IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home राज्य

PM मोदी के Birthday पर UP में Mega Campaign, CM योगी ने बताया 1 महीने का पूरा प्लान

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
10 सितम्बर 2026 7:24 अपराह्न
in राज्य
0
PM मोदी के Birthday पर UP में Mega Campaign, CM योगी ने बताया 1 महीने का पूरा प्लान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल को उत्तर प्रदेश में प्रदेश सरकार और संगठन मिलकर बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों, नीतिगत सुधारों और देश-प्रदेश में हुए बदलावों को लोगों तक पहुंचाना है। साथ ही नागरिकों को ‘विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।

You might also like

Saharanpur Mosque Demolition पर भड़के संजय सिंह, बोले- ‘ये पूरी तरह से गलत है’, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

Moradabad Bribery Case: DDC के पेशकार को 50 हजार लेते ACB ने रंगे हाथ दबोचा

UP Government Doctors के लिए बड़ी खुशखबरी! अब Retirement के बाद भी 70 साल तक कर सकेंगे काम

गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल की मौजूदगी में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण तथा विकास से जुड़ी उपलब्धियों को वास्तविक लाभार्थियों की कहानियों के जरिए सामने लाया जाए। उन्होंने युवा, महिला, किसान और वंचित वर्ग समेत समाज के हर वर्ग को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने पर जोर दिया। साथ ही सभी प्रभारी मंत्रियों को अपने-अपने जनपदों और विधानसभाओं में जाकर तैयारियों की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

4.19 करोड़ परिवारों और 15.74 करोड़ लाभार्थियों तक पहुंचेगा अभियान

बैठक में बताया गया कि अभियान के संचालन के लिए शासन, मुख्यमंत्री कार्यालय और जनपद स्तर पर त्रिस्तरीय समन्वय व्यवस्था तैयार की गई है। केंद्र सरकार के 12 वर्षों और राज्य सरकार के 10 वर्षों के विकास कार्यों का डेटा-बैंक भी तैयार किया गया है। अभियान के तहत 4.19 करोड़ परिवारों और 15.74 करोड़ लाभार्थियों को जोड़ने की योजना है। इनमें 3.51 करोड़ ग्रामीण और 0.68 करोड़ शहरी परिवार शामिल हैं।

17 सितंबर से ‘सेवा दिवस’ के साथ शुरुआत

अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस : आशीर्वाद का दीया’ से होगी। इस दिन विभिन्न सेवा गतिविधियों के साथ शाम सात बजे दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। लाभार्थी परिवारों और प्रमुख विकास परियोजनाओं के स्थलों पर भी दीप जलाए जाएंगे। इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति को दी गई है।

इसी दिन विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सभी विधानसभाओं में विश्वकर्मा पूजन का आयोजन होगा और शिल्पकारों को टूलकिट वितरित किए जाएंगे।

‘मेरे सपनों का भारत : चित्र सेवा’ में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा

17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक विद्यालयों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उच्च शिक्षण संस्थानों में भाषण और डिबेट प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रभारी मंत्री संदीप सिंह को इन कार्यक्रमों में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

‘नमो सेवा : अनकही कहानियां’ से गांव-गांव पहुंचेगी विकास की कहानी

‘नमो सेवा : अनकही कहानियां’ अभियान के तहत सांस्कृतिक नुक्कड़ नाटकों के जरिए प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा काल, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी गांवों और शहरों तक पहुंचाई जाएगी। संस्कृति विभाग प्रत्येक जनपद में कलाकारों की टोलियां तैयार करेगा। प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह को प्रस्तुतियों की गुणवत्ता बनाए रखने और स्थानीय कलाकारों को सम्मान देने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर होंगे विशेष कार्यक्रम

25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा दीदियों और उत्कृष्ट लाभार्थी माताओं का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा हेल्दी बेबी प्रतियोगिता तथा पोषण और स्वास्थ्य से संबंधित गतिविधियां भी होंगी। प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य को इन कार्यक्रमों में माताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

‘सेवा की कहानी’ में 25 लाख लाभार्थियों के अनुभव होंगे शामिल

डिजिटल और रील अभियान ‘सेवा की कहानी’ के तहत 25 लाख लाभार्थियों के जीवन में आए बदलाव की 60 सेकंड की वास्तविक कहानियां सामने लाई जाएंगी। इसमें आवास, स्कूल, एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, मेट्रो और विश्वविद्यालय जैसी परियोजनाओं के अलावा मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष और आयुष्मान भारत के लाभार्थियों की सफलता की कहानियां भी शामिल की जाएंगी। प्रभारी मंत्री गिरीशचंद यादव को वास्तविक और प्रभावी कहानियों के चयन की जिम्मेदारी दी गई है।

