IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home देश

Nana Patekar Death News: नाना पाटेकर के निधन से देशभर में शोक, PM Modi और Amit Shah ने ऐसे किया याद

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
8 अक्टूबर 2026 3:09 अपराह्न
in देश
0
Nana Patekar Death News: नाना पाटेकर के निधन से देशभर में शोक, PM Modi और Amit Shah ने ऐसे किया याद

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से हिंदी और मराठी सिनेमा के साथ-साथ पूरे देश में शोक की लहर है। 75 वर्षीय अभिनेता का गुरुवार 8 अक्टूबर को तड़के दिल का दौरा पड़ने के बाद गोवा में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया और उनके योगदान को याद किया।

You might also like

CJP Protest: दिल्ली में बड़े आंदोलन की तैयारी, सौरव दास का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, बोले- ‘ज्ञानू, कॉकरोच तुम्हारे लिए आ रहे हैं’

Rahul Priyanka FIR: आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने का आरोप; Election Commission मार्च के दौरान हुआ था हंगामा

खरगे के Lunch में जुटेंगे INDIA गठबंधन के सांसद, CEC ज्ञानेश कुमार से मुलाकात के लिए साइन करेंगे पत्र; कल पुलिस ने रोका था रास्ता

PM Modi ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताते हुए उनके अभिनय की खासियतों को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि नाना पाटेकर जैसी तीव्रता, अनोखापन और दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में देखने को मिलती है। उन्होंने हर भूमिका को प्रभावशाली ढंग से और अपने अलग अंदाज में निभाया। पीएम मोदी के मुताबिक, नाना पाटेकर ने ऐसे यादगार किरदार निभाए, जिन्हें आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।

पीएम मोदी ने कहा, ”उन्हें उनके बेबाक और स्पष्ट विचारों के लिए भी सराहा जाता था; वे अपनी बात कहने में कभी नहीं हिचकिचाते थे. हिंदी और मराठी सिनेमा में नाना पाटेकर का योगदान बहुत बड़ा था. उनके निधन से एक बड़ी कमी महसूस हो रही है. उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.”

Amit Shah ने भी नाना पाटेकर को किया याद

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी नाना पाटेकर के निधन को भारतीय सिनेमा और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि करीब पांच दशकों तक नाना पाटेकर ने अपने सहज अभिनय और दमदार संवाद अदायगी के जरिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

अमित शाह ने कहा, ”भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. पांच दशकों तक उन्होंने अपने सहज अभिनय और सशक्त संवाद अदायगी से दर्शकों के मन पर अमिट छाप छोड़ी. गंभीर सामाजिक विषय हों या हास्य-व्यंग्य, उन्होंने जिस किरदार को निभाया, उसे जीवंत बना दिया.”

अमित शाह ने नाना पाटेकर के साथ अपनी पुरानी तस्वीर भी शेयर की और उनके सामाजिक कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा, ”नाम फाउंडेशन के माध्यम से सूखे से जूझ रहे किसान परिवारों की सेवा हो या सीमा पर जाकर जवानों का हौसला बढ़ाना, वे ख्याति के शिखर पर पहुंचकर भी अपनी मिट्टी से जुड़े रहे. जब भी उनसे मिलना हुआ, उनकी सरलता व स्पष्टवादिता ने सदैव प्रभावित किया. ईश्वर शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. ॐ शांति शांति शांति.”

Nana Patekar Death: गोवा में कैसे हुई अभिनेता की मौत?

75 वर्षीय नाना पाटेकर का गुरुवार 8 अक्टूबर को तड़के गोवा में निधन हुआ। जानकारी के अनुसार, वह डोना पाउला स्थित अपने अपार्टमेंट में बेहोश पाए गए थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, डॉ. शेखर सालकर ने बताया कि नाना पाटेकर को लगातार 45 मिनट तक सीपीआर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें होश में नहीं लाया जा सका। डॉक्टर ने यह भी बताया कि अभिनेता के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। नाना पाटेकर को सुबह करीब 5 बजकर 10 मिनट पर मृत घोषित किया गया।

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार शासकीय सम्मान के साथ किए जाने का फैसला लिया गया है। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने इसकी जानकारी दी है। अभिनेता के निधन की खबर के बाद उनके परिवार, दोस्तों, साथी कलाकारों और करोड़ों प्रशंसकों के बीच गहरा शोक है।

नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी करियर में हिंदी और मराठी सिनेमा में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं। उनकी दमदार आवाज, बेबाक अंदाज और अलग तरह की अभिनय शैली ने उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में शामिल किया।

Tags: Amit ShahBollywood NewsDeath NewsNana PatekarPM Modi
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

CJP Protest: दिल्ली में बड़े आंदोलन की तैयारी, सौरव दास का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, बोले- ‘ज्ञानू, कॉकरोच तुम्हारे लिए आ रहे हैं’

by Team IBM News 24
8 अक्टूबर 2026 3:23 अपराह्न
0
CJP Protest: दिल्ली में बड़े आंदोलन की तैयारी, सौरव दास का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, बोले- ‘ज्ञानू, कॉकरोच तुम्हारे लिए आ रहे हैं’

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार, 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। CJP के सह-संयोजक सौरव दास...

