IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
IBM News 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटो
  • शिक्षा व करियर
  • विविध
No Result
View All Result
IBM News 24
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home देश

Goa में Arvind Kejriwal का Alliance ऐलान, कांग्रेस का तंज- ‘AAP अंग्रेजी मीडियम वाली BJP है’

Team IBM News 24 by Team IBM News 24
14 सितम्बर 2026 12:29 अपराह्न
in देश
0
Goa में Arvind Kejriwal का Alliance ऐलान, कांग्रेस का तंज- ‘AAP अंग्रेजी मीडियम वाली BJP है’

गोवा में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया है। दोनों दलों ने अपने गठबंधन को ‘गोवा फर्स्ट’ नाम दिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार 13 सितंबर को पणजी में गठबंधन की घोषणा की। इस ऐलान के बाद कांग्रेस ने AAP और अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है।

You might also like

BRICS Summit की सफलता पर जयशंकर का बड़ा बयान, बोले- ‘मोदी के भारत की मजबूत कन्वेनिंग पावर’ ने कर दिखाया कमाल

BJP को बड़ा झटका! पूर्व MLA Narendra Babu ने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें क्यों छोड़ी पार्टी

LAC पर चीन ने घटाई PLA की तैनाती, भारत की दूसरी शर्त मानी? गलवान के बाद अब क्या बदला

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल के बयान को शेयर करते हुए आम आदमी पार्टी को बीजेपी से जोड़ दिया। उन्होंने कहा, ”मैंने पहले ही कहा है कि AAP, इंग्लिश-मीडियम वाली BJP है. खुद अरविंद केजरीवाल मान रहे हैं कि BJP और AAP में ज्यादा फर्क नहीं है. ईमानदारी के इस दुर्लभ प्रदर्शन की तारीफ करनी चाहिए.”

केजरीवाल बोले- BJP का वोटर कांग्रेस को वोट नहीं देगा

गठबंधन की घोषणा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी के वोट बैंक को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा, ”बीजेपी का वोटर कभी कांग्रेस को वोट नहीं दे सकता. वे हमारे ‘गोवा फर्स्ट’ गठबंधन को वोट दे सकते हैं, लेकिन चाहे वे बीजेपी से कितने भी निराश या नाराज क्यों न हों, वे कभी कांग्रेस को वोट नहीं देंगे. वे कांग्रेस से नफरत करते हैं.”

केजरीवाल ने पणजी में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी बहुमत हासिल करने की स्थिति में नहीं होगी और गोवा की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा, ”आगामी चुनाव में बीजेपी बहुमत हासिल नहीं कर पाएगी. गोवा की जनता बदलाव चाहती है. ‘गोवा फर्स्ट’ सरकार बनाएगा. हम अपने दम पर जीतेंगे.’’ इस दौरान गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई भी मौजूद रहे।

केजरीवाल के बयान के बाद कांग्रेस ने इसे AAP और बीजेपी के बीच राजनीतिक समानता बताने का आधार बनाया। पवन खेड़ा ने इसी बयान के जरिए आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उसे ‘इंग्लिश-मीडियम वाली BJP’ बताया।

विजय सरदेसाई बोले- गोवा के हितों को प्राथमिकता देना उद्देश्य

गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने गठबंधन को जरूरी बताते हुए कहा कि दोनों दलों का मुख्य उद्देश्य गोवा के हितों को प्राथमिकता देना है। उन्होंने कहा, ‘‘गठबंधन बनाना जरूरी था. हमने आप के साथ गठबंधन किया है, जिसमें गोवा के हितों को प्राथमिकता देना हमारा मुख्य उद्देश्य है.’’

सरदेसाई ने गठबंधन के भविष्य और दूसरी राजनीतिक ताकतों के लिए भी रास्ता खुला रखने का संकेत दिया। उन्होंने कहा, ‘‘इस गठबंधन ने दरवाजा बंद नहीं किया है. यह समान विचारधारा वाली राजनीतिक ताकतों के लिए खुला है. कई लोग हमसे संपर्क कर चुके हैं, जिनमें दोनों दलों के ऐसे नेता भी शामिल हैं जो अपनी पार्टी की राजनीति से ऊब चुके हैं.’’

कौन हैं विजय सरदेसाई?

विजय सरदेसाई गोवा की राजनीति में प्रमुख नेताओं में शामिल हैं। वह मनोहर पर्रिकर और प्रमोद सावंत की सरकार में उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वह गोवा सरकार में कृषि तथा नगर एवं ग्राम नियोजन जैसे महत्वपूर्ण विभागों के कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

विजय सरदेसाई ने 25 जनवरी 2016 को गोवा फॉरवर्ड पार्टी की स्थापना की थी। अब आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी और AAP के बीच हुआ यह गठबंधन गोवा की चुनावी राजनीति में नए समीकरण बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

‘गोवा फर्स्ट’ गठबंधन के ऐलान के साथ ही राज्य में सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। एक तरफ AAP और GFP बीजेपी को बहुमत से रोककर सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस इस गठबंधन और केजरीवाल के बयान को लेकर AAP पर लगातार निशाना साध रही है।

Tags: AAPArvind KejriwalCongressGoa ElectionsGoa Politics
Team IBM News 24

Team IBM News 24

Recommended For You

BRICS Summit की सफलता पर जयशंकर का बड़ा बयान, बोले- ‘मोदी के भारत की मजबूत कन्वेनिंग पावर’ ने कर दिखाया कमाल

by Team IBM News 24
14 सितम्बर 2026 8:18 अपराह्न
0
BRICS Summit की सफलता पर जयशंकर का बड़ा बयान, बोले- ‘मोदी के भारत की मजबूत कन्वेनिंग पावर’ ने कर दिखाया कमाल

भारत में आयोजित BRICS India Summit 2026 की सफलता को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि पूरी...

