IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

चंद्रशेखर आजाद ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, बोले- सभी चुनावों की हो निष्पक्ष जांच

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
25 सितम्बर 2026 6:24 अपराह्न
in राज्य
0
चंद्रशेखर आजाद ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, बोले- सभी चुनावों की हो निष्पक्ष जांच

आजाद समाज पार्टी के संस्थापक और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में हुए सभी चुनावों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। चंद्रशेखर आजाद ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में हुए चुनावों में गड़बड़ी की गई है और इसी आधार पर उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की भी मांग की।

You might also like

UP की 8 सहकारी चीनी मिलों का जलवा, राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार में प्रदेश ने मारी बाजी; जानें किन मिलों को मिला सम्मान

डॉक्टरों के लिए ब्रजेश पाठक का बड़ा निर्देश, मरीजों से उनकी भाषा में करें बात; पर्चे पर हिंदी में लिखें दवाओं के नाम

केशव मौर्य का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 2047 तक नहीं आएगी सरकार; चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना

उन्होंने कहा कि जब चुनाव आयुक्त पर ही आरोप लग रहे हैं तो ऐसी स्थिति में चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है। चंद्रशेखर आजाद ने चुनावों में EVM के बजाय बैलेट पेपर के इस्तेमाल की मांग भी दोहराई।

‘लोकतंत्र में वोट सबसे बड़ा हथियार’

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और हर नागरिक को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि अगर लोगों के इसी अधिकार पर सवाल उठने लगें तो लोकतंत्र की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा होती है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के लिए मतदाताओं के बीच अपना भरोसा बनाए रखना जरूरी है। चंद्रशेखर आजाद ने EVM की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर चुनाव सही तरीके से होते तो डेढ़ महीने तक ईवीएम मशीन की रखवाली करने की जरूरत नहीं पड़ती।

नवंबर में लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आजाद समाज पार्टी लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। पार्टी ने 26 नवंबर को अपने सभी कार्यकर्ताओं को लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया है।

चंद्रशेखर आजाद ने उम्मीद जताई कि इस कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी से ज्यादा लोग शामिल होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रोजाना एक रुपया जोड़ने और 26 नवंबर को लखनऊ पहुंचने की अपील की।

मायावती को समर्थन के सवाल पर क्या बोले चंद्रशेखर?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा प्रमुख मायावती को समर्थन देने के सवाल पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि अगर बहन जी के पास सरकार बनाने की शक्ति हुई और उन्हें समर्थन की जरूरत पड़ी तो वह जरूर समर्थन करेंगे।

उन्होंने उत्तर प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग भी उठाई। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि छात्र राजनीति से ही युवा आगे बढ़कर बड़ी राजनीति में आते हैं और राजनीति में उनकी भागीदारी का रास्ता तैयार होता है।

Tags: Azad Samaj PartyChandrashekhar AzadElection CommissionGyanesh KumarUP Politics
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

UP की 8 सहकारी चीनी मिलों का जलवा, राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार में प्रदेश ने मारी बाजी; जानें किन मिलों को मिला सम्मान

by Team IBM News 24
25 सितम्बर 2026 7:04 अपराह्न
0
UP की 8 सहकारी चीनी मिलों का जलवा, राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार में प्रदेश ने मारी बाजी; जानें किन मिलों को मिला सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के गन्ना और चीनी उद्योग ने एक और उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ लिमिटेड (NFCSF), नई...

Read moreDetails

डॉक्टरों के लिए ब्रजेश पाठक का बड़ा निर्देश, मरीजों से उनकी भाषा में करें बात; पर्चे पर हिंदी में लिखें दवाओं के नाम

by Team IBM News 24
25 सितम्बर 2026 6:47 अपराह्न
0
डॉक्टरों के लिए ब्रजेश पाठक का बड़ा निर्देश, मरीजों से उनकी भाषा में करें बात; पर्चे पर हिंदी में लिखें दवाओं के नाम

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने डॉक्टरों से मरीजों के साथ उनकी अपनी भाषा में संवाद करने की अपील की है। पंडित दीनदयाल...

Read moreDetails

केशव मौर्य का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 2047 तक नहीं आएगी सरकार; चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना

by Team IBM News 24
25 सितम्बर 2026 6:41 अपराह्न
0
केशव मौर्य का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 2047 तक नहीं आएगी सरकार; चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अलीगढ़ दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव, विपक्ष की राजनीतिक गतिविधियों...

Read moreDetails

UP International Trade Show 2026 का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; 90 देशों के कारोबारी होंगे शामिल

by Team IBM News 24
25 सितम्बर 2026 6:37 अपराह्न
0
UP International Trade Show 2026 का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; 90 देशों के कारोबारी होंगे शामिल

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का भव्य आगाज हो गया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ट्रेड...

Read moreDetails

Azamgarh Murder: अनाथ हुईं दोनों बच्चियों की जिम्मेदारी पुलिस ने उठाई, SSP ने दिया एक माह का वेतन

by Team IBM News 24
25 सितम्बर 2026 1:37 अपराह्न
0
Azamgarh Murder: अनाथ हुईं दोनों बच्चियों की जिम्मेदारी पुलिस ने उठाई, SSP ने दिया एक माह का वेतन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में अहरौला थाना क्षेत्र के शम्भूपुर हत्याकांड के बाद माता-पिता का साया खो चुकीं दोनों मासूम बच्चियों के लिए आजमगढ़ पुलिस परिवार ने बड़ी...

Read moreDetails
Next Post
UP International Trade Show 2026 का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; 90 देशों के कारोबारी होंगे शामिल

UP International Trade Show 2026 का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; 90 देशों के कारोबारी होंगे शामिल

ADVERTISEMENT

Related News

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर Supreme Court का बंटा फैसला, CJI की भूमिका को लेकर 2 जजों की अलग-अलग राय

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर Supreme Court का बंटा फैसला, CJI की भूमिका को लेकर 2 जजों की अलग-अलग राय

23 सितम्बर 2026 4:22 अपराह्न
Parandur Airport Project पर CM विजय का बड़ा U-Turn, प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े होकर रद्द किया प्रोजेक्ट

Parandur Airport Project पर CM विजय का बड़ा U-Turn, प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े होकर रद्द किया प्रोजेक्ट

24 अगस्त 2026 12:02 अपराह्न
PM Modi-Pezeshkian Meet: ईरान वॉर के बाद पहली Face-to-Face मुलाकात, Hormuz से Energy और Indian Sailors तक कई मुद्दों पर नजर

PM Modi-Pezeshkian Meet: ईरान वॉर के बाद पहली Face-to-Face मुलाकात, Hormuz से Energy और Indian Sailors तक कई मुद्दों पर नजर

31 अगस्त 2026 7:09 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • UP की 8 सहकारी चीनी मिलों का जलवा, राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार में प्रदेश ने मारी बाजी; जानें किन मिलों को मिला सम्मान
  • डॉक्टरों के लिए ब्रजेश पाठक का बड़ा निर्देश, मरीजों से उनकी भाषा में करें बात; पर्चे पर हिंदी में लिखें दवाओं के नाम
  • केशव मौर्य का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 2047 तक नहीं आएगी सरकार; चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.