IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home विविध

वाराणसी में फिर बढ़ी गंगा की रफ्तार, 2 cm प्रति घंटे चढ़ रहा पानी; अगले 48 घंटे अहम

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
10 सितम्बर 2026 7:34 अपराह्न
in विविध
0
वाराणसी में फिर बढ़ी गंगा की रफ्तार, 2 cm प्रति घंटे चढ़ रहा पानी; अगले 48 घंटे अहम

वाराणसी में दो दिनों तक गंगा के जलस्तर में गिरावट के बाद अब एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार रात से गंगा का पानी करीब 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से गंगा और वरुणा के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता फिर बढ़ गई है।

You might also like

UP Tex-2026 का भव्य समापन, योगी सरकार का बड़ा फोकस—UP बनेगा Textile और Defence Industry का नया Hub?

मायावती से अलग होने के बाद आकाश आनंद का अगला कदम क्या? अखिलेश यादव की पार्टी ने दिया बड़ा ऑफर

Vijay Mallya का बड़ा दावा- ‘भगोड़ा नहीं हूं’, सरकार से पूछा- मेरा Refund कब मिलेगा?

पिछले दो दिनों में जलस्तर कम होने के बाद तटवर्ती इलाकों के लोगों को उम्मीद जगी थी कि जल्द ही गंगा घाटों पर जनजीवन सामान्य हो जाएगा। लेकिन बुधवार रात से पानी बढ़ने के कारण एक बार फिर स्थिति बदलती दिखाई दे रही है। दूसरी ओर बुधवार को वाराणसी में करीब आधे घंटे हुई बारिश ने भी शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कई कॉलोनियों और गलियों के साथ मुख्य सड़कों पर भी पानी जमा हो गया।

69.26 मीटर पहुंचा गंगा का जलस्तर

केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात 10 बजे तक वाराणसी में गंगा का जलस्तर 69.26 मीटर रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद भी पानी के बढ़ने का सिलसिला जारी है और जलस्तर करीब 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की गति से ऊपर जा रहा है।

बीते दिनों पानी कम होने से तटवर्ती इलाकों में लोगों ने राहत की सांस ली थी और घाटों पर सामान्य गतिविधियां जल्द बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही थी। अब दोबारा जलस्तर बढ़ने से इन इलाकों में परेशानी बढ़ने की आशंका है।

वरुणा नदी के किनारे फिर बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात

गंगा का जलस्तर बढ़ने का असर वरुणा तटवर्ती क्षेत्रों पर भी पड़ सकता है। पिछले दिनों वरुणा नदी के आसपास बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिली थी। उस समय गंगा का पानी चेतावनी बिंदु के ऊपर पहुंच गया था। अब गंगा के जलस्तर में फिर वृद्धि होने के कारण वरुणा नदी में भी पानी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

अगर जलस्तर में इसी तरह लगातार बढ़ोतरी होती रही तो वरुणा के आसपास दोबारा बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। ऐसे में अगले 24 से 48 घंटे काशी के गंगा और वरुणा तटवर्ती इलाकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

बारिश के बाद शहर में जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

बुधवार को वाराणसी में करीब आधे घंटे हुई बारिश के बाद कई कॉलोनी और गलियां पानी में डूबी नजर आईं। मुख्य सड़कों पर भी जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। इस दौरान नगर निगम के कर्मचारियों और वाराणसी पुलिस के जवानों ने लोगों की मदद के लिए सक्रियता दिखाई।

हालांकि, बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में सामने आए जलभराव ने नगर निगम की जलनिकासी व्यवस्था और उससे जुड़े दावों पर भी सवाल खड़े किए हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने और बारिश के कारण शहरवासियों के सामने फिलहाल दोहरी चुनौती दिखाई दे रही है।

13 करोड़ की ड्रेनेज परियोजना से स्थायी समाधान की तैयारी

जलभराव की समस्या को लेकर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि नव विस्तारित क्षेत्र होने की वजह से फिलहाल वहां पर्याप्त ड्रेनेज व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। इसी कारण बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

नगर आयुक्त के मुताबिक इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए संबंधित मार्गों पर करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से ड्रेनेज परियोजना तैयार की गई है। इसके लिए 8 सितंबर को टेंडर भी आमंत्रित किया गया है और जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। तत्काल राहत के लिए पंपिंग और पैचवर्क का काम 24 घंटे जारी रहने की बात भी कही गई है।

Tags: Flood AlertGanga RiverUttar PradeshVaranasiWaterlogging
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

UP Tex-2026 का भव्य समापन, योगी सरकार का बड़ा फोकस—UP बनेगा Textile और Defence Industry का नया Hub?

by Team IBM News 24
10 सितम्बर 2026 7:15 अपराह्न
0

उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख वस्त्र एवं परिधान विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने की योगी सरकार की कोशिशों को UP Tex-2026 के आयोजन से नई...

