IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home देश

CJP का बड़ा ऐलान, 5 सितंबर को Delhi में March; सरकार को दी चेतावनी- ‘धैर्य को कमजोरी न समझें’

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
24 अगस्त 2026 6:50 अपराह्न
in देश
0
CJP का बड़ा ऐलान, 5 सितंबर को Delhi में March; सरकार को दी चेतावनी- ‘धैर्य को कमजोरी न समझें’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार के खिलाफ एक बार फिर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी के मुताबिक, 5 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकाला जाएगा। CJP का आरोप है कि केंद्र सरकार और BJP/NDA शासित राज्यों ने 25 जुलाई 2026 को देश के युवाओं से जो वादे किए थे, उन्हें अब तक पूरी तरह लागू नहीं किया गया है।

You might also like

Sambit Patra का Jantar Mantar Protest पर बड़ा हमला, बोले- ‘अराजकतावादियों का फ्लॉप शो नहीं चलेगा’

CJP First Statement: नेताओं की गिरफ्तारी के बाद भी नहीं रुकेगा आंदोलन, अभिजीत दीपके ने इंदिरा गांधी का किया जिक्र

CJP Protest Delhi: दिल्ली में प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई, अभिजीत दीपके से तुषार गांधी तक कई लोग हिरासत में

पार्टी ने बताया कि प्रस्तावित मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर जाएगा। इस प्रदर्शन में NEET परीक्षा से जुड़े मामलों में जान गंवाने वाले छात्रों और पुलिस की कथित बर्बरता का सामना करने वाले लोगों के परिवारों के नेतृत्व करने की बात कही गई है। CJP को उम्मीद है कि देशभर से छात्र, युवा संगठन और युवा नागरिक भी इस मार्च में शामिल होंगे।

CJP ने क्यों किया Delhi March का ऐलान?

CJP के सह संयोजक सौरव दास ने पार्टी का बयान एक्स पर साझा किया। बयान के मुताबिक, पार्टी की नेशनल वर्किंग कमेटी ने सरकार और BJP/NDA शासित राज्यों की ओर से 25 जुलाई 2026 को युवाओं से किए गए वादों के पालन की स्थिति की समीक्षा की।

पार्टी ने कहा कि इन्हीं वादों के आधार पर देशभर में चल रहे युवा विरोध प्रदर्शनों को भरोसे के साथ वापस लिया गया था। हालांकि, नेशनल वर्किंग कमेटी की बैठक में सदस्यों ने सरकार की ओर से किए गए वादों को लेकर गंभीर चिंता जताई और सवाल उठाया कि क्या सरकार वास्तव में अपने आश्वासनों का सम्मान करने का इरादा रखती है।

CJP का आरोप है कि वादों को लागू करने के बजाय पिछले एक महीने से सरकार की ओर से मामले को टालने और तकनीकी दलीलों का सहारा लेने की कोशिश की जा रही है। पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में भी सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

CJP ने कहा, ”पिछले एक महीने से, पक्के वादों को लागू करने के बजाय, सरकार ने टालमटोल की है, तकनीकी बातों का सहारा लिया है और सुप्रीम कोर्ट के सामने भी स्पष्ट वादे करने से बचती रही है. 18 अगस्त को, सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार केंद्र सरकार से देश भर में दर्ज FIR की सूची मांगी ताकि कोर्ट उन्हें एक साथ रद्द करने पर विचार कर सके, जिससे वादा पूरा करना सबसे आसान हो जाता. फिर भी, सरकार ने ऐसा करने का स्पष्ट वादा करने से इनकार कर दिया. CJP को सरकार से लिखित आश्वासन भी मिलना बाकी है.”

‘हमारे धैर्य को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए’

पार्टी ने कहा है कि अब वह सरकार की ओर से और इंतजार करने के पक्ष में नहीं है। CJP ने अपने बयान में सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि उसके धैर्य को कमजोरी नहीं माना जाना चाहिए।

CJP ने कहा, ”यह स्थिति और नहीं चल सकती. हमारे धैर्य को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए. हमारे अच्छे विश्वास का इस्तेमाल सरकार हमारे साथ धोखा करने के लिए नहीं कर सकती. इसलिए, नेशनल वर्किंग कमेटी ने सर्वसम्मति से 5 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का आह्वान करने का फैसला किया है.”

