IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

चंपत राय की वापसी पर लगा ब्रेक! Govind Dev Giri बने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव, अब संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
2 सितम्बर 2026 8:09 अपराह्न
in राज्य
0
चंपत राय की वापसी पर लगा ब्रेक! Govind Dev Giri बने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव, अब संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव पद को लेकर बड़ा फैसला लिया है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष रहे गोविंद देव गिरी को अब महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कृष्णा मोहन के पद छोड़ने के बाद हुई है। कृष्णा मोहन ने बताया कि वह 6 जुलाई से अंतरिम महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब यह महत्वपूर्ण दायित्व गोविंद देव गिरी के पास होगा।

You might also like

कांग्रेस में शामिल होते ही Asim Waqar का बड़ा बयान! बोले- राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहता हूं, मेरा कोई निजी पद का मकसद नहीं

राम मंदिर को मिला पहला CEO! एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, जानिए क्या होगा काम

नौकरी, Tablet, Startup और Scooty तक… CM Yogi के युवाओं के लिए 7 बड़े ऐलान, जानिए किसे मिलेगा फायदा

गोविंद देव गिरी इससे पहले राम मंदिर ट्रस्ट में कोषाध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे। उनकी नई नियुक्ति के बाद चंपत राय की ट्रस्ट में वापसी की संभावनाओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं और फिलहाल उनके लौटने के रास्ते बंद होते नजर आ रहे हैं।

आलोक कुमार ने गोविंद देव गिरी को दी शुभकामनाएं

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने बयान जारी कर गोविंद देव गिरी की नियुक्ति का स्वागत किया। उन्होंने कहा, “अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. यह हम सब के लिए आनंद की बात है कि पूज्य गोविंद देव गिरी अब श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री होंगे. हम गोविंद देव गिरि महाराज को महामंत्री का दायित्व ग्रहण करने पर श्रद्धापूर्वक शुभकामनाएं देते है. हमें विश्वास है कि उनका नेतृत्व हम सबके लिए मार्गदर्शक होगा.”

ट्रस्ट के इस फैसले के बाद गोविंद देव गिरी अब महासचिव के तौर पर मंदिर ट्रस्ट से जुड़े महत्वपूर्ण प्रशासनिक और संगठनात्मक कार्यों में भूमिका निभाएंगे।

चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद चंपत राय ने दिया था इस्तीफा

राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मामला सामने आने के करीब दो सप्ताह बाद ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। बाद में ट्रस्ट ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। हालांकि, मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और पूर्व सदस्य अनिल मिश्रा को क्लीन चिट दे दी थी।

इसी घटनाक्रम के बाद ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और मंदिर में चढ़ावे के प्रबंधन को लेकर बदलाव की चर्चाएं तेज हुई थीं। अब महासचिव पद पर गोविंद देव गिरी की नियुक्ति को इसी बदलाव की कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

चंपत राय और अनिल मिश्रा से SIT ने की थी पूछताछ

मंदिर के दान में कथित अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा ने 27 जून 2026 को अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद मंदिर में दान के संग्रह और प्रबंधन से जुड़े मामले की जांच के तहत SIT ने दोनों से पूछताछ की थी।

पूछताछ के दौरान चंपत राय ने कथित अनियमितताओं में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया था। उन्होंने जांचकर्ताओं को कथित तौर पर बताया था कि चढ़ावे में संदिग्ध चोरी की जानकारी सामने आने के बाद उन्होंने खुद शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

SIT की जांच में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने के बावजूद चंपत राय ने अपना पद छोड़ दिया था। अब गोविंद देव गिरी को महासचिव बनाए जाने के बाद ट्रस्ट के प्रशासनिक ढांचे में बदलाव और स्पष्ट हो गया है।

Tags: Ayodhya NewsChampat RaiGovind Dev GiriRam MandirVHP
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

कांग्रेस में शामिल होते ही Asim Waqar का बड़ा बयान! बोले- राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहता हूं, मेरा कोई निजी पद का मकसद नहीं

by Team IBM News 24
2 सितम्बर 2026 7:21 अपराह्न
0
कांग्रेस में शामिल होते ही Asim Waqar का बड़ा बयान! बोले- राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहता हूं, मेरा कोई निजी पद का मकसद नहीं

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM के वरिष्ठ नेता सैयद आसिम वकार ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बुधवार, 2 सितंबर को कांग्रेस में शामिल होने...

