IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home अर्थ व बाज़ार

‘मुश्किल समय में भारत पर भरोसा बढ़ा’, Global Fintech Fest में PM मोदी बोले- UPI के बिना Fintech की चर्चा अधूरी

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
8 सितम्बर 2026 7:46 अपराह्न
in अर्थ व बाज़ार, देश
0
‘मुश्किल समय में भारत पर भरोसा बढ़ा’, Global Fintech Fest में PM मोदी बोले- UPI के बिना Fintech की चर्चा अधूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में आयोजित Global Fintech Fest 2026 को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय संघर्ष और अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है, लेकिन ऐसे मुश्किल समय में भी भारत पर दुनिया का भरोसा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर तेल को लेकर तनाव जैसी चुनौतियों के बावजूद भारत 7.8 प्रतिशत की विकास दर से आगे बढ़ रहा है।

You might also like

PM Modi Mumbai Event: स्थल पर हड़कंप, 2 हिरासत में; एक के पास बंदूक और फर्जी PMO ID कार्ड मिलने का दावा

Baba Bageshwar के बयान पर बंगाल कांग्रेस की शिकायत, माहौल बिगाड़ने की साजिश का लगाया आरोप

लखनऊ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी वाली Air India फ्लाइट का Go-Around, पहली कोशिश में नहीं हुई लैंडिंग

मुश्किल दौर में भी भारत पर बढ़ा दुनिया का भरोसा

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया इस समय conflict और uncertainty के दौर से गुजर रही है। तेल को लेकर वैश्विक स्तर पर तनाव के बीच भी भारत 7.8 प्रतिशत की विकास दर से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति और उस पर बढ़ता भरोसा यहां मौजूद लोगों के चेहरों पर भी दिखाई देता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और देश की आर्थिक क्षमता को लेकर दुनिया का विश्वास मजबूत हुआ है।

PM मोदी बोले- UPI के बिना Fintech की चर्चा अधूरी

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने UPI की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “फिनटेक की चर्चा होगी तो वो UPI के बिना अधूरी होगी।”

पीएम मोदी ने कहा कि UPI ने 25 अगस्त को अपने 10 वर्ष पूरे किए हैं। उन्होंने अपने पुराने कथन को याद करते हुए कहा कि वह कहा करते थे कि आपका बैंक आपके फिंगर पॉइंट पर होगा, जिसे उस समय कुछ लोग असंभव मानते थे।

उन्होंने कहा कि UPI अब केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत का UPI दुनिया के 11 देशों में भी चालू है।

India is taking its fintech journey to new heights, with innovation and inclusion at its core. Addressing the Global Fintech Fest 2026 in Mumbai. https://t.co/pMhokoCBjG

— Narendra Modi (@narendramodi) September 8, 2026

PM मोदी ने बताई ‘हैट्रिक’ की वजह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में एक और ‘हैट्रिक’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2024 में तीसरी बार सरकार बनने के साथ एक हैट्रिक बनी थी और अब Global Fintech Fest में लगातार तीसरी बार शामिल होने की भी हैट्रिक पूरी हुई है।

उन्होंने कहा, “मुझे पॉलिसी और गवर्नेंस से जुड़े होने के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं, मोदी एक पड़ाव पर पहुंचकर जश्न मनाने वालों में से नहीं है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में लगातार तीसरे वर्ष आना यह बताता है कि विकसित भारत के निर्माण में फिनटेक क्षेत्र कितना महत्वपूर्ण है।

युवाओं की बढ़ती भागीदारी से PM मोदी का भरोसा मजबूत

पीएम मोदी ने फिनटेक क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती भागीदारी और ऊर्जा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जब भी वह इस कार्यक्रम में आते हैं, उन्हें पहले से ज्यादा युवा दिखाई देते हैं और पहले से अधिक ऊर्जा महसूस होती है।

उन्होंने कहा कि उन्हें संभावनाओं का दायरा बढ़ता दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही जोखिम उठाने की क्षमता बढ़ रही है और युवाओं के सपने पहले से ज्यादा बड़े और bold हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यही वजह है कि विकसित भारत के भविष्य को लेकर उनका विश्वास और मजबूत हो रहा है।

Tags: FintechGlobal Fintech FestIndia EconomyMumbai NewsNarendra ModiUPI
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

PM Modi Mumbai Event: स्थल पर हड़कंप, 2 हिरासत में; एक के पास बंदूक और फर्जी PMO ID कार्ड मिलने का दावा

by Team IBM News 24
8 सितम्बर 2026 7:28 अपराह्न
0
PM Modi Mumbai Event: स्थल पर हड़कंप, 2 हिरासत में; एक के पास बंदूक और फर्जी PMO ID कार्ड मिलने का दावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। मुंबई में उस कार्यक्रम स्थल से दो लोगों को हिरासत में...

