IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

Akhilesh Yadav-CJP Meeting: OP Rajbhar का तंज, ‘अब तिलचट्टों का सहारा’

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
4 सितम्बर 2026 12:11 अपराह्न
in राज्य
0
Akhilesh Yadav-CJP Meeting: OP Rajbhar का तंज, ‘अब तिलचट्टों का सहारा’

उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका की मुलाकात के बाद बयानबाजी तेज हो गई है। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इस मुलाकात को लेकर अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने तंज कसते हुए सवाल उठाया कि क्या अब सपा प्रमुख को अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं रह गया है, जो उन्हें ‘तिलचट्टों’ का सहारा लेना पड़ रहा है।

You might also like

UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं

Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

Ravi Kishan Viral Meme: आलोचकों पर भारी पड़े रवि किशन! बोले- ‘मुझ पर लोगों ने नींबू फेंका, मैंने उसका शर्बत बना दिया’

अखिलेश यादव पर OP Rajbhar का तीखा हमला

ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा-

‘का हो अखिलेश यादव जी, सुने हैं कि आप अभिजीत नक्षत्र में दीपक जलाने की कोशिश कर रहे हैं. इसी बीच आपके घर में ‘तिलचट्टे’ आने लगे, वो भी मुंह बांध के.

टीवी में तो दिखाता है कि ‘लाल’ वाला स्प्रे तिलचट्टों को खत्म करने के लिए होता है, यहां तो ‘लाल’ वाले खुद ही तिलचट्टों से मदद मांग रहा है? बताइए भला. अपने कंसवादी लोडरों पर इतना भी भरोसा नहीं है कि जो अब ‘तिलचट्टों’ का साथ ले रहे हैं?

आपके पिता और चच्चू एतना मेहनत किये! गांव-गांव साइकिल क पैडल मार-मार के समाजवादी पार्टी चलाए, यही दिन देखने के लिए? कि बेटवा एसी में बइठ के तिलचट्टन के भरोसे सरकार बनाएगा? अब पता चल गया कि आप भी रील बाज तिलचट्टन के बल पर राजनीति करने वाले हैं.

आप चांदी के चम्मच वाले हैं, विदेशी ताकत और अकूत पैसे के बल पर सत्ता का खेल आपकी पुरानी आदत है. आपके सैफई सिंडिकेट के बच्चे तो विदेश में पढ़ते हैं, लंदन-पेरिस घूमते हैं, मगर यही बिनती है कि अपने गांव-देहात के यादव और गरीब जोलहा-पसमांदा मुस्लिम युवाओं को ऐसी आग में मत झोंकिएगा कि उनका और उनके परिवार का भविष्य तबाह हो जाए.’

आशुतोष रांका से मुलाकात के बाद बढ़ी सियासी हलचल

दरअसल, गुरुवार को CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत हुई। बताया गया कि इस दौरान शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

हालांकि, इस मुलाकात के बाद यूपी की राजनीति में इसके संभावित राजनीतिक मायनों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात को छात्रों और युवाओं को समाजवादी पार्टी के साथ जोड़ने की कवायद से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

इसी मुलाकात को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उनके बयान के बाद सपा और CJP से जुड़ी इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक बहस और तेज होने के आसार हैं।

Tags: Akhilesh YadavCJPOP RajbharSamajwadi PartyUP Politics
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:16 अपराह्न
0
UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बालिका शिक्षा को आधुनिक तकनीक और डिजिटल शिक्षण संसाधनों से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इसी दिशा...

Read moreDetails

Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

by Team IBM News 24
21 अक्टूबर 2026 3:06 अपराह्न
0
Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

दिल्ली हाईकोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रंका की याचिका पर बुधवार, 21 अक्टूबर को सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने कहा...

Read moreDetails

Ravi Kishan Viral Meme: आलोचकों पर भारी पड़े रवि किशन! बोले- ‘मुझ पर लोगों ने नींबू फेंका, मैंने उसका शर्बत बना दिया’

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 5:35 अपराह्न
0
Ravi Kishan Viral Meme: आलोचकों पर भारी पड़े रवि किशन! बोले- ‘मुझ पर लोगों ने नींबू फेंका, मैंने उसका शर्बत बना दिया’

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन इन दिनों सोशल मीडिया पर बन रहे मीम्स को लेकर चर्चा में हैं। उनके डांस स्टेप्स और...

Read moreDetails

Lucknow Shiva Sharma Murder Case: नेपाल से यूपी लौटीं श्रद्धा दुबे! कोर्ट में सरेंडर की अर्जी, फिर भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 5:21 अपराह्न
0
Lucknow Shiva Sharma Murder Case: नेपाल से यूपी लौटीं श्रद्धा दुबे! कोर्ट में सरेंडर की अर्जी, फिर भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चर्चित व्यापारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के...

Read moreDetails

UP Election 2027: अखिलेश यादव का नया चुनावी दांव! अब हर जिले के लिए अलग घोषणा पत्र बनाएगी समाजवादी पार्टी

by Team IBM News 24
18 अक्टूबर 2026 4:36 अपराह्न
0
UP Election 2027: अखिलेश यादव का नया चुनावी दांव! अब हर जिले के लिए अलग घोषणा पत्र बनाएगी समाजवादी पार्टी

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी (SP) ने मतदाताओं तक पहुंचने के लिए नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इस बार...

Read moreDetails
Next Post
Mathura Janmashtami 2026: मथुरा में CM योगी का बड़ा ऐलान, ‘काशी-अयोध्या जैसा भव्य परिसर’ बनाने की बात

Mathura Janmashtami 2026: मथुरा में CM योगी का बड़ा ऐलान, 'काशी-अयोध्या जैसा भव्य परिसर' बनाने की बात

ADVERTISEMENT

Related News

संभल हिंसा केस में Supreme Court का बड़ा फैसला, Mulla Afroz की NSA हिरासत रद्द; यूपी सरकार पर ₹10 लाख का खर्च

संभल हिंसा केस में Supreme Court का बड़ा फैसला, Mulla Afroz की NSA हिरासत रद्द; यूपी सरकार पर ₹10 लाख का खर्च

29 सितम्बर 2026 5:32 अपराह्न
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 50% बढ़ा; अब हर साल मिलेगा 5 लाख का हेल्थ कवर

UP Employees को Diwali से पहले बड़ा तोहफा! DA, Bonus और बढ़े मानदेय की तैयारी, जानें किसे कितना मिलेगा

4 अक्टूबर 2026 4:44 अपराह्न
Rahul Gandhi on RSS: 'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा', राहुल गांधी के बयान से छिड़ी नई राजनीतिक बहस

Rahul Gandhi on RSS: ‘मैं RSS की भी रक्षा करूंगा’, राहुल गांधी के बयान से छिड़ी नई राजनीतिक बहस

13 अगस्त 2026 7:18 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • UP News: योगी सरकार की डिजिटल पहल से बेटियों को फायदा, 80 हजार से ज्यादा छात्राएं Khan Academy से जुड़ीं
  • महिला आरक्षण पर खरगे का PM मोदी से सवाल, बोले- महिलाओं को 33% सीटें देने से कौन रोक रहा है?
  • Delhi High Court: सौरव दास और आशुतोष रंका पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, कहा- दोनों GEN Z नहीं हैं

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.