Read moreDetails

राम मंदिर को मिला पहला CEO! एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, जानिए क्या होगा काम

by Team IBM News 24
2 सितम्बर 2026 7:11 अपराह्न
0
राम मंदिर को मिला पहला CEO! एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, जानिए क्या होगा काम

श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मिलने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर...

Read moreDetails

नौकरी, Tablet, Startup और Scooty तक… CM Yogi के युवाओं के लिए 7 बड़े ऐलान, जानिए किसे मिलेगा फायदा

by Team IBM News 24
2 सितम्बर 2026 3:04 अपराह्न
0
नौकरी, Tablet, Startup और Scooty तक… CM Yogi के युवाओं के लिए 7 बड़े ऐलान, जानिए किसे मिलेगा फायदा

उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई बड़े ऐलान किए हैं। 2 सितंबर को लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के शुभारंभ...

Read moreDetails

UP Election 2027: BJP का CM Face कौन? केशव प्रसाद मौर्य ने बताया नाम, योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

by Team IBM News 24
1 सितम्बर 2026 7:45 अपराह्न
0
UP Election 2027: BJP का CM Face कौन? केशव प्रसाद मौर्य ने बताया नाम, योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सियासी अटकलें लगातार तेज हैं। इसी बीच उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान ने...

Read moreDetails

UP Politics: BJP के दलित नेता Kaushal Kishore की पोस्ट से मचा सियासी घमासान, क्या पार्टी बदलने का दिया संकेत?

by Team IBM News 24
1 सितम्बर 2026 7:33 अपराह्न
0
UP Politics: BJP के दलित नेता Kaushal Kishore की पोस्ट से मचा सियासी घमासान, क्या पार्टी बदलने का दिया संकेत?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के वरिष्ठ दलित नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी...

Read moreDetails
Next Post
JPSC Supreme Court Hearing: परीक्षा धांधली मामले में Supreme Court की बड़ी सुनवाई, 24 अगस्त को तय होगा आगे क्या होगा?

Supreme Court Divorce Case: पति को 'अनपढ़-गंवार' कहना पड़ा भारी! Supreme Court ने मंजूर किया तलाक, पत्नी को मिलेगा ₹7 लाख गुजारा भत्ता

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT

Related News

Prashant Kishor Bihar Yatra: नीतीश कुमार से पहले ही शुरू करेंगे Bihar Yatra, 38 जिलों में पहुंचने का प्लान

Prashant Kishor Bihar Yatra: नीतीश कुमार से पहले ही शुरू करेंगे Bihar Yatra, 38 जिलों में पहुंचने का प्लान

21 अगस्त 2026 2:28 अपराह्न
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल पर करो’, Vande Mataram विवाद में खरगे का BJP पर बड़ा हमला

‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल पर करो’, Vande Mataram विवाद में खरगे का BJP पर बड़ा हमला

18 अगस्त 2026 4:47 अपराह्न
India Powerful Country: 3 ताकतवर देशों में भारत की एंट्री! अमेरिका का नाम गायब, SCO मंच से बेलारूस के राष्ट्रपति ने किया बड़ा ऐलान

India Powerful Country: 3 ताकतवर देशों में भारत की एंट्री! अमेरिका का नाम गायब, SCO मंच से बेलारूस के राष्ट्रपति ने किया बड़ा ऐलान

2 सितम्बर 2026 2:27 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

RECENT NEWS

  • Supreme Court Divorce Case: पति को ‘अनपढ़-गंवार’ कहना पड़ा भारी! Supreme Court ने मंजूर किया तलाक, पत्नी को मिलेगा ₹7 लाख गुजारा भत्ता
  • चंपत राय की वापसी पर लगा ब्रेक! Govind Dev Giri बने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव, अब संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
  • कांग्रेस में शामिल होते ही Asim Waqar का बड़ा बयान! बोले- राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहता हूं, मेरा कोई निजी पद का मकसद नहीं

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.