Read moreDetails

Rahul Priyanka FIR: आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने का आरोप; Election Commission मार्च के दौरान हुआ था हंगामा

by Team IBM News 24
7 अक्टूबर 2026 12:33 अपराह्न
0
Rahul Priyanka FIR: आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने का आरोप; Election Commission मार्च के दौरान हुआ था हंगामा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन और मार्च के दौरान आकाशवाणी भवन...

Read moreDetails

खरगे के Lunch में जुटेंगे INDIA गठबंधन के सांसद, CEC ज्ञानेश कुमार से मुलाकात के लिए साइन करेंगे पत्र; कल पुलिस ने रोका था रास्ता

by Team IBM News 24
7 अक्टूबर 2026 12:26 अपराह्न
0
खरगे के Lunch में जुटेंगे INDIA गठबंधन के सांसद, CEC ज्ञानेश कुमार से मुलाकात के लिए साइन करेंगे पत्र; कल पुलिस ने रोका था रास्ता

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को दिल्ली में INDIA गठबंधन के सांसदों के लिए लंच का आयोजन किया है। इस दौरान...

Read moreDetails

PM Modi 25 Years: दिल्ली में बोले- ‘मैं जो भी हूं, जनता की वजह से हूं’, 2047 तक Developed India का संकल्प

by Team IBM News 24
7 अक्टूबर 2026 12:15 अपराह्न
0
PM Modi 25 Years: बोले- ‘जनता ही जनार्दन’, भगवान से मांगी 140 करोड़ देशवासियों की सेवा के लिए और ताकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 7 अक्टूबर को सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे होने का जिक्र करते हुए देश की जनता...

Read moreDetails

PM Modi 25 Years: बोले- ‘जनता ही जनार्दन’, भगवान से मांगी 140 करोड़ देशवासियों की सेवा के लिए और ताकत

by Team IBM News 24
7 अक्टूबर 2026 12:05 अपराह्न
0
PM Modi 25 Years: बोले- ‘जनता ही जनार्दन’, भगवान से मांगी 140 करोड़ देशवासियों की सेवा के लिए और ताकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे होने के अवसर पर देशवासियों के प्रति आभार जताया। 7 अक्टूबर 2001...

Read moreDetails
Next Post
CJP Protest: दिल्ली में बड़े आंदोलन की तैयारी, सौरव दास का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, बोले- ‘ज्ञानू, कॉकरोच तुम्हारे लिए आ रहे हैं’

CJP Protest: दिल्ली में बड़े आंदोलन की तैयारी, सौरव दास का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, बोले- ‘ज्ञानू, कॉकरोच तुम्हारे लिए आ रहे हैं’

ADVERTISEMENT

Related News

PM मोदी के बयान में छिपा बड़ा मैसेज! ‘हर देश की आवाज सुनी जाए’ से ग्लोबल सिस्टम पर साधा निशाना

PM मोदी के बयान में छिपा बड़ा मैसेज! ‘हर देश की आवाज सुनी जाए’ से ग्लोबल सिस्टम पर साधा निशाना

12 सितम्बर 2026 4:14 अपराह्न
UP-Japan Investment Meet 2026: जापानी Delegation ने जाना 1090 का पूरा सिस्टम, ऐसे मिलती है महिलाओं को तुरंत मदद

UP-Japan Investment Meet 2026: जापानी Delegation ने जाना 1090 का पूरा सिस्टम, ऐसे मिलती है महिलाओं को तुरंत मदद

22 अगस्त 2026 4:28 अपराह्न
UP में Raksha Bandhan पर Free Bus Service का बड़ा फायदा, पहले ही दिन 9.26 लाख यात्रियों ने किया मुफ्त सफर

UP में Raksha Bandhan पर Free Bus Service का बड़ा फायदा, पहले ही दिन 9.26 लाख यात्रियों ने किया मुफ्त सफर

28 अगस्त 2026 7:02 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • UP Police Recruitment: खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 470 खेल प्रतिभाओं को मिली सरकारी नौकरी, जानें किस पद पर कितनी नियुक्तियां
  • Lucknow Flood News: गोमती का जलस्तर बढ़ते ही योगी सरकार अलर्ट, 90 नावों से रेस्क्यू और 12 रैन बसेरों में प्रभावितों के रहने का इंतजाम
  • UP News: Quantum Technology से Traffic की समस्या होगी खत्म? UPSIFS के छात्रों ने दिखाया भविष्य का हाईटेक समाधान

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.