IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

UP Politics: BJP के दलित नेता Kaushal Kishore की पोस्ट से मचा सियासी घमासान, क्या पार्टी बदलने का दिया संकेत?

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
1 सितम्बर 2026 7:33 अपराह्न
in राज्य
0
UP Politics: BJP के दलित नेता Kaushal Kishore की पोस्ट से मचा सियासी घमासान, क्या पार्टी बदलने का दिया संकेत?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के वरिष्ठ दलित नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मोहनलालगंज लोकसभा सीट से सांसद रह चुके कौशल किशोर ने एक्स पर लगातार दो पोस्ट साझा किए, जिनमें उन्होंने संगठन के सिद्धांतों और विचारधारा से भटकने के नुकसान को लेकर टिप्पणी की। हालांकि, उनकी पोस्ट में किसी भी राजनीतिक दल का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन इसे उनकी अपनी पार्टी बीजेपी को लेकर इशारे के तौर पर देखा जा रहा है।

You might also like

‘बांग्लादेश जैसी क्रांति का सपना देखने वालों को चेतावनी!’ CM योगी का Neha Bora पर तीखा हमला, बोले- अराजकता से नहीं बदलेगी सत्ता

‘SSR का उल्टा RSS’, बीजेपी पर साजिश का आरोप, Gen Alpha से लेकर लाभार्थियों तक की नाराजगी का किया दावा

Mulayam Singh को Padma Vibhushan देने पर Rajnath Singh से पूछा तीखा सवाल, रक्षा मंत्री ने दिया ऐसा जवाब!

कौशल किशोर की पोस्ट ने बढ़ाई BJP की टेंशन?

पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने एक्स पर अपने एक मित्र के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए लिखा-“आज मेरे एक मित्र से बात हो रही थी तो उन्होंने कहा कि गेंद जितनी ऊपर जानी थी चली गई अब नीचे आ रही है नीचे आने की स्पीड भी बढ़ती जाती है गेंद के गिरने की स्पीड को कोई कम नहीं कर सकता है.”

इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट साझा की, जिसमें संगठन और आंदोलन के अपने मूल सिद्धांतों से भटकने को लेकर बात कही। उन्होंने लिखा-“कोई भी संगठन या आंदोलन जब अपने उसूलों से भटक जाता है तो जहाँ से शुरू करता है वहीं आ जाता है और विचारधारा से जुड़े लोगों का विश्वास भी टूट जाता है, इसलिए वसूलों से भटकना नहीं चाहिए.”

कौशल किशोर की इन टिप्पणियों के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में उनके अगले कदम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। खासतौर पर विधानसभा चुनाव से पहले उनकी पोस्ट को लेकर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

क्या कांग्रेस में शामिल होंगे कौशल किशोर?

कौशल किशोर को लेकर एक चर्चा यह भी चल रही है कि वह कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, अभी तक उनके कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। उनकी पोस्ट में भी कांग्रेस या बीजेपी समेत किसी राजनीतिक दल का सीधे तौर पर जिक्र नहीं है।

इसके बावजूद उनकी पत्नी जय देवी कौशल के बीजेपी विधायक होने के कारण इन पोस्ट को लेकर सवाल और ज्यादा बढ़ गए हैं। जय देवी कौशल मलिहाबाद विधानसभा सीट से बीजेपी की विधायक हैं। ऐसे में कौशल किशोर की राजनीतिक टिप्पणी को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

कौशल किशोर का राजनीतिक सफर

कौशल किशोर ने बीजेपी के टिकट पर मोहनलालगंज लोकसभा सीट से 2014 और 2019 का चुनाव जीता था। इसके बाद उन्होंने मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार आरके चौधरी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

विधानसभा चुनाव की बात करें तो कौशल किशोर 2022 में मलिहाबाद विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव भी जीत चुके हैं। वहीं, पिछले दो विधानसभा चुनावों में उनकी पत्नी जय देवी कौशल इसी सीट से जीत दर्ज कर चुकी हैं। फिलहाल कौशल किशोर की पोस्ट में किसी पार्टी का नाम नहीं होने के कारण उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। लेकिन चुनाव से पहले उनके बयानों ने यूपी बीजेपी और विपक्षी दलों के बीच चर्चाओं को जरूर तेज कर दिया है।

Tags: BJPCongressKaushal KishoreUP PoliticsUttar Pradesh Election
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

‘बांग्लादेश जैसी क्रांति का सपना देखने वालों को चेतावनी!’ CM योगी का Neha Bora पर तीखा हमला, बोले- अराजकता से नहीं बदलेगी सत्ता

by Team IBM News 24
16 अक्टूबर 2026 5:16 अपराह्न
0
‘बांग्लादेश जैसी क्रांति का सपना देखने वालों को चेतावनी!’ CM योगी का Neha Bora पर तीखा हमला, बोले- अराजकता से नहीं बदलेगी सत्ता

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के बांग्लादेश को लेकर दिए गए बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीखी प्रतिक्रिया दी...

