विकसित...

Read moreDetails

Rahul Gandhi Manusmriti Statement: भड़के शंकराचार्य, बोले- सनातन पर टिप्पणी से पहले करें शास्त्रीय अध्ययन

by Team IBM News 24
25 अगस्त 2026 12:15 अपराह्न
0
Rahul Gandhi Manusmriti Statement: भड़के शंकराचार्य, बोले- सनातन पर टिप्पणी से पहले करें शास्त्रीय अध्ययन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मनुस्मृति को लेकर दिए गए बयान पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान को सनातन...

Read moreDetails
Next Post
UP में चीनी की कमी नहीं! CM योगी का बड़ा दावा- सात महीने का Stock है तैयार, महंगी चीनी बेचने पर 1076 के करें शिकायत

UP में चीनी की कमी नहीं! CM योगी का बड़ा दावा- सात महीने का Stock है तैयार, महंगी चीनी बेचने पर 1076 के करें शिकायत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT

Related News

PM Modi ने 7 शक्तियों को क्यों कहा ‘सप्तधारा’? सनातन परंपरा से जुड़ा है गहरा Connection

PM Modi ने 7 शक्तियों को क्यों कहा ‘सप्तधारा’? सनातन परंपरा से जुड़ा है गहरा Connection

15 अगस्त 2026 5:23 अपराह्न
UP Politics: संजय निषाद का अखिलेश यादव पर बड़ा तंज, बोले- सत्ता में रहते शहीदों को याद किया होता तो...

UP Politics: संजय निषाद का अखिलेश यादव पर बड़ा तंज, बोले- सत्ता में रहते शहीदों को याद किया होता तो…

16 अगस्त 2026 3:09 अपराह्न
Lucknow में दिखा ‘Mini India’ का शानदार नजारा! राम-सीता की झांकी से लोकनृत्यों तक छाया देशभक्ति का रंग

Lucknow में दिखा ‘Mini India’ का शानदार नजारा! राम-सीता की झांकी से लोकनृत्यों तक छाया देशभक्ति का रंग

15 अगस्त 2026 7:54 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

RECENT NEWS

  • UP Government Jobs: युवाओं के लिए CM योगी का बड़ा ऐलान, 6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां देने का दावा
  • Parliament Committee में हंगामा! Pellet Gun और Jantar Mantar लाठीचार्ज पर चर्चा की मांग, चेयरमैन ने कहा- सिर्फ Agenda पर बात होगी
  • Iran पर Trump का बड़ा Action! भारत स्थित कंपनियों पर US Sanctions, पेट्रोलियम कारोबार बना वजह

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.