Read moreDetails

Baba Bageshwar के बयान पर बंगाल कांग्रेस की शिकायत, माहौल बिगाड़ने की साजिश का लगाया आरोप

by Team IBM News 24
8 सितम्बर 2026 7:20 अपराह्न
0
Baba Bageshwar के बयान पर बंगाल कांग्रेस की शिकायत, माहौल बिगाड़ने की साजिश का लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन को लेकर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर सियासत तेज हो गई है। उनके बयान...

Read moreDetails

लखनऊ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी वाली Air India फ्लाइट का Go-Around, पहली कोशिश में नहीं हुई लैंडिंग

by Team IBM News 24
8 सितम्बर 2026 7:04 अपराह्न
0
लखनऊ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी वाली Air India फ्लाइट का Go-Around, पहली कोशिश में नहीं हुई लैंडिंग

लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर दिल्ली से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 को लैंडिंग से ठीक पहले गो-अराउंड करना पड़ा। बताया जा रहा है कि कांग्रेस...

Read moreDetails

Modi Putin Meeting: पुतिन के प्रवक्ता का बड़ा बयान, भारतीयों की रूस से होगी वापसी; परमाणु प्लांट और Su-57 पर होगी बात

by Team IBM News 24
8 सितम्बर 2026 5:47 अपराह्न
0
Modi Putin Meeting: पुतिन के प्रवक्ता का बड़ा बयान, भारतीयों की रूस से होगी वापसी; परमाणु प्लांट और Su-57 पर होगी बात

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से पहले क्रेमलिन ने दोनों देशों के बीच होने वाली अहम बातचीत को लेकर कई बड़े संकेत दिए हैं। रूसी...

Read moreDetails

भारत 6G वाले ग्रुप में शामिल! अमेरिका समेत 24 देशों के साथ मिलकर बनाएगा भविष्य का नेटवर्क

by Team IBM News 24
8 सितम्बर 2026 3:53 अपराह्न
0
भारत 6G वाले ग्रुप में शामिल! अमेरिका समेत 24 देशों के साथ मिलकर बनाएगा भविष्य का नेटवर्क

भारत ने 6G तकनीक को लेकर बड़ा कदम उठाया है। देश अब अमेरिका समेत 24 अन्य देशों के साथ उस वैश्विक पहल का हिस्सा बन गया है, जिसका...

Read moreDetails

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT

Related News

अखिलेश के तंज के बीच PM Modi से मिले जयंत चौधरी, मुलाकात के बाद बताई अंदर की बात!

अखिलेश के तंज के बीच PM Modi से मिले जयंत चौधरी, मुलाकात के बाद बताई अंदर की बात!

26 अगस्त 2026 7:17 अपराह्न
Metro में PM मोदी का अचानक सफर, बच्चों से बातचीत और काशी का जिक्र… जानिए क्या हुआ?

Metro में PM मोदी का अचानक सफर, बच्चों से बातचीत और काशी का जिक्र… जानिए क्या हुआ?

6 सितम्बर 2026 2:25 अपराह्न
PM मोदी का बच्चों के साथ Raksha Bandhan Celebration, राखी बंधवाकर किया High-Five; Video हुआ वायरल

PM मोदी का बच्चों के साथ Raksha Bandhan Celebration, राखी बंधवाकर किया High-Five; Video हुआ वायरल

28 अगस्त 2026 3:11 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

RECENT NEWS

  • ‘मुश्किल समय में भारत पर भरोसा बढ़ा’, Global Fintech Fest में PM मोदी बोले- UPI के बिना Fintech की चर्चा अधूरी
  • Bihar Health Department: सम्राट सरकार का बड़ा ऐलान, स्वास्थ्य विभाग के संविदाकर्मियों का बढ़ा मानदेय; प्राध्यापक को अब मिलेंगे 2.07 लाख रुपये
  • PM Modi Mumbai Event: स्थल पर हड़कंप, 2 हिरासत में; एक के पास बंदूक और फर्जी PMO ID कार्ड मिलने का दावा

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.