Read moreDetails

BJP को बड़ा झटका! पूर्व MLA Narendra Babu ने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें क्यों छोड़ी पार्टी

by Team IBM News 24
14 सितम्बर 2026 12:39 अपराह्न
0
BJP को बड़ा झटका! पूर्व MLA Narendra Babu ने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें क्यों छोड़ी पार्टी

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पूर्व भाजपा विधायक और पार्टी के प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष एनएल नरेंद्र बाबू रविवार को कांग्रेस...

Read moreDetails

LAC पर चीन ने घटाई PLA की तैनाती, भारत की दूसरी शर्त मानी? गलवान के बाद अब क्या बदला

by Team IBM News 24
14 सितम्बर 2026 12:23 अपराह्न
0
LAC पर चीन ने घटाई PLA की तैनाती, भारत की दूसरी शर्त मानी? गलवान के बाद अब क्या बदला

भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर लंबे समय से जारी तनाव के बीच अब एक बड़ा बदलाव सामने आया है। रक्षा मंत्रालय की ताजा सालाना...

Read moreDetails

Hindi Diwas पर अमित शाह का Gen Z को बड़ा संदेश, बोले- ‘भाषा छोड़ना सबसे बड़ी भूल, अपनी भाषा पर गर्व करें’

by Team IBM News 24
14 सितम्बर 2026 12:17 अपराह्न
0
Hindi Diwas पर अमित शाह का Gen Z को बड़ा संदेश, बोले- ‘भाषा छोड़ना सबसे बड़ी भूल, अपनी भाषा पर गर्व करें’

हिंदी दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भारत की भाषाई विविधता को देश की बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा...

Read moreDetails

BRICS में भारत की बड़ी Diplomatic Win! PM मोदी ने किया ऐलान, सभी 10 प्रस्ताव मंजूर

by Team IBM News 24
12 सितम्बर 2026 5:01 अपराह्न
0
BRICS में भारत की बड़ी Diplomatic Win! PM मोदी ने किया ऐलान, सभी 10 प्रस्ताव मंजूर

नई दिल्ली में आयोजित 18वें BRICS Summit के दौरान भारत को बड़ी कूटनीतिक सफलता मिली है। भारत की ओर से पेश किए गए New Delhi Declaration को BRICS...

Read moreDetails
Next Post
BJP को बड़ा झटका! पूर्व MLA Narendra Babu ने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें क्यों छोड़ी पार्टी

BJP को बड़ा झटका! पूर्व MLA Narendra Babu ने थामा कांग्रेस का हाथ, जानें क्यों छोड़ी पार्टी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

ADVERTISEMENT

Related News

Modi Putin Meeting: हाथ मिलाया, गले मिले और फिर साथ निकले मोदी-पुतिन, 40 मिनट की मुलाकात में क्या हुआ?

Modi Putin Meeting: हाथ मिलाया, गले मिले और फिर साथ निकले मोदी-पुतिन, 40 मिनट की मुलाकात में क्या हुआ?

11 सितम्बर 2026 5:03 अपराह्न
CJP का बड़ा ऐलान, 5 सितंबर को Delhi में March; सरकार को दी चेतावनी- ‘धैर्य को कमजोरी न समझें’

CJP का बड़ा ऐलान, 5 सितंबर को Delhi में March; सरकार को दी चेतावनी- ‘धैर्य को कमजोरी न समझें’

24 अगस्त 2026 6:50 अपराह्न
Modi Cabinet का बड़ा फैसला, 13 हजार करोड़ से ज्यादा के Railway-Highway Projects को मंजूरी

Modi Cabinet का बड़ा फैसला, 13 हजार करोड़ से ज्यादा के Railway-Highway Projects को मंजूरी

19 अगस्त 2026 4:03 अपराह्न

Browse by Category

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

IBM News 24 is a Hindi news portal based in Lucknow, Uttar Pradesh, India, delivering the latest and most reliable news from across the country and around the world. We cover a wide range of topics, including politics, sports, entertainment, business, finance, lifestyle, spirituality, technology, education, careers, jobs, and more.

CATEGORIES

  • अर्थ व बाज़ार
  • तकनीकी
  • देश
  • फिल्म जगत
  • फ़ूड
  • मनोरंजन
  • राज्य
  • लाइफस्टाइल
  • विदेश
  • विविध
  • शिक्षा व करियर
  • सेहत
  • स्पोर्ट्स

RECENT NEWS

  • BRICS Summit की सफलता पर जयशंकर का बड़ा बयान, बोले- ‘मोदी के भारत की मजबूत कन्वेनिंग पावर’ ने कर दिखाया कमाल
  • महिला एशिया कप 2026 जीतते ही छाईं भारतीय बेटियां, सीएम योगी ने कहा- ‘करोड़ों बेटियों के सपनों को नई उड़ान’
  • Sansad Ratna मिलते ही Jagdambika Pal ने साधा विपक्ष पर निशाना, राहुल गांधी-अखिलेश यादव को लेकर कह दी बड़ी बात

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अर्थ व बाज़ार
  • मनोरंजन
    • स्पोर्ट्स
    • फिल्म जगत
  • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • फ़ूड
    • फैशन
  • तकनीकी
  • ऑटोमोबाईल
  • शिक्षा व करियर
  • विविध

© 2026 IBM News 24 - Intellectual Brain Masters News, All Rights Reserved.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.