IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home देश

Jantar Mantar SIR Protest: योगेंद्र यादव समेत 40 से ज्यादा डिटेन; AISA कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्कामुक्की

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
25 सितम्बर 2026 5:43 अपराह्न
in देश
0
Jantar Mantar SIR Protest: योगेंद्र यादव समेत 40 से ज्यादा डिटेन; AISA कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्कामुक्की

चुनाव आयोग और SIR को लेकर विपक्ष के देशव्यापी प्रदर्शन के आह्वान के बीच दिल्ली के जंतर-मंतर पर AISA के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध जताया। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर से करीब 150 मीटर पहले ही रोक दिया और कई लोगों को डिटेन कर लिया।

You might also like

Gyanesh Kumar पर CJP का बड़ा ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में Protest; 48 घंटे का दिया था Ultimatum

रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नाम पर 15 करोड़ की ठगी, ED ने के.के. श्रीवास्तव के खिलाफ दाखिल की अभियोजन शिकायत

ECINet पर Shashi Tharoor का बड़ा बयान, बोले- ‘इस विनाशकारी सॉफ्टवेयर को बंद करना चाहिए’, SIR विवाद पर घमासान

योगेंद्र यादव समेत 40 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। प्रदर्शन में प्रशांत भूषण, अंजलि भारद्वाज, नेहा समेत AISA के कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया और बाद में उन्हें बसों में बैठाकर वहां से रवाना किया।

बैरिकेड पर रोके गए प्रदर्शनकारी, कई लोग डिटेन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए पहुंचे लोगों को धरना स्थल तक नहीं जाने दिया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को करीब 150 मीटर पहले ही रोक दिया और एक-एक करके डिटेन करना शुरू किया। इसके बाद प्रदर्शन स्थल के आसपास की सड़क को खाली करा दिया गया।

सबसे पहले AISA के कार्यकर्ताओं को डिटेन करके बस में बैठाया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई। दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान प्रदर्शनकारियों को उठाकर बसों में बैठाते नजर आए।

छात्रों को डिटेन किए जाने के बाद योगेंद्र यादव समेत प्रदर्शन कर रहे नेताओं को भी दूसरी बस में बैठाकर वहां से रवाना किया गया।

महिला प्रदर्शनकारियों को भी बस में भेजा गया

दोपहर 2 बजकर 47 मिनट पर दिल्ली पुलिस की महिला पुलिसकर्मियों ने महिला प्रदर्शनकारियों और छात्राओं को डिटेन किया। उन्हें तीसरी बस में बैठाकर रवाना कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके को खाली करा दिया।

प्रदर्शनकारियों के बीच तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा भी पहुंची थीं। हालांकि, पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने से पहले ही वह वहां से निकल गईं। मीडिया से बातचीत में महुआ मोइत्रा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को अपराधी कहा और उन्हें हटाने की मांग की।

मतदाताओं के मुद्दों को उठाने वाली अंजलि भारद्वाज ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि SIR की प्रक्रिया बेहद बुरी तरह से की जा रही है और इसमें काफी खामियां हैं।

चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर उठाए गए सवाल

इससे पहले ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन यानी AISA ने शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर नागरिक विरोध प्रदर्शन और जनसभा आयोजित की थी। प्रदर्शन में चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करने की मांग की गई।

आयोजकों के मुताबिक, AISA की दिल्ली इकाई ने द इंडियन एक्सप्रेस की हालिया रिपोर्ट के बाद यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। प्रदर्शनकारियों की ओर से भारत निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए गए।

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के समर्थन वाली AISA ने प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर नारे लगाए। भारी पुलिस तैनाती के बीच प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग के कामकाज में कथित खामियों और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दे उठाए।

कई नेता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रदर्शन में पहुंचे

इस विरोध प्रदर्शन में AISA की अध्यक्ष नेहा, योगेंद्र यादव, RJD सांसद मनोज झा, CPI(ML) लिबरेशन के दीपांकर भट्टाचार्य, वकील प्रशांत भूषण, अंजलि भारद्वाज और नंदिता नारायण समेत कई कार्यकर्ताओं और सार्वजनिक हस्तियों ने हिस्सा लिया।

यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ है, जब विपक्षी दल और अन्य समूह मतदाता सूची के प्रबंधन और SIR को लेकर विरोध जता रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की ओर से चुनावी प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न सवाल उठाए गए, जबकि पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शनकारियों को धरना स्थल तक पहुंचने से रोकते हुए कई लोगों को डिटेन किया।

Tags: AISADelhi NewsElection CommissionJantar MantarSIR Protest
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Gyanesh Kumar पर CJP का बड़ा ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में Protest; 48 घंटे का दिया था Ultimatum

by Team IBM News 24
25 सितम्बर 2026 12:55 अपराह्न
0
Gyanesh Kumar पर CJP का बड़ा ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में Protest; 48 घंटे का दिया था Ultimatum

मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने आंदोलन की तारीख का ऐलान कर दिया है। CJP के राष्ट्रीय...

