IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home देश

Modi Putin Meeting: हाथ मिलाया, गले मिले और फिर साथ निकले मोदी-पुतिन, 40 मिनट की मुलाकात में क्या हुआ?

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
11 सितम्बर 2026 5:03 अपराह्न
in देश
0
Modi Putin Meeting: हाथ मिलाया, गले मिले और फिर साथ निकले मोदी-पुतिन, 40 मिनट की मुलाकात में क्या हुआ?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय मुलाकात की। भारत मंडपम में हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने करीब 40 मिनट तक कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन एक ही कार से प्रदर्शनी देखने के लिए रवाना हुए।

You might also like

नई दिल्ली में BRICS का Mega Show, रूस-चीन समेत दिग्गज नेता पहुंचे; US-पाक मीडिया की नजरें भारत पर

BRICS Summit 2026 में दिखेगा भारत का स्वाद, विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू-मखाना से लेकर भाकरवाड़ी तक!

Suvendu Adhikari Kalighat Fish Bhog: मंदिर में मछली भोग खाते CM शुभेंदु अधिकारी का VIDEO वायरल, BJP ने कहा- खत्म हो शाकाहारी-मांसाहारी विवाद!

भारत मंडपम में गर्मजोशी से मिले मोदी-पुतिन

ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत पहुंचे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं की बैठक की शुरुआत बेहद गर्मजोशी भरे अंदाज में हुई। दिल्ली के भारत मंडपम में पीएम मोदी और पुतिन ने पहले हाथ मिलाया और फिर एक-दूसरे को गले लगाया।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति को तिरुक्कुरल किताब का रूसी अनुवाद भी भेंट किया। पीएम मोदी ने पुतिन को किताब भेंट करते हुए कहा कि तिरुवल्लुवर साहब की लिखी किताब है. मानव मूल्यों से जुड़ी किताब है. उसका रूसी भाषा में अनुवाद मंगवाया है. हमारे संबधों को और मजबूत करेगा.

मुलाकात खत्म होने के बाद दोनों नेता एक साथ कार से प्रदर्शनी देखने के लिए रवाना हुए। दोनों नेताओं की इस मुलाकात और उनके गर्मजोशी भरे अंदाज पर पूरी दुनिया की नजर रही।

व्यापार से रक्षा तक, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

मोदी और पुतिन के बीच हुई इस बैठक में द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई गई। इनमें व्यापार, परमाणु ऊर्जा, रक्षा सहयोग, आर्थिक सहयोग, परिवहन और दोनों देशों के बीच कारोबार को और बढ़ाने जैसे विषय प्रमुख माने जा रहे हैं।

रूस भारत को अपना रणनीतिक साझेदार मानता है और दोनों देशों के बीच लंबे समय से मजबूत संबंध रहे हैं। बैठक से पहले रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने बताया था कि पुतिन के एजेंडे में भारत को Su-57 लड़ाकू विमान देने का मुद्दा भी शामिल है। Su-57 स्टील्थ तकनीक से लैस पांचवीं पीढ़ी का फाइटर विमान है। रूस भारत के साथ अपनी रक्षा साझेदारी को अगले स्तर तक ले जाने की कोशिश कर रहा है।

वहीं, पुतिन और मोदी की मुलाकात से ठीक पहले रूस ने भारत को 105 IL-114-300 सिविल विमानों की आपूर्ति के लिए भी कदम बढ़ाया। रूस की यूनाइटेड एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन (UAC) ने भारत मंडपम में चल रही INNOPROM प्रदर्शनी के दौरान क्षेत्रीय टर्बोप्रॉप विमान Il-114-300 की सप्लाई को लेकर भारतीय कंपनियों के साथ समझौते किए। इसके तहत पिनेकल एयर को 50 यूनिट और एयर केरल को 20 यूनिट तक विमान मिलने की बात है।

Energy Trade में भारत-रूस की साझेदारी

भारत और रूस के बीच आर्थिक सहयोग में ऊर्जा व्यापार की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण बनी हुई है। दोनों देशों के द्विपक्षीय व्यापार का बड़ा हिस्सा अब रूबल और रुपये के माध्यम से किया जाता है। इससे अमेरिकी प्रतिबंधों और डॉलर से जुड़े दबाव के बीच दोनों देशों को भुगतान के वैकल्पिक रास्ते मिल रहे हैं। हालांकि रूस अमेरिकी डॉलर को पूरी तरह समाप्त करने के पक्ष में नहीं है, बल्कि भुगतान के अन्य विकल्पों को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद भारत और रूस के बीच ऊर्जा कारोबार जारी रहा है। जुलाई 2026 में भारत के कुल कच्चे तेल आयात में रूसी तेल की हिस्सेदारी रिकॉर्ड 50.83 फीसदी तक पहुंच गई। यह करीब 24.7 लाख बैरल प्रतिदिन के बराबर है।

रूस-यूक्रेन और ईरान-यूएस युद्ध के बीच मुलाकात क्यों अहम?

मोदी और पुतिन की यह मुलाकात ऐसे वक्त हुई है जब वैश्विक स्तर पर रूस-यूक्रेन और ईरान-यूएस युद्ध जैसी बड़ी चुनौतियां बनी हुई हैं। ऐसे में दोनों नेताओं के बीच मौजूदा युद्ध परिस्थितियों के साथ-साथ तेजी से बदलते वैश्विक रणनीतिक समीकरणों पर भी बातचीत होने की संभावना है।

भारत लंबे समय से युद्ध के बजाय बातचीत और कूटनीति के जरिए विवादों के समाधान की वकालत करता रहा है। बीते 31 अगस्त को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में SCO यानी शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। उस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे धकेलता है. युद्ध से शांति की तरफ बढ़ने की जरूरत है.