Read moreDetails

‘SSR का उल्टा RSS’, बीजेपी पर साजिश का आरोप, Gen Alpha से लेकर लाभार्थियों तक की नाराजगी का किया दावा

by Team IBM News 24
16 अक्टूबर 2026 4:59 अपराह्न
0
‘SSR का उल्टा RSS’, बीजेपी पर साजिश का आरोप, Gen Alpha से लेकर लाभार्थियों तक की नाराजगी का किया दावा

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारत निर्वाचन आयोग के उत्तर प्रदेश में SSR के फैसले को लेकर तीखी...

Read moreDetails

Mulayam Singh को Padma Vibhushan देने पर Rajnath Singh से पूछा तीखा सवाल, रक्षा मंत्री ने दिया ऐसा जवाब!

by Team IBM News 24
16 अक्टूबर 2026 4:51 अपराह्न
0
Mulayam Singh को Padma Vibhushan देने पर Rajnath Singh से पूछा तीखा सवाल, रक्षा मंत्री ने दिया ऐसा जवाब!

रक्षा मंत्री और लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद राजनाथ सिंह से दिवंगत समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिए जाने को लेकर...

Read moreDetails

UP Panchayat Election 2026: क्या 3 महीने में होंगे यूपी पंचायत चुनाव? योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दिया बड़ा बयान

by Team IBM News 24
15 अक्टूबर 2026 4:30 अपराह्न
0
UP Panchayat Election 2026: क्या 3 महीने में होंगे यूपी पंचायत चुनाव? योगी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दिया बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से पंचायत चुनाव की प्रक्रिया तीन महीने के भीतर...

Read moreDetails

पति की प्रेमिका और पत्नी दोनों एक ही कमरे में रहती थी, मामले का हुआ खौफनाक अंत

by Team IBM News 24
15 अक्टूबर 2026 4:22 अपराह्न
0
पति की प्रेमिका और पत्नी दोनों एक ही कमरे में रहती थी, मामले का हुआ खौफनाक अंत

उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पति की प्रेमिका के साथ एक ही कमरे में रहने वाली पत्नी पर उसकी...

Read moreDetails
Next Post
UP Election 2027: BJP का CM Face कौन? केशव प्रसाद मौर्य ने बताया नाम, योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

UP Election 2027: BJP का CM Face कौन? केशव प्रसाद मौर्य ने बताया नाम, योगी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

ADVERTISEMENT

Related News

Chitrakoot Flood का कहर, CM योगी ने किया Aerial Survey; रामघाट पहुंचकर पीड़ितों से जाना हाल

Chitrakoot Flood का कहर, CM योगी ने किया Aerial Survey; रामघाट पहुंचकर पीड़ितों से जाना हाल

6 सितम्बर 2026 2:55 अपराह्न
UPI Charges पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- ‘जेब तो अन्ततः आमजनता की ही कटेगी’

UPI Charges पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- ‘जेब तो अन्ततः आमजनता की ही कटेगी’

18 सितम्बर 2026 12:39 अपराह्न
PM Modi 25 Years: बोले- ‘जनता ही जनार्दन’, भगवान से मांगी 140 करोड़ देशवासियों की सेवा के लिए और ताकत

PM Modi 25 Years: दिल्ली में बोले- ‘मैं जो भी हूं, जनता की वजह से हूं’, 2047 तक Developed India का संकल्प

7 अक्टूबर 2026 12:15 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • Rahul Gandhi दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के समर्थन में, तेलंगाना में CJP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका? चारमीनार मार्च पर उठे सवाल
  • DMK का बड़ा ऐलान: CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, SIR रद्द करने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की उठाई आवाज
  • लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, 98 साल की उम्र में ICU में भर्ती; PM मोदी ने कुछ दिन पहले लिया था आशीर्वाद

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.