पार्टी के मुताबिक, यह मार्च उसके पहले के आंदोलन और सरकार के साथ हुए आश्वासनों के बाद की स्थिति को लेकर आयोजित किया जा रहा है। CJP का कहना है कि युवाओं से किए गए वादों के पालन और लंबित मामलों को वापस लेने की मांग अब भी पूरी तरह पूरी नहीं हुई है।

NEET आंदोलन के बाद खत्म हुआ था प्रदर्शन

NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर लंबे समय तक चले आंदोलन के बाद केंद्रीय मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया था। इसके बाद CJP ने अपने आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की थी।

आंदोलन खत्म करने के दौरान CJP की प्रमुख शर्तों में से एक यह थी कि प्रदर्शन के दौरान दर्ज की गई सभी FIR वापस ली जाएं। अब पार्टी का दावा है कि सरकार ने अभी तक सभी मामलों को वापस नहीं लिया है।

इसी मुद्दे को लेकर CJP ने एक बार फिर सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है और 5 सितंबर को नई दिल्ली में शांतिपूर्ण मार्च आयोजित करने का फैसला किया है। अब इस प्रस्तावित प्रदर्शन के जरिए पार्टी सरकार पर अपने पुराने आश्वासनों को पूरा करने का दबाव बनाएगी।

Tags: CJPDelhi ProtestIndian PoliticsNEET ProtestYouth Protest
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Sambit Patra का Jantar Mantar Protest पर बड़ा हमला, बोले- ‘अराजकतावादियों का फ्लॉप शो नहीं चलेगा’

by Team IBM News 24
10 अक्टूबर 2026 3:02 अपराह्न
0
Sambit Patra का Jantar Mantar Protest पर बड़ा हमला, बोले- ‘अराजकतावादियों का फ्लॉप शो नहीं चलेगा’

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रदर्शन को फ्लॉप...

Read moreDetails

CJP First Statement: नेताओं की गिरफ्तारी के बाद भी नहीं रुकेगा आंदोलन, अभिजीत दीपके ने इंदिरा गांधी का किया जिक्र

by Team IBM News 24
10 अक्टूबर 2026 2:10 अपराह्न
0
CJP First Statement: नेताओं की गिरफ्तारी के बाद भी नहीं रुकेगा आंदोलन, अभिजीत दीपके ने इंदिरा गांधी का किया जिक्र

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके, सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए जाने के बाद पार्टी...

Read moreDetails

CJP Protest Delhi: दिल्ली में प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई, अभिजीत दीपके से तुषार गांधी तक कई लोग हिरासत में

by Team IBM News 24
10 अक्टूबर 2026 2:03 अपराह्न
0
CJP Protest Delhi: दिल्ली में प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई, अभिजीत दीपके से तुषार गांधी तक कई लोग हिरासत में

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को...

Read moreDetails

Jantar Mantar Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर रोक, BJP नेता कुंतल कृष्ण बोले- मुद्दा और तरीका जायज होना चाहिए

by Team IBM News 24
9 अक्टूबर 2026 7:34 अपराह्न
0
Jantar Mantar Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर रोक, BJP नेता कुंतल कृष्ण बोले- मुद्दा और तरीका जायज होना चाहिए

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से प्रस्तावित प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है। इस फैसले को लेकर...

Read moreDetails

Supreme Court: जंतर-मंतर प्रदर्शन केस में FIR जांच की मांग खारिज, CJI ने कहा- युवा छात्रों के भविष्य का रखना होगा ध्यान

by Team IBM News 24
9 अक्टूबर 2026 2:11 अपराह्न
0
Supreme Court: जंतर-मंतर प्रदर्शन केस में FIR जांच की मांग खारिज, CJI ने कहा- युवा छात्रों के भविष्य का रखना होगा ध्यान

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन से संबंधित एफआईआर की जांच की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी है। इस मामले में चीफ जस्टिस ने युवा...

Read moreDetails
Next Post
Mamata Banerjee: मैं राजनीति से संन्यास…, क्या बगावत से परेशान हुई ममता बनर्जी?

Mamata Banerjee: मैं राजनीति से संन्यास…, क्या बगावत से परेशान हुई ममता बनर्जी?

ADVERTISEMENT

Related News

Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले में Supreme Court की सुनवाई, CJI सूर्य कांत ने SIT को चार्जशीट दाखिल करने की दी अनुमति

Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले में Supreme Court की सुनवाई, CJI सूर्य कांत ने SIT को चार्जशीट दाखिल करने की दी अनुमति

21 सितम्बर 2026 4:22 अपराह्न
Banke Bihari Temple: चढ़ावे की रकम पर SC सख्त, कहा- ‘दान का एक-एक पैसा पहले भगवान के खजाने में जमा हो’

Banke Bihari Temple: चढ़ावे की रकम पर SC सख्त, कहा- ‘दान का एक-एक पैसा पहले भगवान के खजाने में जमा हो’

25 अगस्त 2026 4:57 अपराह्न
PM Modi Birthday: पुतिन का खास मैसेज, तारीफ में कही ये बड़ी बात

PM Modi Birthday: पुतिन का खास मैसेज, तारीफ में कही ये बड़ी बात

17 सितम्बर 2026 4:42 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • Sambit Patra का Jantar Mantar Protest पर बड़ा हमला, बोले- ‘अराजकतावादियों का फ्लॉप शो नहीं चलेगा’
  • Keshav Prasad Maurya का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- ‘ओछी हरकतें लोकतंत्र को शर्मिंदा कर रहीं’
  • UP Agriculture Growth: योगी सरकार का बड़ा दावा, कृषि विकास दर 8% से बढ़कर 18% हुई, धान किसानों को मिले ₹1.03 लाख करोड़ से ज्यादा

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.