150 Influencers को कराया जाएगा विकास परियोजनाओं का भ्रमण

‘इन्फ्लुएंसर्स कनेक्ट’ के तहत 150 डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स, पॉडकास्टर्स और व्लॉगर्स को प्रदेश की प्रमुख परिवर्तनकारी परियोजनाओं का भ्रमण कराया जाएगा। प्रेरणा स्थल, एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, बीआईडीए झांसी, राम मंदिर, काशी कॉरिडोर और डिफेंस कॉरिडोर समेत प्रमुख स्थलों के जरिए विकास का ‘पहले और बाद’ का बदलाव दिखाने की योजना है। प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह को उपयुक्त स्थलों का चयन करने के निर्देश दिए गए हैं।

‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ में लिया जाएगा विकसित भारत का संकल्प

7 अक्टूबर को जनपदों में सेवा ज्योति के साथ पैदल, साइकिल और बाइक रैलियां निकाली जाएंगी। इस दौरान ‘विकसित भारत 2047’ का सामूहिक संकल्प लिया जाएगा और प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण भी होगा। प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी को कार्यक्रमों के दौरान स्वच्छता और भीड़ प्रबंधन की मजबूत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

वाराणसी से वडनगर तक जाएगी ‘जल, जन और सेवा संकल्प’ यात्रा

‘वडनगर से वाराणसी यात्रा : जल, जन और सेवा संकल्प’ के तहत वाराणसी से 250 बाइक और 500 यात्री गंगाजल लेकर वडनगर जाएंगे। यात्रा के लिए 20 टोलियां अलग-अलग मार्गों से रवाना होंगी। दोनों स्थानों के पवित्र जल से काशी विश्वनाथ और वडनगर के हाटकेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा के दौरान जनसंवाद और सरकारी योजनाओं का प्रचार भी किया जाएगा। प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं।

25 सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे आम नागरिक

‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के जरिए नागरिकों को रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य जांच, शिक्षा सहयोग, जल संरक्षण, नशामुक्ति, पोषण, साइबर सुरक्षा, दिव्यांगजन सहयोग और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता समेत 25 अलग-अलग सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।

कम से कम 25 मिनट श्रमदान करने के बाद ‘माई भारत पोर्टल’ पर फोटो या वीडियो अपलोड करने वाले लोगों को डिजिटल प्रमाण-पत्र दिए जाने की व्यवस्था होगी।

विकासखंड स्तर पर लगेंगे बहुउद्देशीय सेवा शिविर

‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत प्रत्येक विकासखंड में सात दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। पात्र लोगों के आवेदन, पात्रता सत्यापन और स्वीकृति से जुड़ी प्रक्रिया भी एक ही स्थान पर पूरी करने की व्यवस्था की जाएगी।

इसके अलावा ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम के तहत प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर मानव समूहों के जरिए रंगोली तैयार कर जनकल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रीय प्रतीकों और ‘विकसित भारत 2047’ को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके तहत 108 मीटर व्यास का ‘भारत मंडल’ और भव्य ह्यूमन रंगोली बनाने की भी योजना है।

युवाओं के लिए ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ के जरिए युवा, विद्यार्थी, स्टार्टअप, प्रोफेशनल और इनोवेटर्स नए समाधान प्रस्तुत करेंगे। विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, ITI और पॉलीटेक्निक संस्थानों में ओरिएंटेशन, प्रदर्शनी, लाइव डेमो, युवा संवाद और पुरस्कार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल को अधिक से अधिक प्रतिभाशाली युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

17 अक्टूबर को होगा अभियान का समापन

‘सुशासन सेवा संवाद’ के साथ 17 अक्टूबर को ‘सेवा संकल्प अभियान’ का समापन होगा। इस दौरान ग्राम प्रधान से लेकर सांसद तक जनप्रतिनिधि एकत्र होंगे और प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा कार्यकाल का सम्मान करते हुए ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प लेंगे। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।

इन कार्यक्रमों के अलावा प्रमुख स्मारकों और पर्यटन स्थलों पर ‘नमो सेवा’ थीम पर लेजर शो आयोजित किए जाएंगे। तीर्थस्थलों और शक्तिपीठों में राष्ट्र कल्याण एवं विकसित भारत के संकल्प के लिए महायज्ञ होंगे। 25 सितंबर को पुस्तकालयों का लोकार्पण और ग्रामीण इलाकों में ग्राम चौपालों का आयोजन भी प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा काल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को जनसंकल्प बनाने का अवसर है. सेवा गतिविधियों, विकास कार्यों, लाभार्थियों की वास्तविक कहानियों, युवाओं की प्रतिभा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी को जोड़कर अभियान को ‘सेवा से संकल्प’ की व्यापक यात्रा के रूप में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाए.