Read moreDetails

मायावती से अलग होने के बाद आकाश आनंद का अगला कदम क्या? अखिलेश यादव की पार्टी ने दिया बड़ा ऑफर

by Team IBM News 24
10 सितम्बर 2026 4:26 अपराह्न
0
मायावती से अलग होने के बाद आकाश आनंद का अगला कदम क्या? अखिलेश यादव की पार्टी ने दिया बड़ा ऑफर

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी के भीतर चल रही उठापटक ने एक बार फिर सियासी हलचल बढ़ा दी है। बसपा प्रमुख...

Read moreDetails

Vijay Mallya का बड़ा दावा- ‘भगोड़ा नहीं हूं’, सरकार से पूछा- मेरा Refund कब मिलेगा?

by Team IBM News 24
9 सितम्बर 2026 11:14 पूर्वाह्न
0
Vijay Mallya का बड़ा दावा- ‘भगोड़ा नहीं हूं’, सरकार से पूछा- मेरा Refund कब मिलेगा?

ब्रिटेन में रह रहे कारोबारी विजय माल्या एक बार फिर चर्चा में हैं। खुद को ‘भगोड़ा’ कहे जाने से नाराज माल्या ने सोशल मीडिया पर लगातार कई पोस्ट...

Read moreDetails

PM Modi Mumbai Event: स्थल पर हड़कंप, 2 हिरासत में; एक के पास बंदूक और फर्जी PMO ID कार्ड मिलने का दावा

by Team IBM News 24
8 सितम्बर 2026 7:28 अपराह्न
0
PM Modi Mumbai Event: स्थल पर हड़कंप, 2 हिरासत में; एक के पास बंदूक और फर्जी PMO ID कार्ड मिलने का दावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। मुंबई में उस कार्यक्रम स्थल से दो लोगों को हिरासत में...

Read moreDetails

Baba Bageshwar के बयान पर बंगाल कांग्रेस की शिकायत, माहौल बिगाड़ने की साजिश का लगाया आरोप

by Team IBM News 24
8 सितम्बर 2026 7:20 अपराह्न
0
Baba Bageshwar के बयान पर बंगाल कांग्रेस की शिकायत, माहौल बिगाड़ने की साजिश का लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान मांसाहारी भोजन को लेकर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर सियासत तेज हो गई है। उनके बयान...

Read moreDetails

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT

Related News

UP Politics: अखिलेश यादव का RLD पर तंज, बोले- 'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए'

UP Politics: अखिलेश यादव का RLD पर तंज, बोले- ‘चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए’

16 अगस्त 2026 8:43 अपराह्न
लखनऊ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी वाली Air India फ्लाइट का Go-Around, पहली कोशिश में नहीं हुई लैंडिंग

लखनऊ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी वाली Air India फ्लाइट का Go-Around, पहली कोशिश में नहीं हुई लैंडिंग

8 सितम्बर 2026 7:04 अपराह्न
Nitin Nabin की नई Team का ऐलान, Vasundhara Raje और Smriti Irani को बड़ी जिम्मेदारी; UP पर BJP की खास नजर

Nitin Nabin की नई Team का ऐलान, Vasundhara Raje और Smriti Irani को बड़ी जिम्मेदारी; UP पर BJP की खास नजर

17 अगस्त 2026 3:47 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

RECENT NEWS

  • वाराणसी में फिर बढ़ी गंगा की रफ्तार, 2 cm प्रति घंटे चढ़ रहा पानी; अगले 48 घंटे अहम
  • PM मोदी के Birthday पर UP में Mega Campaign, CM योगी ने बताया 1 महीने का पूरा प्लान
  • UP Tex-2026 का भव्य समापन, योगी सरकार का बड़ा फोकस—UP बनेगा Textile और Defence Industry का नया Hub?

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.