अब भारत 12 और 13 सितंबर को BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। खास बात यह है कि 2026 में BRICS के गठन के 20 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं। ऐसे में मोदी-पुतिन की यह बैठक आगामी BRICS सम्मेलन से पहले भारत-रूस संबंधों और वैश्विक मुद्दों के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है।

Tags: BRICSGlobal PoliticsIndia RussiaNarendra ModiVladimir Putin
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

नई दिल्ली में BRICS का Mega Show, रूस-चीन समेत दिग्गज नेता पहुंचे; US-पाक मीडिया की नजरें भारत पर

by Team IBM News 24
11 सितम्बर 2026 6:24 अपराह्न
0
नई दिल्ली में BRICS का Mega Show, रूस-चीन समेत दिग्गज नेता पहुंचे; US-पाक मीडिया की नजरें भारत पर

नई दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर दुनिया भर की नजरें टिकी हुई हैं। 12 और 13 सितंबर को भारत मंडपम में होने वाले इस सम्मेलन...

Read moreDetails

BRICS Summit 2026 में दिखेगा भारत का स्वाद, विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू-मखाना से लेकर भाकरवाड़ी तक!

by Team IBM News 24
11 सितम्बर 2026 6:11 अपराह्न
0
BRICS Summit 2026 में दिखेगा भारत का स्वाद, विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू-मखाना से लेकर भाकरवाड़ी तक!

नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले 18वें BRICS Summit 2026 में दुनियाभर से आने वाले मेहमानों को सिर्फ कूटनीतिक बैठकों और भारत की मेजबानी...

Read moreDetails

Suvendu Adhikari Kalighat Fish Bhog: मंदिर में मछली भोग खाते CM शुभेंदु अधिकारी का VIDEO वायरल, BJP ने कहा- खत्म हो शाकाहारी-मांसाहारी विवाद!

by Team IBM News 24
11 सितम्बर 2026 5:16 अपराह्न
0
Suvendu Adhikari Kalighat Fish Bhog: मंदिर में मछली भोग खाते CM शुभेंदु अधिकारी का VIDEO वायरल, BJP ने कहा- खत्म हो शाकाहारी-मांसाहारी विवाद!

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कालीघाट मंदिर से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा में है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को सदियों पुराने...

Read moreDetails

नाबालिगों के Social Media Account पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, माता-पिता की अनुमति और e-KYC को लेकर केंद्र से मांगा जवाब

by Team IBM News 24
10 सितम्बर 2026 7:04 अपराह्न
0
JPSC Supreme Court Hearing: परीक्षा धांधली मामले में Supreme Court की बड़ी सुनवाई, 24 अगस्त को तय होगा आगे क्या होगा?

18 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर गुरुवार, 10 सितंबर को सुनवाई हुई। याचिका में बिना...

Read moreDetails

PM मोदी से मिले प्रिंस रहीम आगा खान V, मुलाकात में इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

by Team IBM News 24
10 सितम्बर 2026 4:03 अपराह्न
0
PM मोदी से मिले प्रिंस रहीम आगा खान V, मुलाकात में इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार, 10 सितंबर को इस्माइली समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V से मुलाकात की। भारत दौरे पर आए प्रिंस रहीम आगा...

Read moreDetails
Next Post
Suvendu Adhikari Kalighat Fish Bhog: मंदिर में मछली भोग खाते CM शुभेंदु अधिकारी का VIDEO वायरल, BJP ने कहा- खत्म हो शाकाहारी-मांसाहारी विवाद!

Suvendu Adhikari Kalighat Fish Bhog: मंदिर में मछली भोग खाते CM शुभेंदु अधिकारी का VIDEO वायरल, BJP ने कहा- खत्म हो शाकाहारी-मांसाहारी विवाद!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT

Related News

यूपी में फिर ‘सांपनाथ’ और ‘नागनाथ’ की एंट्री! Keshav Prasad Maurya ने कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना

यूपी में फिर ‘सांपनाथ’ और ‘नागनाथ’ की एंट्री! Keshav Prasad Maurya ने कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना

21 अगस्त 2026 3:09 अपराह्न
Kharge की अध्यक्षता में Congress की बड़ी बैठक, Paper Leak से OBC Census तक इन मुद्दों पर होगा मंथन

Congress CWC Meeting 2026: Kharge की अध्यक्षता में Congress की बड़ी बैठक, Paper Leak से OBC Census तक इन मुद्दों पर होगा मंथन

19 अगस्त 2026 4:11 अपराह्न
PM मोदी का बच्चों के साथ Raksha Bandhan Celebration, राखी बंधवाकर किया High-Five; Video हुआ वायरल

PM मोदी का बच्चों के साथ Raksha Bandhan Celebration, राखी बंधवाकर किया High-Five; Video हुआ वायरल

28 अगस्त 2026 3:11 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत

RECENT NEWS

  • नई दिल्ली में BRICS का Mega Show, रूस-चीन समेत दिग्गज नेता पहुंचे; US-पाक मीडिया की नजरें भारत पर
  • BRICS Summit 2026 में दिखेगा भारत का स्वाद, विदेशी मेहमानों की थाली में सत्तू-मखाना से लेकर भाकरवाड़ी तक!
  • BJP बूथ अध्यक्ष से मारपीट का आरोप, दारोगा ने तानी पिस्टल! बट से सिर पर वार के बाद हुआ बड़ा एक्शन

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.