Read moreDetails

रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नाम पर 15 करोड़ की ठगी, ED ने के.के. श्रीवास्तव के खिलाफ दाखिल की अभियोजन शिकायत

by Team IBM News 24
24 सितम्बर 2026 4:21 अपराह्न
0
रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नाम पर 15 करोड़ की ठगी, ED ने के.के. श्रीवास्तव के खिलाफ दाखिल की अभियोजन शिकायत

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रायपुर जोनल कार्यालय ने करीब 500 करोड़ रुपये के रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में सब-कॉन्ट्रैक्ट दिलाने का झांसा देकर 15 करोड़ रुपये की कथित...

Read moreDetails

ECINet पर Shashi Tharoor का बड़ा बयान, बोले- ‘इस विनाशकारी सॉफ्टवेयर को बंद करना चाहिए’, SIR विवाद पर घमासान

by Team IBM News 24
24 सितम्बर 2026 4:13 अपराह्न
0
ECINet पर Shashi Tharoor का बड़ा बयान, बोले- ‘इस विनाशकारी सॉफ्टवेयर को बंद करना चाहिए’, SIR विवाद पर घमासान

एसआईआर और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सामने आए खुलासे के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने चुनाव आयोग के ECINet सॉफ्टवेयर को लेकर सवाल...

Read moreDetails

ज्ञानेश कुमार को अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, बोले- इस्तीफा दें वरना होगा देशव्यापी आंदोलन

by Team IBM News 24
24 सितम्बर 2026 4:03 अपराह्न
0
ज्ञानेश कुमार को अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, बोले- इस्तीफा दें वरना होगा देशव्यापी आंदोलन

चुनाव आयोग और एसआईआर को लेकर चल रहे विवाद के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा...

Read moreDetails

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर Supreme Court का बंटा फैसला, CJI की भूमिका को लेकर 2 जजों की अलग-अलग राय

by Team IBM News 24
23 सितम्बर 2026 4:22 अपराह्न
0
चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर Supreme Court का बंटा फैसला, CJI की भूमिका को लेकर 2 जजों की अलग-अलग राय

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को शामिल करने की मांग से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में बंटा हुआ फैसला आया है।...

Read moreDetails
Next Post
चंद्रशेखर आजाद ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, बोले- सभी चुनावों की हो निष्पक्ष जांच

चंद्रशेखर आजाद ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, बोले- सभी चुनावों की हो निष्पक्ष जांच

ADVERTISEMENT

Related News

CM विजय ने बदला Tamil Nadu का सियासी गेम! 2 दिन में 2 बड़े प्रस्ताव, Delimitation और FCRA पर DMK भी साथ

CM Vijay ने बदला Tamil Nadu का सियासी गेम! 2 दिन में 2 बड़े प्रस्ताव, Delimitation और FCRA पर DMK भी साथ

12 अगस्त 2026 8:26 अपराह्न
India Powerful Country: 3 ताकतवर देशों में भारत की एंट्री! अमेरिका का नाम गायब, SCO मंच से बेलारूस के राष्ट्रपति ने किया बड़ा ऐलान

PM Modi Vadodara Event की सीटें 1 घंटे में Full, 42 हजार से ज्यादा Waiting List; ऐसे होगी Digital Entry

7 सितम्बर 2026 7:58 अपराह्न
Parandur Airport Project पर CM विजय का बड़ा U-Turn, प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े होकर रद्द किया प्रोजेक्ट

CM Vijay का बड़ा एक्शन! किसानों-शिक्षकों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, विधानसभा में किया बड़ा ऐलान

2 सितम्बर 2026 2:46 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • UP की 8 सहकारी चीनी मिलों का जलवा, राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार में प्रदेश ने मारी बाजी; जानें किन मिलों को मिला सम्मान
  • डॉक्टरों के लिए ब्रजेश पाठक का बड़ा निर्देश, मरीजों से उनकी भाषा में करें बात; पर्चे पर हिंदी में लिखें दवाओं के नाम
  • केशव मौर्य का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 2047 तक नहीं आएगी सरकार; चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.