Tags: PM ModiSeva Sankalp AbhiyanUttar PradeshYogi Adityanath
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

Saharanpur Mosque Demolition पर भड़के संजय सिंह, बोले- ‘ये पूरी तरह से गलत है’, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

by Team IBM News 24
9 सितम्बर 2026 8:48 अपराह्न
0
Saharanpur Mosque Demolition पर भड़के संजय सिंह, बोले- ‘ये पूरी तरह से गलत है’, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने के मामले को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने...

Read moreDetails

Moradabad Bribery Case: DDC के पेशकार को 50 हजार लेते ACB ने रंगे हाथ दबोचा

by Team IBM News 24
9 सितम्बर 2026 11:36 पूर्वाह्न
0
Moradabad Bribery Case: DDC के पेशकार को 50 हजार लेते ACB ने रंगे हाथ दबोचा

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डिप्टी डायरेक्टर ऑफ कंसालिडेशन (DDC) के पेशकार सुभाष चंद्र को 50...

Read moreDetails

UP Government Doctors के लिए बड़ी खुशखबरी! अब Retirement के बाद भी 70 साल तक कर सकेंगे काम

by Team IBM News 24
9 सितम्बर 2026 11:26 पूर्वाह्न
0
UP Government Doctors के लिए बड़ी खुशखबरी! अब Retirement के बाद भी 70 साल तक कर सकेंगे काम

उत्तर प्रदेश में सरकारी डॉक्टरों के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य के सरकारी चिकित्सक अब रिटायरमेंट के बाद भी दोबारा नियुक्ति के जरिए 70...

Read moreDetails

Bihar Health Department: सम्राट सरकार का बड़ा ऐलान, स्वास्थ्य विभाग के संविदाकर्मियों का बढ़ा मानदेय; प्राध्यापक को अब मिलेंगे 2.07 लाख रुपये

by Team IBM News 24
8 सितम्बर 2026 7:35 अपराह्न
0
Bihar Health Department: सम्राट सरकार का बड़ा ऐलान, स्वास्थ्य विभाग के संविदाकर्मियों का बढ़ा मानदेय; प्राध्यापक को अब मिलेंगे 2.07 लाख रुपये

बिहार में स्वास्थ्य विभाग के तहत संविदा पर काम करने वाले डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सम्राट सरकार ने संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक, सहायक...

Read moreDetails

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 50% बढ़ा; अब हर साल मिलेगा 5 लाख का हेल्थ कवर

by Team IBM News 24
8 सितम्बर 2026 7:12 अपराह्न
0
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 50% बढ़ा; अब हर साल मिलेगा 5 लाख का हेल्थ कवर

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को बड़ा तोहफा दिया है। अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय...

Read moreDetails
Next Post
वाराणसी में फिर बढ़ी गंगा की रफ्तार, 2 cm प्रति घंटे चढ़ रहा पानी; अगले 48 घंटे अहम

वाराणसी में फिर बढ़ी गंगा की रफ्तार, 2 cm प्रति घंटे चढ़ रहा पानी; अगले 48 घंटे अहम

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT

Related News

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 50% बढ़ा; अब हर साल मिलेगा 5 लाख का हेल्थ कवर

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 50% बढ़ा; अब हर साल मिलेगा 5 लाख का हेल्थ कवर

8 सितम्बर 2026 7:12 अपराह्न
राजनाथ सिंह का 3-Day Lucknow दौरा, विकास परियोजनाओं से लेकर नई सौगातों तक रहेगा खास, जानें पूरा Schedule

राजनाथ सिंह का 3-Day Lucknow दौरा, विकास परियोजनाओं से लेकर नई सौगातों तक रहेगा खास, जानें पूरा Schedule

26 अगस्त 2026 8:57 अपराह्न
Mamata Banerjee का BJP को खुला Challenge, बोलीं- ‘देखते हैं कितने अंडे और ईंटें हैं’, सड़कों पर उतरने का ऐलान

Mamata Banerjee का BJP को खुला Challenge, बोलीं- ‘देखते हैं कितने अंडे और ईंटें हैं’, सड़कों पर उतरने का ऐलान

28 अगस्त 2026 6:47 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

RECENT NEWS

  • वाराणसी में फिर बढ़ी गंगा की रफ्तार, 2 cm प्रति घंटे चढ़ रहा पानी; अगले 48 घंटे अहम
  • PM मोदी के Birthday पर UP में Mega Campaign, CM योगी ने बताया 1 महीने का पूरा प्लान
  • UP Tex-2026 का भव्य समापन, योगी सरकार का बड़ा फोकस—UP बनेगा Textile और Defence Industry का नया Hub?

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.