IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

राम के बाद अब कृष्ण पर BJP का दांव! मथुरा को 977 करोड़ की सौगात देंगे CM Yogi Adityanath, चुनाव से पहले सियासी संदेश?

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
3 सितम्बर 2026 12:22 अपराह्न
in राज्य
0
राम के बाद अब कृष्ण पर BJP का दांव! मथुरा को 977 करोड़ की सौगात देंगे CM Yogi Adityanath, चुनाव से पहले सियासी संदेश?

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी का फोकस अब मथुरा और कृष्ण जन्मभूमि पर बढ़ता दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार, 3 सितंबर से मथुरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सीएम योगी ब्रज क्षेत्र को कुल 977 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।

You might also like

CM Yogi AI Video पर घमासान! BJP ने अखिलेश यादव से मांगी माफी, कहा- सनातन का हुआ अपमान

13 साल तक Surgery का इंतजार, फिर चली गई 16 साल की तन्वी की जान! AIIMS ने बताई पूरी कहानी, उठे गंभीर सवाल

चंपत राय की वापसी पर लगा ब्रेक! Govind Dev Giri बने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव, अब संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 540 करोड़ रुपये की लागत वाली 57 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 437 करोड़ रुपये की 167 नई योजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान सीएम योगी श्री स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का भी लोकार्पण करेंगे।

PM-CM Awas के लाभार्थियों को सौंपेंगे घर की चाबी

मथुरा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को उनके नए घरों की चाबी सौंपेंगे। इसके साथ ही वह संतों से मुलाकात करेंगे और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराएंगे।

सीएम योगी ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। इसके अलावा वह ‘कान्हा भक्ति स्तम्भ मार्ग’ का भ्रमण कर वहां चल रहे कार्यों और व्यवस्थाओं का अवलोकन करेंगे।

जन्मभूमि पहुंचकर करेंगे दर्शन-पूजन और गो पूजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दूसरे दिन यानी 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन-पूजन का कार्यक्रम है। इसके साथ ही वह गो पूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए मथुरा में प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

खास बात यह है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद यह पहली बार होगा जब योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन मथुरा स्थित कृष्ण जन्मभूमि पहुंचेंगे। ऐसे में उनके इस दौरे को धार्मिक और राजनीतिक, दोनों ही नजरिए से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

2027 के रण में ‘राम’ के बाद ‘कृष्ण’ पर BJP का फोकस?

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा चर्चा में है। पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार कृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मुद्दे को उठाते रहे हैं। अब जन्माष्टमी के अवसर पर उनका दो दिवसीय मथुरा दौरा इस मुद्दे को और चर्चा में ला सकता है।

2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के राजनीतिक नैरेटिव में अयोध्या और राम मंदिर का मुद्दा प्रमुखता से दिखाई दिया था। अब 2027 के चुनावी माहौल में मथुरा और कृष्ण जन्मभूमि को लेकर पार्टी की सक्रियता को इसी राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

बीजेपी की ओर से राम के बाद कृष्ण के सहारे नया सियासी नैरेटिव तैयार करने की कोशिश के बीच समाजवादी पार्टी भी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में जुटी है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मथुरा दौरा और ब्रज क्षेत्र के लिए 977 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं आने वाले चुनावी माहौल में राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

CM Yogi AI Video पर घमासान! BJP ने अखिलेश यादव से मांगी माफी, कहा- सनातन का हुआ अपमान

by Team IBM News 24
3 सितम्बर 2026 12:10 अपराह्न
0
CM Yogi AI Video पर घमासान! BJP ने अखिलेश यादव से मांगी माफी, कहा- सनातन का हुआ अपमान

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सोशल मीडिया वार और तेज हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के AI...

Read moreDetails

13 साल तक Surgery का इंतजार, फिर चली गई 16 साल की तन्वी की जान! AIIMS ने बताई पूरी कहानी, उठे गंभीर सवाल

by Team IBM News 24
3 सितम्बर 2026 11:35 पूर्वाह्न
0
13 साल तक Surgery का इंतजार, फिर चली गई 16 साल की तन्वी की जान! AIIMS ने बताई पूरी कहानी, उठे गंभीर सवाल

दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) में इलाज करा रही राजस्थान के कोटा की 16 वर्षीय तन्वी की मौत के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली पर...

Read moreDetails

चंपत राय की वापसी पर लगा ब्रेक! Govind Dev Giri बने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव, अब संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

by Team IBM News 24
2 सितम्बर 2026 8:09 अपराह्न
0
चंपत राय की वापसी पर लगा ब्रेक! Govind Dev Giri बने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव, अब संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव पद को लेकर बड़ा फैसला लिया है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष रहे गोविंद देव गिरी को अब महासचिव नियुक्त किया गया...

Read moreDetails

कांग्रेस में शामिल होते ही Asim Waqar का बड़ा बयान! बोले- राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहता हूं, मेरा कोई निजी पद का मकसद नहीं

by Team IBM News 24
2 सितम्बर 2026 7:21 अपराह्न
0
कांग्रेस में शामिल होते ही Asim Waqar का बड़ा बयान! बोले- राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहता हूं, मेरा कोई निजी पद का मकसद नहीं

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM के वरिष्ठ नेता सैयद आसिम वकार ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बुधवार, 2 सितंबर को कांग्रेस में शामिल होने...

Read moreDetails

राम मंदिर को मिला पहला CEO! एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, जानिए क्या होगा काम

by Team IBM News 24
2 सितम्बर 2026 7:11 अपराह्न
0
राम मंदिर को मिला पहला CEO! एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी, जानिए क्या होगा काम

श्री राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को अपना पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मिलने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर...

Read moreDetails

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT

Related News

Rapido का मालिक कौन? 3 दोस्तों ने कैसे खड़ी की ₹9,200 करोड़ की कंपनी, जानिए पूरी कहानी

Rapido Owner: Rapido का मालिक कौन? 3 दोस्तों ने कैसे खड़ी की ₹9,200 करोड़ की कंपनी, जानिए पूरी कहानी

18 अगस्त 2026 8:19 अपराह्न
BRICS Summit 2026: भारत में जुटेंगे दुनिया के दिग्गज, PM Modi की मेजबानी में 12-13 सितंबर को होगा बड़ा शिखर सम्मेलन

BRICS Summit 2026: भारत में जुटेंगे दुनिया के दिग्गज, PM Modi की मेजबानी में 12-13 सितंबर को होगा बड़ा शिखर सम्मेलन

27 अगस्त 2026 3:00 अपराह्न
CJP का बड़ा ऐलान, 5 सितंबर को Delhi में March; सरकार को दी चेतावनी- ‘धैर्य को कमजोरी न समझें’

CJP का बड़ा ऐलान, 5 सितंबर को Delhi में March; सरकार को दी चेतावनी- ‘धैर्य को कमजोरी न समझें’

24 अगस्त 2026 6:50 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

RECENT NEWS

  • राम के बाद अब कृष्ण पर BJP का दांव! मथुरा को 977 करोड़ की सौगात देंगे CM Yogi Adityanath, चुनाव से पहले सियासी संदेश?
  • CM Yogi AI Video पर घमासान! BJP ने अखिलेश यादव से मांगी माफी, कहा- सनातन का हुआ अपमान
  • Tamil Language Row: CM विजय का बड़ा दांव! Madras High Court में तमिल को मुख्य भाषा बनाने के लिए विधानसभा में आएगा प्रस्ताव

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.